मशाल रैली से स्वच्छता का संदेश तो दूसरी तरफ वार्डों में गंदगी का अंबार, क्या यही है स्वच्छता?


अनूपपुर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 मई माह में होने जा रहा है। जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छी स्थिति बनी रहे के लिए कवायद हो रही है जिला प्रशासन भी इसके लिए मशक्कत कर रहा है किंतु प्रयासों के बावजूद सफाई का कार्य ठीक तरह से नहीं हो रहे हैं नगरपालिका पसान में साफ सफाई वादों में प्राथमिकता के साथ नहीं कराए जा रहे हैं मशाल जुलूस जरूर निकाली जा रही है लेकिन रहवासी और सार्वजनिक स्थानों में जैसी सफाई देनी चाहिए उसका आभाव बना हुआ है।जिले के 6 नगरीय निकायों के सर्वेक्षण के लिए जिला स्तरीय टीमें गठित की गई, जिला स्तरीय टीम में शामिल अधिकारियों को सप्ताह में छः नगरीय निकाय के स्वच्छता सर्वेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि एक सप्ताह में तीन दिवस भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। वहीं नगर पालिका परिषद पसान स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को अमलीजामा पहनाने के लिए धरातल पर जोर-शोर से कार्य चल रहा है तो दूसरी नगर परिषद के कई वार्डो पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों मे गंदगी ऊफान मार रही है, कचरे का उठाव ठीक तरह से नहीं हो रहा है भीड़ -भाड़ वाले स्थानों पर भी नीम सफाई नहीं हो रही है जिसके चलते स्वच्छता सर्वेक्षण मात्र दिखावा साबित हो रहा है। 

मसाल रैली स्वच्छता संदेश बना दिखावा-जिले के पसान नगर पालिका अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जगह जगह वॉल पेंटिंग तथा स्कूलों में आंगनबाड़ियों में चित्रकला के माध्यम से संदेश देकर लाखों का भुगतान किया जा रहा है तो वहीं मशाल रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश जा रहा है परन्तु परिषद के राजीव चौक वार्ड एक, तीन और वार्ड आठ भालूमाड़ा श्रमिक कालोनी, जमुना श्रमिक कालोनी, पसान गांव में गंदगी का अंबार लगा है। साफ सफाई के व सड़क के किनारे कराई जा रही है ताकि बाहर से स्वच्छता कारण अच्छा दिखे लेकिन हकीकत है कि आंतरिक स्थानों पर दुर्गंध और कचरे का जमावड़ा बना हुआ है। निचली बस्तियों में सफाई की स्थिति को परखी जा सकती है। यदि यही औपचारिकता निभाई जाती रही तो स्वच्छता के क्षेत्र में पसान अपनी रैकिंग का सुधार नहीं कर पाएगा पिछली बार 156 वीं रैकिंग यहां थी।

स्वच्छता के संसाधन मौजूद फिर भी सफाई का आभाव- नगर पालिका को स्वच्छता के लिए पर्याप्त बजट मिलता है और खर्च भी किया जा रहा है लेकिन परिणाम नजर नहीं आ रहा है। पसान में कुल 18 वार्ड हैं। अधिकांश वार्ड कालरी क्षेत्र में हैं, जहां सफाई का जिम्मा सिविल विभाग के अधीन हैं लेकिन जो एरिया नगर पालिका का है यदि वहां खर्च का सही उपयोग हो तो जिले में है यह परिषद बेहतर स्थिति में हो। यहां कुल 98 सफाई कर्मचारी रखे गए हैं 6 कचरा गाड़ी है जिसमें दो ट्रैक्टरों के माध्यम से कचरे का उठाव किया जाना होता है फिर भी कचरे का नियमित उठाव नहीं किया जा रहा है जिससे लोग परेशान रहते हैं।पसान नगर पालिका क्षेत्र में प्रत्येक दिन 3 टन से अधिक कचरा निकलता है। यहां पॉलिथीन के उपयोग पर अंकुश नहीं लग रहा है जो कचरे को बढ़ाने का मुख्य काम कर रही है कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी वार्डों में नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों को इस गर्मी के मौसम में संक्रामक बीमारी से पीड़ित होना पड़ रहा है।

*इनका कहना है*

नगर के सभी वार्ड में स्वच्छता को लेकर हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं लोगों का सहयोग भी बेहतर मिल रहा है। जहां भी सूचना मिलती है कचरे का निष्पादन कार्य किया जाता है।

*अविनाश मरकाम स्वच्छता प्रभारी नगरपालिका पसान*

पीएम आवास 2299 हितग्राहियों को जिपं सीईओ ने जारी किया नोटिस, होगी कानूनी कार्यवाही


अनूपपुर 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत आवास राशि से समय सीमा में आवास का निर्माण नहीं करने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व अपर कलेक्टर (विकास )तथा विहित प्राधिकारी (पंचायत) अभय सिंह ओहरिया ने अनूपपुर जनपद पंचायत अंतर्गत 528कोतमा जनपद पंचायत अंतर्गत 325 जैतहरी जनपद पंचायत अंतर्गत 713 पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत 713 इस तरह जिले के कुल 2299 हितग्राहियों को नोटिस जारी किया गया है नोटिस में कहा गया है कि आवास निर्माण के लिए राशि बैंक खाते से आहरण कराए जाने के पश्चात भी आवास का निर्माण नहीं किया गया है तो क्यों ना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा कर राशि की वसूली  का प्रकरण पंजीबद्ध कराया जाए संबंधितो को राशि  का उपयोग कर आवास निर्माण कार्य निर्धारित स्तर तक एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा की स्थिति में हितग्राहियों को 9 मई 2023 को जिला पंचायत कार्यालय मे उपस्थित होकर निर्माण कराए जाने हेतु लिखित प्रत्युत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं नोटिस में उल्लेखित किया गया है कि आवास निर्माण कार्य पूर्ण अथवा निर्धारित पेसी तिथि को अनुपस्थिति की दशा में एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी जिसकी जवाबदारी उनकी स्वयं की होगी।

सड़क किनारे चल रही महिला ट्रक ने रौंदा महिला की हुई मौत, ट्रक को पुलिस ने किया जप्त


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी थानांतर्गत ग्राम चोरभटी में एक ह्रदय विदारक घटना घटी, जब एक महिला ग्राम चोरभट्टी निवासी जलेबिया बाई पति कंठु राठौर उम्र लगभग 60 वर्ष जो बीते शुक्रवार की देर रात लगभग 09:30 बजे ग्राम चोरभट्टी सड़क किनारे चल रही महिला को हिंदुस्तान पॉवर प्लांट से राखड़ लेकर हाइवा क्रमांक के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दिया जिसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जिसकी सूचना स्थानीय व परिजनों द्वारा जैतहरी थाने ल पंचनामा बनाकर शव परीक्षण के लिए भेज दिया कर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया


जानकीकुंड चिकित्सालय में नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप शुभारम्भ

*गरीबों के लिए हर वर्ष आयोजित होता है प्लास्टिक सर्जरी शिविर*


चित्रकूट

श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के तत्त्वावधान में संचालित जानकीकुण्ड चिकित्सालय में दो दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प का शुभारम्भ हुआ।

जिसमें चित्रकूट में आसपास के अँचलों में से आने वाले मरीजों का पंजीकरण किया जा रहा है। शिविर का शुभारम्भ मुंबई के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ.अजय हरियाणी, जानकीकुण्ड चिकित्सालय की सी.एम.ओ. डॉ पूनम आडवानी,अधीक्षक एवं प्रशासक डॉ. एबीएस राजपूत, वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन  डॉ. मनीष भारद्वाज ने पूज्य श्री रणछोड़दास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्ज्वलन के साथ किया। चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने पंजीकृत 50 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की गई एवं अभी तक 13 लोगों को भर्ती कर उनकी जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गयी। निदेशक डॉ बी के जैन ने बताया कि इस निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी  शिविर में विशेष रूप से उन रोगियों की जटिल सर्जरी की जाती  है जो रोगी आर्थिक तंगी के चलते बड़े अस्पतालों में सर्जरी कराने में असमर्थ होते है ऐसे लोगो के लिए  इसका आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस शिविर में बर्न कंट्रक्चर, कटे फटे होंठ(क्लिफ्ट लिप),हाइपोपीडीएस,केलॉइड तथा गैनेकोमाईशिया जैसी जटिल  सर्जरी कर रोगियों को लाभ पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने इस कैम्प में अपनी सेवाएं देने के लिए डॉ अजय हरियाणी, डॉ.पूनम आडवाणी, डॉ मनीष भारद्वाज एवं डॉ राजपूत एवं जानकीकुण्ड चिकित्सालय के समस्त टीम को पूज्य गुरुदेव की पावन प्रेरणा से आयोजित हो रहे सेवा कार्य में सहयोग के लिए साधुवाद भी दिया। 29 अप्रैल को इस सर्जरी कैम्प पूर्ण होगा।

आवारा कुत्तों से जनता परेशान क्षत्रिय महासंघ चलायेगा जागरूकता अभियान, प्रशासन को सौपेगा ज्ञापन


  अनूपपुर  

अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासंघ अनूपपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया की कुत्तों से आम आदमी को परेशानियों से बचने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह भोपाल प्रवास के दौरान इस समस्या पर चर्चा कर योजना बना, अभियान चलाया जा रहा है।

प्रायः देखा गया है कि विशेषकर रात्रियों में आवारा कुत्तों का चौक-चौराहों-गलियों में जमघट लगा रहता है, जिसके परिवेश में आम नागरिकों को आने जाने, अपने घर संसार में पहुँचने में असुविधाऐं होती, कभी-कभी उनके द्वारा प्राण घातक हमलों का सामना करना पड़ता हैं, साथ ही चिकित्साओं में रेबीज के इंजेक्शन ना होने के कारण जनता परेशान हो चुकी है । श्रीमती मीना सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ द्वारा शासन को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिला स्तर पर महासंघ की ज़िला शाखाओं द्वारा कलेक्टर, अध्यक्ष-मुख्य नगर  पालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद को ज्ञापन सौंपा जायेगा  एवं जनता को जागरूक कर जन आंदोलन चलाया जाएगा l

*महासंघ द्वारा निम्नांकित विशेष बिन्दुओं की ओर ध्यानाकर्षण करवाया जायेगा*

(1) कुत्तों की संख्याओं में बढ़ोत्तरी को रोकने के लिए नसबन्दी करवाना एवं उसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से समाचार पत्रों में दी जाना।

(2) कुत्तों के गलों में पट्टा लगवाना अथवा  कुत्ते के कान में छेद कर उसका नंबर अंकित किया जाना।

(3) कोई कुत्ता काटता है, उसके मालिक से क्षतिपूर्ति भत्ता लेना।

(4) कुत्तों के जन्मों की जानकारियों से नगरपालिका को अवगत कराने हेतु  मोहल्ला समिति को जागरूक करना।

(5) आवारा कुत्तों को पकड़ कर बन्द करवाना।

(6) अस्पतालों में  रेबीज़ के टीके पर्याप्त मात्रा में रखना सुनिश्चित किया जाना।

(7) कुत्ते के काटने पर पुलिस थाने में  प्रकरण दर्ज कराना एवं शासन से क्षतिपूर्ति  किए जाने की अपील करना है। श्रीमती मीना सिंह जिलाध्यक्ष ने बताया कि से इस पर अति शीघ्र प्रयास किए जाएंगे।

पटवारी ने रिश्वत लेकर जमीन किया दूसरे के नाम, चाकू दिखाकर डराने वाला युवक गिरफ्तार


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

पपटवारी ने रिश्वत लेकर जमीन को किया दोस्तों के नाम, पीड़ित ने कलेक्टर शिकायत करते हुए उसकी निजी भूमि दिलाये जाने की मांग सिंह ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए बताया कि पटवारी के द्वारा विकासखंड पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत मेढाखार करपा के लाल रिश्वत लेकर उसकी मां के द्वारा दी गई भूमि को दूसरों के नाम कर करते हुए परिवार का भरण पोषण कर रहा है जब भी उसके द्वारा शिकायत की जाती है तो उस पर सुनवाई नहीं होती है।

जिले के थाना अमरकंटक में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव को मोबाइल के जरिये सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 7 बांधा में बसंती बाई की दुकान के पास एक युवक बका नुमा लोहे का चाकू चमका कर लोगों को डरा धमका रहा है, तत्काल सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रेम लाल सिंह, भैरव सिंह, जमुना सिंह, राम प्रसाद सिंह मराबी, आरक्षक संतोष मरावी के साथ बांधा मौके पर पहुंचे जहां लोहे नुमा चाकू चमका कर लोगों को डरा धमका रहे युवक जीतेन्द्र कुमार शायम पिता जयराम श्याम उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार करते हुये भारतीय दण्ड संहिता की धारा 25 (2) के तहत अपराध दर्ज करते हुये विवेचना प्रारंभ कर दी है।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नाबालिग किशोरी हुई लापता अपहरण का मामला दर्ज


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले की कोतमा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 स्थित गोविंदा कॉलोनी से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी घर से अचानक लापता हो गई, घबराए परिजनों ने आस-पड़ोस सहित रिश्तेदारों में किशोरी की तलाश की जब किशोरी नहीं मिली तो शिकायत को थाने पर दर्ज कराई है।

अनूपपुर जिले की कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम सारंगढ़ में सचिन केवट पिता हीरालाल केवट उम्र 26 वर्ष ने अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा है, वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है !

अवैध टिकट का कारोबार करने वाले आरोपी को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

रेलवे पुलिस अनूपपुर ने जिले के राजेंद्रग्राम स्थित दीपक ऑनलाइन दुकान के संचालक दीपक कुमार गुप्ता पिता स्वर्गीय जगप्रसाद गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 प्रेम नगर राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी के पर्सनल आईडी को चेक करने पर 17 नग ई टिकट जिसमें 14 नग तत्काल कोटा का टिकट एवं 3 जनरल कोटा का टिकट पाया गया, प्रिंटर से प्रिंट करा कर जप्त किया गया टिकट का कुल मूल्य 14354 है। उक्त रेल पर्सनल आई डी से बनाई गईं ई-टिकट बनाने एवं बेचकर कारोबार करने के संबंध में अधिकार पत्र मांगे जाने पर कोई भी वैधानिक प्रपत्र नहीं दिखा सका तथा आईआरसीटीसी की आईडी एजेंट की आड़ में अवैध कारोबार करने पर धारा-143 रेल अधिनियम का आरोपी पाकर उपस्थित गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया है।

स्टाफ नर्सों को 3 माह से नही मिला वेतन सीएमओ व कलेक्टर से हुई शिकायत


अनूपपुर

जिले के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ स्टाफ नर्सों के द्वारा वेतन वा अपनी अन्य समस्याओ से संबंधी लिखित शिकायत जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपकर अवगत कराया गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें लगभग तीन माह से न ही वेतन दिया जा रहा है और ना ही विगत 02 वर्षो से एम्प्लॉय कोड जारी किया जा रहा है। उक्त मामले में स्टाफ नर्सों के अनुसार उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में कई बार शिकायत भी दर्ज कराई है, किंतु वहा के अधिकारियो द्वारा इस मामले में आज तक न तो कोई भी संज्ञान लिया गया और ना ही इस समस्या का निराकरण किया गया है। जिस पर स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ स्टाफ नर्स प्रियंका कुलस्ते, शिल्पा भलावी, संगीता मरकाम, हेमा गोंडाने, किरण सारिया, डालिमा प्रजापति एवं प्रगति पटेल ने उच्च अधिकारियों से अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए निवेदन करते हुए कहा है कि जब तक हमारी समस्याओं का निराकरण विभाग द्वारा नही किया जाता तब तक हम सभी अपने स्वास्थ्य केंद्रों में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाए प्रदान नही करेगे।

फैक्ट्री के रेलवे गेट के अंदर घुसकर लोहे के पाईप को चोरी कर करते 2 चोर गिरफ्तार


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित सोडा फैक्ट्री के रेलवे गेट के अंदर घुसकर लोहे के पाईप को चोरी कर भागते समय दो अरोपियों को सुरक्षा गार्डों द्वारा पीछा कर पकड़ा गया। जिसमें एक आरोपी दीवाल कूदकर भाग निकला तथा दूसरा आरोपी नाला में कूद गया। जिसे सुरक्षा गार्डों द्वारा बाहर निकालते हुये पुलिस के हवाले किया गया। जहां पुलिस ने दोनों आरोपी जिनमें तीरथ प्रसाद पिता छविलाल लोनी उम्र 31 वर्ष तथा विजय लोनी पिता ओमकार लोनी उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी इंद्रनगर अमलाई के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जानकारी के अनुसार सोडा फैक्ट्री के सहायक सुरक्षा अधिकारी कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी पिता तेजभान चतुर्वेदी थाना पहुंच लिखित आवेदन दिया कि 27 अप्रैल की रात लगभग 2.30 रेलवे गेट के अंदर दो चोर घुस गये और लोहे की पाईप चोरी कर भाग रहे थे, जिन्हे सुरक्षा गार्डों द्वारा देख लिया और हल्ला मचाने पर दोनो चोरो का पीछा किया गया। जहां पिछा करते समय चोरो ने रेलवे पोस्ट के पास चोरी का पाईप छोड़ कर भागने लगे तथा एक चोर दीवाल कूद कर भाग गया तथा दूसरा चोर नाले में कूद गया। जिसके बाद गार्ड ने चोर को नाले से बाहर निकाल गया तथा पूछताछ पर उसने अपना नाम तीरथ प्रसाद बताया तथा अपने साथ विजय लोनी के साथ मिल करना स्वीकार किया। जिसके बाद पलिस ने दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया हैं।

पंचायत में मजदूर की जगह जेसीबी से कराया जा रहा पुलिया निर्माण, मज़दूरो के हक में डाका


अनूपपुर

जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत बिजौडी में जल्दा पहुंच मार्ग खजूरा तालाब के पास पुलिया निर्माण कार्य में मजदूरों की जगह जेसीबी से काम लिया जा रहा है| जबकि यह काम मनरेगा अंतर्गत कराई जा रही है| आलम यह है कि काम नहीं मिलने से ग्रामीण रोजगार की समस्या से जूझ रहे| जिसे लेकर पंचायत के विरुद्ध ग्रामीण में खासा रोष व्याप्त है| पंचायतों को रोजगार गारंटी योजना के तहत सरकार विभिन्न योजनाएं लाकर दे रही है की पंजीकृत जॉब कार्ड धारियों को काम की कमी न हो परंतु निर्माण एजेंसी मशीन से काम लेकर मजदूरों का संकट बहा रहे हैं| प्राप्त जानकारी अनुसार बिजौड़ी से जल्दा पहुंच मार्ग खजुरा तलाब में मनरेगा अंतर्गत 14 लाख 98 हजार की लागत से पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा परंतु निर्माण एजेंसी काम न करा कर ठेकेदार को सौंप दिया है जिसमें पंचायत मनमानी करते हुए मजदूरों की जगह जेसीबी से काम लेने का ग्रामीण आरोप लगाए हैं| ग्रामीण स्तर में काम नहीं मिलने से परेशान मजदूर रोजगार की तलाश में दूरदराज पलायन कर रहे है| मजदूरों का हक छीन कर मशीन के जरिए काम कराने से जॉब कार्ड हिताधिकारी को सौ दिनों रोजगार गारंटी योजना बिजौडी में विफल होते दिख रही है|बताया गया कि निर्माण कार्य में एस्टीमेट के विपरीत काम कराया जा रहा है 8 एमएम सरिया मिट्टी युक्त गिट्टी कमजोर मसाला से पुलिया का निर्माण कार्य किया जाता है कमजोर व गुणवत्ता रहित काम कराने से ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगी यहां से दोनो गांव का किसानो बैलगाड़ी से फसल जाने लेजाने का मुख्य मार्ग है| प्राक्कलन के विपरीत जाकर काम कराने से पुलिया बहुत जल्द टूट जाएगी जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में अवरुद्ध उत्पन्न होगा| पंचायत इस काम को ठेके पर दे दिया है जबकि यह कार्य मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत है मजदूरों से काम लेना चाहिए लेकिन सरपंच सचिव का हौसला इस कदर बढ़ गए हैं कि हर काम में मनमानी कर रहे हैं| लाखों का निर्माण कार्य बिना साइन बोर्ड लगाए मानक के विपरीत गुणवत्ता विहीन घटिया काम कराने से ग्रामीणों में असंतोष है बताया गया उपयंत्री निर्माण स्थल का निरीक्षण नहीं करते इसीलिए निर्माण एजेंसी का मनमानी तीव्र है|

*इनका कहना है*

जमीन की ऊपरी सतह से मजबूत पत्थर होने की वजह से मजदूर नहीं खोद पा रहे हैं इसीलिए जेसीबी से काम लिया जा रहा है|

*उपसरपंच राजबली केवट ग्राम पंचायत बिजौडी*

अभी मुझे प्रभार नहीं मिला है कहां पर क्या काम चल रहा है कोई जानकारी नहीं है

*सचिव मनोज ग्राम पंचायत बिजौडी*

पर्यावरण को ठेंगा दिखाकर किया जा रहा है कोल परिवहन,ब सड़क की धूल से परेशान ग्रामीण वासी


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर की ऊर्जा धानी कही जाने वाली जमुना कोतमा क्षेत्र सिविल विभाग की निष्क्रियता एवं ठेकेदारों की लापरवाही के चलते सुर्ख़ियों में है। आमाडाड ओसीएम एवं बरताई खदान से निकलने वाले कोयले को गोविंदा साइडिंग लाया जाता है जिसमें लगातार ट्रकों के द्वारा परिवहन किया जाता है। सड़क के किनारे बसे नीमहा, पयारी नंबर 02 केवई नदी पारकर हनुमान दफाई एवं लाइन दफाई के माध्यम से गोविंदा साइडिंग लाया जाता है।

*नहीं होता पानी का छिड़काव*

किसी भी क्षेत्र में औद्योगिक संस्थाओं को संचालित करने के लिए पर्यावरण विभाग कि कुछ गाइडलाइन तय की गई हैं जिसके अंतर्गत किसी भी,दशा मे उत्पादन को परिवहन करने के लिए उचित सड़क एवं सड़क में लगातार पानी का छिड़काव होना आवश्यक है किंतु कॉलरी  प्रबंधन की लापरवाही के चलते पानी छिड़काव का कार्य हेतु ऊंचे दामों में ठेकेदारों द्वारा ठेका लिया जाता है जिसमें दिन में लगभग 4 से 5 बार छिड़काव करने की शर्तों पर ठेका होता है किंतु ठेकेदार द्वारा 4 से 5 दिनों में कभी एकाध बार छिड़काव हो जाए वह गांव वालों की भाग्य की बात होती है। जबकि हैबिट ट्रक चलने के कारण सड़क के दोनों तरफ मिट्टी के गुब्बारे बराबर उड़ते रहते हैं और गांव वालों को स्वास, दमा जैसी घातक लंबी बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

*पर्यावरण को  हो रहा खतरा*

बिना पानी के छिड़काव के कारण उड़ती धूल के कारण पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है देखने में यह भी आया कि गर्मी के मौसम में यदि घर के बीच आंगन में कोई व्यक्ति सोता है तो सुबह उसे डस्ट के कारण पहचान पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। घर आंगन में यदि अनाज को धूप में फैला दिया जाए तो वह डस्ट के कारण अपने रंग को ही बदल देता है और उस अनाज को खाने से घातक बीमारियों का खतरा बना रहता है।

*इनका कहना है*

हमारे ग्राम पंचायत से आमाडांड से गोविंदा साइडिंग के लिए कोयला परिवहन किया जाता है किंतु पानी का छिड़काव चार-पांच दिन में एक बार बड़ी मुश्किल से किया जाता है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा फोन के माध्यम से सिविल इंजीनियर आर के सिंह साहब को कई बार किया गया किंतु उन्होंने दिखवाता हूं ,करवाता हूं, का झुनझुना पकड़ा कर फुर्सत हो जाते हैं।। जबकि इस डस्ट के कारण हमारे गांव में कई नागरिक दमा एवं स्वास  की बीमारियों से ग्रसित हो चुके हैं उनके बीमारी का कारण डॉक्टरों ने धूआ और डस्ट ही बतलाते है।

*माला सिंह सरपंच पयारी नंबर 02*

एबीवीपी प्रतिनिधि मंडल विश्वविद्यालय कुलसचिव से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर/अमरकंटक

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक का प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के विभिन्न समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा एवं चर्चा किया जिसमें प्रमुख रुप से विश्वविद्यालय में उपस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन 24 घंटे किया जाए एवं विश्वविद्यालय के गुरु गोविंद छात्रावास में बन रहे भोजन की गुणवत्ता में सुधार की जाए यह विषय रखें, कुलसचिव ने तत्काल इन समस्याओं निराकरण की आश्वासन दिया।

कुआं में गिरने, डूबने व चोट लगने से युवक की मौत, पुलिस जुटी जांच में


अनूपपुर

जिला चिकित्सालय में शुक्रवार की देर रात शादी-विवाह में सम्मिलित होने रिश्तेदारी में गए एक 32 वर्षीय युवक की अचानक कुएं में गिरने,डूबने,चोट लगने पर जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व मृत्यु हो जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बकेली निवासी 32 वर्षीय बजरंगी बैगा पिता छोटू बैगा जो रिश्तेदारी में कोतवाली अंतर्गत ग्राम भगतबांध आया रहा  जो शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे गेंदलाल बैगा के घर के पास बाड़ी में स्थित कुआं में अचानक गिर गया जिसे आनन-फानन में रिश्तेदारों द्वारा कुआ से निकालकर जिला अस्पताल अनूपपुर एंबुलेंस से लाया गया जहां परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने पूर्व से मृत होना बताते हुए घटना की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी को प्रदाय की जिस पर शनिवार की सुबह जिला अस्पताल पुलिस के प्रधान आरक्षक मनसाराम सिंह मार्को द्वारा मृतक के परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा की कार्यवाही कर ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की,पंचनामा दौरान मृतक के सिर,कान एवं शरीर के अन्य हिस्सों में कुएं में गिरने से चोट आने व डूबने से शरीर में पानी भर जाना पाया गया है।

ठेकेदार की लापरवाही से ग्राम पंचायत मे अब तक नही शुरू हुआ स्वीकृत नल जल योजना 


अनूपपुर

जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरिहा मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा 1 करोड 68 लाख की लागत से नल जल स्वीकृत किया गया था जिसका भूमि पूजन कोतमा विधायक सुनील सराफ के द्वारा दसवे महीने 2022 मे किया गया परंतु अब तक कार्य पूर्ण ना होने की वजह से ग्राम पंचायत के नागरिकों को भारी गर्मी में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। 

*ठेकेदार की लापरवाही हुई उजागर*

ग्राम पंचायत के अंतर्गत नल जल के  कार्य कर रहे ठेकेदार धनंजय सिंह राजनगर द्वारा भारी लापरवाही किया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार के द्वारा ग्राम पंचायत के नवा टोला में पाइपलाइन बिछा तो दिया गया परंतु अब तक इतने समय बीत जाने के बाद भी किसी के घर में नल जल का कनेक्शन नहीं किया गया वहीं ग्राम पंचायत के श्रमिक नगर कॉलोनी में अब तक पाइपलाइन ही नहीं पहुंच पाई है। 

*टैंक निर्माण में अनियमितता*

नल जल योजना के तहत स्वीकृत जिस जगह पर टैंक निर्माण का किया जा रहा है ठेकेदार के द्वारा इस्टीमेट से हटकर निम्न स्तर का सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है और साथ ही  निर्माणाधीन टैंक मे समय-समय से   तराई नहीं होने की वजह टैंक के गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरपंच ने की कलेक्टर से शिकायत

ग्राम  पंचायत पकरिहा के सरपंच संतोष कुमार सिंह ने अनूपपुर जिले के कलेक्टर से शिकायत की है शिकायत में बताया है कि ठेकेदार धनंजय सिंह राजनगर के द्वारा नल जल का कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है फरवरी 2023 में नल जल का कार्य पूर्ण होकर सप्लाई किया जाना था परंतु आज दिनांक नल जल शुरू नहीं हो पाया है जिससे हमारे आम नागरिकों को पानी की समस्या निरंतर बनी हुई है। 

*इनका कहना है*

ग्राम पंचायत के अंतर्गत जहां तक स्वीकृत है वहां जल्द ही पाइप लाइन बिछाया जाएगा तथा कार्य प्रगति ना होने से संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया गया है उस पर जल्द ही कार्यवाही होगी। 

*जितेंद्र मिश्रा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर*

अपमानजनक टिप्पणी पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज करने को सौपा ज्ञापन


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा गांधी चौक में ताम्रकार और क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उनका कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर आराध्य श्री राजराजेश्वर पर अपमानजनक टिप्पणी की है।

ज्ञापन में कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने फेसबुक के अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने हैहयवंश और ताम्रकार समाज के आराध्य श्री राजराजेश्वर के खिलाफ अपमानजनक, धार्मिक भावना भड़काने वाला संबोधन दिया है। यह बिना किसी आधार जानबूझकर मिथ्या, असत्य अनर्गल धार्मिक भावना लोक शान्ति भड़काने वाले कथन है।

उन्हें लाखों की संख्या में लोग सुनते और देखते हैं। उन्हें सुनने वाले और देखने वालों के मन में भगवान श्री राजराजेश्वर को लेकर घृणा का भाव उत्पन्न हुआ है। कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के अपलोड वीडियो में कोतमा ही नहीं पूरे देश भर में देवांशी आहत हुए हैं। मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए वह इस तरह के बयान देते हैं। वीडियो में अपमानजनक, धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले कथनों को देखते हुए कोतमा पुलिस से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करे।

पिछड़ा वर्ग में शामिल करने केसरवानी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

केसरवानी समाज की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित कराने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि केसरवानी समाज आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से अन्य जातियों की तुलना में काफी पिछड़ा है। उन्होंने मांग की है कि केसरवानी समाज को पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित किया जाए।

उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश में केशवानी जाति के लोग केशरवानी खरे, खरिया, गुप्ता सहित अन्य उपनामों (सरनेम) से रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर सहित अन्य जिले में बहुसंख्यक रूप से व पन्ना, भोपाल, इंदौर जिले में भी सैकड़ों की तादात में सपरिवार निवासरत है। मध्यप्रदेश में निवासरत केशवानी जाति आर्थिक, शैक्षिणिक, राजनीतिक व सामाजिक रूप से अन्य जातियों की तुलना में काफी पिछड़ा है।

राज्य विभाजन के बाद झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा 2012 में "केशरवानी जाति को अन्य अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लागू किया था। समाज का 80 से 90 प्रतिशत परिवार जीविका उपार्जन के लिए हाथ ठेला, पान दुकान, सब्जी चाट, फटटा, छोटी मोटी किराना दुकान, सहित 'दैनिक मजदूरी करने के विवश है और शासकीय सेवाओं में भी केशरवानी समाज की सहभागिता नगण्य है। इसलिए मध्यप्रदेश में केशरवानी जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित किए जाए।

नगरपालिका ने अमानक पॉलीथिन पर कार्यवाही कर दुकानदार से 2200 वसूले

अनूपपुर

शहर में पर्यावरण सुधार के लिए एवं अमानक पॉलिथीन वस्तुओं, थैलियों आदि का विक्रय एवं उपयोग करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया। इसी के तहत अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वाले लोगों के विरूद्ध अभियान चलाकर पॉलिथीन जप्त की गई एवं 2200 रुपए का अर्थदण्ड वसूल किया गया है।

 नगरपालिका द्वारा शहर को पॉलिथीन व प्लास्टिक फ्री करने के उददेश्य से अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नागरिको को पॉलिथीन केरीबेग के स्थान पर झोले का उपयोग करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में शासन द्वारा प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन केरीबेग विक्रय, उपयोग करने वालो के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। अमानक प्रतिबंधित पॉलिथीन का क्रय-विक्रय तथा संग्रहण करने वालो के विरूद्ध


सघन जांच अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे है।

परियोजना समन्वयक ने बालिका छात्रावास में महिला की जगह पुरुष को दिया वार्डन प्रभार


अनूपपुर 

अनूपपुर जिले के जैतहरी अंतर्गत विकासखंड संचालित 100 सीटर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास चोरभठी का है। जिसमें जिला परियोजना समन्वयक हेमंत खैरवार ने इस बालिका छात्रावास में महिला शिक्षिका की जगह पुरुष शिक्षक रामलाल शाडिल्य को वार्डन का वित्तीय प्रभार देकर वार्डन बना दिया गया है। जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के बाहर दीवार पर बड़े-बड़े अक्षरों में सूचना पटल में साफ लिखा है कि कोई भी पुरुष चाहे वह शासकीय पदाधिकारी, चाहे विधायक, सांसद, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य अथवा बालिका के अभिभावक ही क्यो प्रातः 8 बजे के पूर्व एवं शाम 6 बजे के पश्चात छात्रावास भवन में प्रवेश प्रतिबंधित है।

सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में वार्डन के चयन पर राज्य शासन ने साफ कहा है कि महिला शिक्षिका को ही वार्डन का प्रभार दिया जाये उसके बाद भी हेमंत खैरवार ने अपने आदेश क्रमांक/जि.शि.के./ वित्त / 2023 / 268, दिनांक 6 मार्च 2023 के माध्यम से आदेश जारी किया गया है कि जिला शिक्षा केन्द्र (समग्र शिक्षा) अनूपपुर के आदेश क्रमांक/ जिशिके / 2023/16 अनूपपुर दिनांक 6 जनवरी 2023 के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चोरभटी में वर्तमान वार्डन पद पर प्रभार ना होने के कारण अस्थाई रूप पुरुष शिक्षक व खंड शैक्षिक समन्वयक जैतहरी रामलाल शाडिल्य को वार्डन का वित्तीय अधिकार सौंप गया है। जिसके लिये एसबीआई डीजीएम में तकनीकी रूप से वार्डन की आईडी प्रूव के रूप में जनरेट करने हेतु सहायक परियोजना अधिकारी अमित कुमार राहा को अधिकृत किया गया है इसके साथ ही खंड अकादमिक समन्वयक रामलाल शाडिल्य जैतहरी को प्रभारी वार्डन कस्तूरबा बालिका विद्यालय चोरभठी की समस्त वित्तीय की जिम्मेदारी मानी जायेगी।

सूदखोरी के मामले में अकील, मनीष व मुकेश की हुई शिकायत दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर फर्जी लोन की रचते हैं साजिश


अनूपपुर

अनूपपुर में पूर्व में पुलिस अधीक्षक द्वारा सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की गई थी, जिसके बाद कुछ हद तक सूदखोरों पर शिकंजा कसा गया था, पूर्व पुलिस अधीक्षक के तबादले के बाद अनूपपुर जिले में वर्तमान में मुख्यालय में ही सूदखोरों का बोलबाला है, बैंक के अधिकारी कर्मचारियों से सांठगांठ कर दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से लोन निकालने और उस लोन की राशि को हितग्राहियों की खाते से निकालकर वारा नारा करने का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है, हाल ही में अनूपपुर एसपी से देवेश शुक्ला नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई है जिसमें उन्होंने मोहल्ले में निवास करने वाले अकील अहमद, मुकेश और मनीष मालू पर धोखाधड़ी और सूदखोरी का आरोप लगाया है। पूर्व में उक्त व्यक्तियों के खिलाफ भी अनूपपुर पुलिस द्वारा सूदखोरी का मामला पंजीबद्ध किया गया था जिसके बाद अब दोबारा से उक्त व्यक्तियों द्वारा सूदखोरी के धंधे को बड़े पैमाने में संचालित करने का कार्य किया जा रहा है जिस पर पुलिस की कार्यवाही ना होने से उक्त व्यक्तियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। 

*बंद खाते का लगाया चेक बाउंस करा कर रहे ब्लैकमेल*

देवेश द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार देवेश और अकील के घरेलू संबंध थे। अकील पूर्व में देवेश से कुछ पैसा उधार लिया था जिसके एवज में हस्ताक्षर सहित चेक दिया था उसके बाद देवेश को स्वयं पिता के मृत्यु के समय काफी समस्या होने से अकील से कुछ पैसा उधार लिया गया जिसके एवज में प्रार्थी ने दो-तीन बार उधारी लेकर अपना व अपने मां के चेक दे दिया था।  कई बार उधार दिये जाने से चेक का नंबर ध्यान न होने से अकील से वापस नही ले पाया जिस कारण अकील मौके का फायदा उठाते हुये प्रार्थो व उसके मां का चेक लगभग 07 नग अपने पास छुपाकर रखा हुआ है। प्रार्थो को उक्त चेक की जानकारी मिलने के बाद अकील से संपर्क किया तो अकील ने अपने पास चेक न होने की बात कही और अकील ने मनीष के साथ समझौता कर मनीष के नाम से आज दिनांक को चेक बाउन्स का मैसेज आया है जिसमें दो चेक क्रमशः 13938,13939 में राशि 9,00,000/- रू० व 10,00,000 /- रू० का लगा दिया गया है जबकि प्रार्थी ने मनीष को उक्त नंबर के चेक कभी नहीं दिया क्योंकि आज से लगभग दो वर्ष होने को है उक्त चेक का खाता पंजाब बैंक से बंद करा दिया है और मनीष पूर्व में स्टाम्प के जरिये कोई लेन-देन न होने व उक्त बैंक का चेक न होने संबंधी लिखा-पढ़ी हुई है, उसके बाद भी अकील, मनीष व मुकेश तीनों की सूदखोरी को लेकर पूरे जिले व शहडोल सभाग में शिकायतों का तांता लगा हुआ है उसके बाद भी तीनों धड़ल्ले से ब्याजखोरी का काम अवैध रूप से 10-20 प्रतिशत में पैसा वसूल कर बेनामी संपत्तियों के मालिक बने हुये हैं।

*दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर रचते हैं फर्जी लोन की साजिश, न्यायालय में मामला है विचाराधीन*

मनीष मालू, अकील अहमद व मुकेश बेजारा ये तीनों लोग बैंकों के मैनेजरों से सेटिंग करके सारे दस्तावेजों छेड़छाड़ कर फर्जी रूप से कमीशन के दम पर लोन करा देते है और उसका भी कमीशन 20 से 30 प्रतिशत तक वसूलते है इस तरह तीनों लोग पूर्व में एक-दूसरे खिलाफ सूदखोरी को लेकर शिकायत दिये है और एक-दूसरे से समझौता कर फिर एक जुट होकर समाज में गंदगी फैला रहे है और सूदखोरी व दलाली से बेनामी संपत्ति बना रहे है जिसका जांच किया जाना भी आवश्यक है। मनीष मालू, अकील अहमद व मुकेश चेजारा ये तीनों लोगों का चेकों का मामला अनूपपुर न्यायालय में 30-40 केश विचाराधीन है और सभी केसों में और लिखा-पढ़ी में गवाह बने हुये है। इसी तरह अकील खान अभी हाल ही में नानदाउ पोते का अवैध रूप से रखा चेक को अपने साथी कृपा शंकर गौतम के साथ मिलकर लगभग 6,00000 /- रू० का बांउन्स करा दिया था जिसकी शिकायत नानदाउ पोर्ते ने आजाक थाना अनूपपुर में किया था इस तरह अकील सूदखोरी मनीष व मुकेश के साथ मिलकर लगातार कर रहे है और प्रार्थी का चेक अकील ने मनीष को देकर बाउन्स करा दिया है।

*लोन करा हड़प ली राशि, अब कर रहे देने से इनकार*

मनीष ने शिकायतकर्ता को धोखा देने की नियत से घर में आकर सदैव बैंक मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से सेटिंग बता कर लोन प्रस्तावित कराने के लिए घर से दस्तावेज मांग कर ले जाया गया, दस्तावेज मिलने के बाद शिकायतकर्ता और उनके परिवार की बिना सहमति से ग्रामीण बैंक अनूपपुर व ए०यू० बैंक से 17लाख रुपये , व 19लाख 28 हजार का लोन करा दिया और दूसरे दिन घर आकर उक्त राशि में से 4 लाख,  1लाख ,  2 लाख 19 हजार,  चार लाख और  2 लाख 60 हजार रुपये, 2 लाख 50 हजार रुपये  , 10  लाख 50 हजार अलग- अलग चेक व फोन के माध्यम से ले लिया तथा नगद 02 लाख रूपये तथा कुछ पैसा फोन पे के माध्यम से यह कहकर कि आपको वर्तमान में अभी पैसा की आवश्यकता नहीं है इसलिए मुझे दे दो, मै एक जमीन खरीद रहा हूँ। 15 दिवस में वापस कर दूंगा लेकिन उसके बाद भी पैसा न मिलने पर प्रार्थी ने दबाव बनया तो मनीश ने पैसा देने से मना कर दिया जिससे प्रार्थी ने मनीष के विरूदध एस०पी० साहब अनूपपुर के समक्ष शिकायत कर दिया जिसकी जांच एसडीओ पीट अनूपपुर को मिली तब मनीष ने अपने नाम का बैंक छोटी-छोटी रकम भरकर प्रार्थी को लगभग 08 चेक दिया और कहा कि आप बैंक बैंक में लगा दो तब प्रार्थी ने उक्त चेक को बैंक में आहरण हेतु लगाया तो सभी चेक पूर्व से स्टॉप था जो बाउंस हो गया उक्त चेक की राशि लगभग 17 लाख 30 हजार रुपये थी और दो लाख नगद देने को कहा था लेकिन प्रार्थी को पैसा प्राप्त नहीं हुआ। जबकि प्रार्थी का हिसाब कुल राशि 29 लाख 61 हजार  रूपये निकल रहा है तथा मनीष ने अभी तक 8 लाख 35हजार रूपये दे दिया है।

*उल्टा शिकायतकर्ता को फर्जी मामले में फंसाने की रची जा रही साजिश*

पहले तो मनीष द्वारा बिना सहमति के फर्जी तरीके से लोन प्रस्ताव करवाया जिसके बाद पैसे निकलने के बाद पैसे की राशि स्वयं मनीष द्वारा ले ली गई अब जब देवेश और उसके घर वाले पैसे मांगते हैं तो फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दे रहे हैं। हाल ही में मनीष फर्जीवाड़ा कर लोन कराया और  देवेश के विरुद्ध झूठा मामला सूदाखोरी की परिवाद पत्र अनूपपुर न्यायालय में लगया है देवेश का चेक अकील से लेकर बाउंस करा दिया गया है । जिससे उक्त घटना से काफी परेशान है मनीष अपना चेक जिसको देता है उसका चेक स्टॉप करा देता है और शिकायतकर्ता का पैसा लेने के बाद भी नहीं दे रहा है उल्टा परेशान करने की नियत से झूठा मामला की शिकायत व परिवाद पत्र लगा रहा है ताकि पैसा देने से बच सके। शिकायतकर्ता ने पत्र लिखकर अस्तु खुद के साथ हुए धोखाघडी कर लोन निकलवाने व पैसा लेने व बदले में चेक लेने उसे स्टॉप कराने और झूठी शिकायत करने के, तथा सूदखोरी किये जाने को लेकर बाद जांच कर अकील, मनीष व मुकेश चेजारा के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया जाने की मांग की है।

इतना ही नही इन सूदखोरों की माने तो इन्हें एक आरक्षक का अभयदान मिला हुआ है जिसके दम पर ये लोग जनता को लूट रहे है और कभी न पकड़े जाने का दम भी भरते हैं अब देखना है कि देवेश को न्याय मिलता है या शिकायत दफन होकर रह जाती है।

IPL सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, ऑनलाईन सट्टा खेलते एक युवक गिरफ्तार, 25 लाख का लगा था दांव



अनूपपुर

आईपीएल ऑनलाईन सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चालया जा रहा है। इसी अनुक्रम में ऑनलाईन सट्टा खेलने वालों के संबंध में निरंतर प्राप्त हो रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मस्जिद मोहल्ले का एक युवक सुहेल अहमद निवासी वार्ड नं. 03 अनूपपुर ऑनलाईन सट्टा खेलता है एवं अपने दोस्तों का पैसा भी लगाता है। 

सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने टीमें गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची, जहां एक युवक सफेद रंग की स्कूटी में बैठकर मोबाईल चला रहा था। जो पुलिस टीम को देखकर वहां से भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा, पुलिस द्वारा नाम पूछने पर अपना नाम सुहेल अहमद उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 अनूपपुर बताया। जिसके पास वीवों कम्पनी का एक मोबाईल फोन था। जिसमें कोलकाता नाईट राईडर्स एवं रायल चैलेंजर बैंगलोर का मैच चल रहा था। पूछताछ में सुहेल अहमद द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाली वेबसाईट के माध्यम से मैच के दौरान हार जीत का दाव लगाया जाता है एवं आज कोलकात नाईट राईडर्स एवं रायल चैलेन्जर बैंगलूर के आईपीएल मैच में ऑनलाईन सट्टा लगा रहा था। 

मोबाईल से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह पाया गया कि दिनांक 31 मार्च 2023 से दिनांक 26 अप्रैल 23 तक में आरोपी द्वारा लगभग 25,27,668/- रुपये का ऑनलाईन सट्टा लगाया जाना पाया गया। जिस पर थाना कोतवाली अनूपपुर में ऑनलाईन सट्टा खिलाने पर धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को पुलिस हिरासत में किया गया है। प्रकरण के आरोपी सुहेल अहमद से ऑनलाईन सट्टा के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिससे अन्य महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होने की संभावना है।


नया शराब का ठेका होते ही ठेकेदार ने गली-गली खोल दी अवैध शराब दुकान, आबकारी व पुलिस नतमस्तक


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अप्रैल माह में शराब का नया ठेका होते ही शराब ठेकेदार की मनमानी जमकर जारी है। जहां नया ठेका प्रारंभ होने के साथ ही शराब ठेकेदार तथा उसके गुर्गों के द्वारा गली मोहल्ले में अवैध शराब की दुकानें संचालित की जा रही हैं। जिससे शराब का अवैध कारोबार ठेकेदार के इशारे पर बिजुरी थाना क्षेत्र में किया जा रहा है।

*पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत*

बिजुरी में वर्तमान समय में 3 लाइसेंसी शराब की दुकानें हैं जो कि बिजुरी स्टेशन चौक, वन परीक्षेत्र कार्यालय बिजुरी के समीप एवं कपिलधारा कॉलोनी में संचालित है। लेकिन इन 3 शराब दुकानों की आड़ में ठेकेदार के द्वारा सैकड़ों अवैध शराब दुकानें थाना क्षेत्र के गली मोहल्ले और गांव गांव खोल दी गई है जहां सुबह से लेकर देर रात तक अवैध शराब का कारोबार जारी रहता है। जहां शराब खोरी के कारण क्षेत्र में मारपीट सहित अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिसे संचालित करने में ठेकेदार के साथ ही बिजुरी पुलिस और आबकारी पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है जोकि इस अवैध कारोबार में ठेकेदार को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।

*चार पहिया वाहनों से गांव-गांव पहुंच रही अवैध शराब, धरपकड़ करने की बजाय जिम्मेदार विभाग की सांठगांठ*

शराब ठेकेदार की मनमानी के कारण जहां 3 लाइसेंसी शराब दुकान की आड़ में सैकड़ों अवैध शराब दुकान गांव-गांव संचालित हो रही है। जहां प्रतिदिन शराब की खेप चार पहिया वाहनों के माध्यम से धड़ल्ले से इन अवैध शराब के ठीहो तक बिना किसी रोक-टोक के पहुंच रही है दूसरी ओर जिम्मेदार विभाग इसकी रोकथाम करने की बजाय नजराना लेकर इसे नजरअंदाज कर रहे हैं जिसकी वजह से क्षेत्र में बच्चे सहित युवा  शराब की बुरी लत के शिकार हो रहे हैं जिसकी वजह से वह अपराधिक घटनाओं में संलिप्त हो रहे हैं।

*मुख्यमंत्री की मंशा पर पानी फेर रहा आबकारी और पुलिस विभाग*

मुख्यमंत्री के द्वारा जहां पूरे प्रदेश में कोई भी नई शराब दुकान प्रारंभ नहीं किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है। दूसरी ओर 3 शराब दुकानों की आड़ में बिजुरी नगर में शराब ठेकेदार गांव और मोहल्ले में अवैध शराब की पैकारी कराते हुए अवैध शराब का विक्रय कर मुख्यमंत्री तथा प्रदेश शासन के मंशा पर पानी फेर रहा है। जिसमें पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी शराब ठेकेदार के इस कार्य में सहभागी बने हुए हैं।

प्रगतिशील लेखक संघ ने आयोजित की काव्य गोष्ठी और ईद मिलन समारोह


अनूपपुर/कोतमा

प्रलेस कोतमा के सचिव यासिन खान ने अपने भालूमाड़ा स्थित निवास पर काव्य गोष्ठी और ईद मिलन का कार्यक्रम रखा। इस अवसर पर प्रलेस अनूपपुर से आनंद पाण्डेय, विजेन्द्र सोनी , ललित दुबे और गिरीश पटेल ने इसमें शिरकत की । कोतमा और भालूमाड़ा सहित लगभग ३५ साहित्यप्रेमियों ने इसमें हिस्सा लिया । एक छोटी सी बच्ची ने कविगोष्ठी की शुरुआत की और कई साहित्य कारों ने अपनी अपनी रचनाएँ सुनाई ।इस गोष्ठी में प्रमुख रूप से रमेश सिंह पूर्व ए डी एम , राजेंद्र सिंह, देवेश प्रताप सिंह गहरवार, कैलाश पाटकर, अविनाश अग्रवाल, दीपक पाण्डेय और अन्य कई गणमान्य अतिथियों के अलावा पत्रकार संतोष चौरसिया, सुरेश शर्मा व दिवाकर विश्वकर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए गोष्ठी के समापन के पश्चात ईद मिलन के तहत यासिन खान के घर पर सभी भोज में शामिल हुए।

जनपद अध्यक्ष का औचक निरीक्षण हफ़्तों से ग्राम पंचायत में लटक रहा ताला, सचिव की बडी लापरवाही


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर(बदरा) जनपद अध्यक्ष धनमति दीपू सिंह जनपद सदस्य ऊषा यशोदा सिंह, पयारी नंबर दो जनपद सदस्य महेंद्र पनिका, राघवेंद्र प्रताप सिंह जनपद सदस्य बेलिया बड़ी लाल बहादुर साहू जनपद सदस्य सकोला के द्वारा ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी का औचक निरीक्षण किया गया जहा लोगों ने बताया कि 1 हफ्ते से ग्राम पंचायत में ताला लटक रहा है जिसके कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

*नदारद रहते हैं सरपंच सचिव रोजगार सहायक*

जनपद अध्यक्ष धनमति दीपू सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से चर्चा के दौरान पता चला कि सरपंच बब्बू कोल सचिव अंबिका शुक्ला और रोजगार सहायक हमेशा ग्राम पंचायत समय पर नहीं आते हैं तथा लगभग 1 हफ्ते से ग्राम पंचायत का ताला तक नहीं खुला है। सरपंच से संपर्क कर जब ग्राम पंचायत का ताला खुलवाया गया तो ग्राम पंचायत के अंदर पूरी तरह से डस्ट तथा दीवारों पर मकड़ी के जाल बने हुए थे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कई हफ्तों से ग्राम पंचायत का ताला खुला नहीं है। 

*खेत तालाब में अनियमितता*

ग्राम पंचायत के निरीक्षण के बाद पंचायत के अंतर्गत हो रहे खेत तालाब निर्माण का निरीक्षण किया गया जिसमें इंजीनियर तथा सचिव के मिलीभगत से खेत तालाब निर्माण हो रहा है वह खेत तालाब मे ना तो मेड की चौड़ाई सही नही है और खेत तालाब में ना तो गहरीकरण किया गया है बस ऊपर की मिट्टी हटाकर मेड बनाकर खानापूर्ति कर दिया गया पूरी तरह से खेत तालाब पर अनियमितता पाई गई। 

*ग्राम पंचायत के सचिव अंबिका शुक्ला के मोबाइल पर जब संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। तथा जनपद सीईओ ऊषा किरण गुप्ता का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।*

दो अलग-अलग धाराओं में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत पर आरोपी आजीवन कारावास व 20 वर्ष की सजा


अनूपपुर

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर की न्यायालय ने थाना भालूमाडा के धारा 376 (ए) (बी) भादवि 5एम, 6 पॉक्सो अधिनियम एवं 3 (2) (V), 3 (1) डब्यू (ii) अजा/अजजा एक्ट के आरोपी 52 वर्षीय हरीकीर्तन साह पुत्र जुडावन शाह निवासी ग्राम शीतला मंदिर के पास, जमुना कॉलरी को तीन अलग-अलग धाराओं में दोषी पाते हुए दो प्रकरण में 20-20 वर्ष सश्रम कारावास एवं 3000 रू. अर्थदण्ड के साथ एक अन्य ( प्रकरण में आजीवन कारावास एवं 1000 रु. के अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं जिसमें धारा 376 (ए) (बी) भादचि 5एम, 6 पॉक्सो अधिनियम 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं 2000 रू. अर्थदण्ड, धारा 3(1) डब्यू] (ii) अजा/अजजा एक्ट के लिये 05 वर्ष सश्रम कारावास एवं 1000 रू. अर्थदण्ड तथा धारा 3 ( 2 ) (V) अजा/अजजा एक्ट के लिए आजीवन कारावास एवं 1000 रू. अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। प्रकरण में पीडिता 09 वर्षीय बालिका होने से प्रकरण को जिला स्तरीय समिति द्वारा चिन्हित किया गया था। घटना 18 दिसम्बर 2020 को 09 वर्षीय पीड़िता अपने घर खेल रही थी उसी समय आरोपित वहां आया और उसे अपने गोद में बैठा लिया और उससे भाई, स्कूल आदि का नाम पूछते हुए हाथ उसके प्रायवेट पार्ट पर ले जाकर अश्लील कार्य करने लगा तब वह उसके गोद से उठकर भाग गई और मां को घटना की बताई तब पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत थाने में की थी।

रास्ते से गायब हुआ अधेड़ का शव पेड़ पर रस्सी में लटकते मिला, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत श्रमिक नगर निवासी कमलेश खरे 52 वर्ष जो कि मंगलवार को घर से शहडोल जाने के लिए निकले थे। जहां से वह नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। यहां पुलिस के द्वारा मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में अनूपपुर रेलवे स्टेशन से उतरकर जाते हुए कमलेश का वीडियो देखा गया था। इसके बाद परिजन और भी चिंतित हो गए थे। बुधवार की रात सकोला बंद फाटक से रेल लाइन के किनारे लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इमली के पेड़ पर कमलेश का शव रस्सी पर लटकता हुआ पाया गया। जिसकी सूचना के पश्चात पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया।

बिना पंजीयन का चल रहा था महादेव स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट, संचालक पर 03 हजार का जुर्माना


 

अनूपपुर 

न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी न्यायालय द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26 (2) (व्ही) सहपठित धारा 58 के तहत सामतपुर मारुति मंदिर के पास, अनूपपुर स्थित महादेव स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट के संचालक को दोष सिद्ध होने पर 3 हजार रुपये जुर्माना से दण्डित किया गया है तथा संचालक को अधिरोपित दण्ड राशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा कर चालान की मूल प्रति न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिरोपित अर्थदण्ड का जुर्माना जमा नही करने पर संबंधित से उक्त राशि भू-राजस्व बकाया के रूप में वसूल की जाएगी। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान महादेव स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट के संचालक के पास खाद्य अनुज्ञप्ति/खाद्य पंजीयन नही होना पाया गया था।

यात्री प्रतिक्षालय के शेड के टीन हुए चोरी, जिम्मेदार मौन, यात्री परेशान


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 भोलगढ़ में स्थित यात्री प्रतीक्षालय के टीन शेड चोरो द्वारा चोरी कर लिए जाने से यात्रियों को परेशानियों के बीच सफर प्रारंभ करने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मियों के इस मौसम में धूप झेलने को मजबूर यात्री अपनी परेशानी किसको बताये जिम्मेदार मौन हैं ऐसा लग रहा हैं कि पुलिस चोरो को खुली छूट देकर रखी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीते 4 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी के द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय की स्थापना की गई थी। जिनमें से कई यात्री प्रतिक्षालय में लगे हुए टीन शेड चोरी कर गए है उसके बाद उसी हालत में शेड पड़े हुए है बरसात और गर्मी के समय मे यात्रियों को भारी असुविधा होती हैं। यही हाल रहा तो एक भी शेड बचने की उम्मीद नही है और बाकी बचे ढांचे को भी कुछ दिनों बाद चोरी कर लिया जाएगा।

चिकवा, मीनाक्षी की सह पर लोकेंद्र, मनीष, राजू, धर्मवीर, संजय, जनदेल चेक पोस्ट को बना दिया लूट का अड्डा

*इंट्री वसूली की आधा सैकड़ा से ज्यादा शिकायतो के बाद भी बैरियल का वही हाल*


अनूपपुर

म.प्र. की सीमा व अनूपपुर जिले की अंतिम छोर पर स्थित वेंकटनगर चेक पोस्ट (खूंटाटोला) व रामनगर तिराहा चेक पोस्ट से निकलने वाली अंर्तराज्यीय वाहनों के जांच के नाम पर इंट्री की बड़े पैमाने पर अवैध वसूली किये जाने से ट्रक ड्राइवरों वा मालिकों को परेशान होना पड़ा रहा है। इसके पूर्व भी आरटीओ चेक पोस्ट में इंट्री के नाम हो रही रिश्वतखोरी पर केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सीएम शिवराज सिंह व परिवहन मंत्री गाविंद सिंह राजपूत को पत्र लिख देश में मध्य-प्रदेश का नाम खराब होने तथा मामले को संज्ञान में लेकर सख्त और उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके बाद उक्त पत्र सोशल मीडिया में जमकर वाॅयरल हुआ था। इतना ही नही दोनो ही चेक पोस्ट में इंट्री के नाम पर रूपयों की मांग, ड्राइवरों से मारपीट, गाली-गलौज सहित अन्य 42 शिकायते सीएम हेल्पलाईन में दर्ज है। जहां मार्च 2022 से दर्ज इन प्रकरणों में एक भी प्रकरण का निराकरण नही होने पर परिवहन आयुक्त द्वारा जिला परिवहन अधिकारी राम सिया चिकवा तथा वेंकटनगर (खूंटाटोला) चेक पोस्ट व रामनगर चेक पोस्ट की प्रभारी प्रधान आरक्षक मीनाक्षी गोखले को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया जा चुका है। लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। 

*आधा सैकड़ा शिकायतें, फिर भी इंट्री वसूली*

म.प्र. व छत्तीसगढ़ के सीमा पर स्थित दो चेक पोस्ट जिनमें वेंकटनगर चेक पोस्ट (खूंटाटोला) सहित रामनगर तिराहा चेक पोस्ट है। वहीं रामनगर तिराहा चेक पोस्ट के झिरिया व डोला दो सब बेरियल है। इन दोनो की चेक पोस्टों में इंट्री के नाम पर आधा दर्जन से अधिक शिकायते लंबित है। जिसमें ट्रक मालिक विशाल पाठक ने इंट्री के नाम पर 3200 की मांग करने तथा रसीद नही देने, पंकज दुबे द्वारा हार्वेस्टर रोककर 8 हजार की मांग तथा चालान की रसीद नही देने, गौरव तिरथनी ने ड्राइवर को परेशान किये जाने, कागज छिनने व गाली गलौज कर पैसे की मांग करने, सत्ताराम जाट ने 8 अप्रैल 2022 को गाड़ी का फिटनेस खत्म बता कर फर्जी तरीके से 5 हजार रूपये उमेश यादव के खाते में आनलाईन ट्रांसफर करवाने तथा रसीद नही देने, शिकायतकर्ता उर्मिला ने रामनगर तिरहा चेक पोस्ट में टैक्स के हिसाब से पैसे न लेकर गाड़ियों को बिना चेक किये कम पैसे लेकर गाड़ी छोड़ने तथा प्रधान आरक्षक मीनाक्षी गोखले की दलाली में लोकेन्द्र शर्मा द्वारा वसूली करने, शिकायतकर्ता बबलू धोबी ने 2500 रूपये लेकर रसीद नही दिये जाने तथा शासन द्वारा अधिकृत रामनगर चेक पोस्ट के नाम पर 3 से 4 स्थानों पर रामनगर के नाम से चेक पोस्ट खोले जाने एवं चेक पोस्ट में प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा वसूली करने के साथ लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा शिकायते लंबित है।

*सीएम हेल्प लाईन में आधा सैकड़ा से ज्यादा शिकायतें*

चेक पोस्ट वेंकटनगर (खूंटाटोला) तथा रामनगर तिराहा चेक पोस्ट में अंतर्राज्यीय वाहनों के आने जाने पर इंट्री के नाम पर किये जा रही वसूली पर मार्च 2022 से अब तक 42 शिकायतें दर्ज है। सभी शिकायतों इंट्री के नाम पर रिश्वतखोरी से जुड़ा हुआ है। जहां दोनो ही चेक पोस्ट व रामनगर के दो बेरियल में चेक पोस्ट प्रभारी प्रधान आरक्षक मीनाक्षी गोखले द्वारा 6 प्राईवेट व्यक्तियों को रखा गया है। जो ट्रक चालको व मालिको से इंट्री के नाम पर अवैध वसूली कर रूपयों की मांग करने, वाहन के दस्तावेज को छिनने, गाली गलौज करने, कार्यवाही के नाम पर डराने तथा जबरन चेक पोस्ट में ट्रको को खड़ा करवाने के साथ कई आरोप है। जन चर्चा है कि प्राईवेट व्यक्ति लोकेन्द्र शर्मा अपने आप को परिवहन मंत्री का नजदीकी बताता है, जिसके कारण सैकड़ों शिकायतों के बाद भी परिवहन अधिकारी व चेक पोस्ट प्रभारी उक्त अनाधिकृत व्यक्ति को चेक पोस्ट हटाने से डरते है।

*प्रभारी ने रखे 6 वसूलीबाज*

चेक पोस्ट में चेक पोस्ट प्रभारी मीनाक्षी गोखले द्वारा अनाधिकृत रूप से 6 प्राइवेट व्यक्ति जिनमें लोकेन्द्र शर्मा, राजू राठौर, धर्मवीर तोमर, संजय, जनदेल बघेल उर्फ पाल बाबू तथा मनीष के माध्यम से ट्रक चालको व मालिको से इंट्री के नाम पर 3 से 4 हजार रूपयें की मांग तथा ट्रक चालको से मारपीट तथा गाली गालौज करने तक करते है। लेकिन सीएम हेल्पलाईन में इन प्राइवेट व्यक्तियों का जिक्र नही हो पाता जिसका फायदा उठाते हुये एक वर्ष बाद सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को बंद कर दिया जाता है। 

*वेंकटनगर में राजू तो रामनगर में मनीष चलाते है चेक पोस्ट*

वेंकटनगर (खूंटाटोला) तथा रामनगर तिराहा चेक पोस्ट में जहां अनाधिकृत रूप से प्राइवेट व्यक्ति लोकेन्द्र शर्मा अपना कब्जा जमाये हुये है। इसके पूर्व तत्कालीन चेक पोस्ट प्रभारी ऋतु शुक्ला की लगातार शिकायतों के बाद परिवहन आयुक्त ने उन्हे निलंबित करते हुये मुख्यालय बुला लिया गया था। वहीं अनाधिकृत व्यक्ति लोकेन्द्र शर्मा की भी शिकायत कम होने का नाम नही ले रही थी। जिसके बाद लोकेन्द्र शर्मा के कहने पर चेक पोस्ट प्रभारी मीनाक्षी गोखले ने अन्य 6 व्यक्तियों को इंट्री वसूली के लिये अनाधिकृत तौर पर चेक पोस्ट में रख लिया और वेंकटनगर खूंटाटोला चेक पोस्ट की कमान राजू राठौर तथा रामनगर चेक पोस्ट की कमान मनीष सिंह बघेल को सौंप दी गई है तथा इनसे हिसाब किताब लिया जाता है। कमान संभाले दोनो प्राइवेट व्यक्ति द्वारा चेक पोस्ट में अन्य राज्यो से म.प्र. आने वाले सभी वाहनो की जांच, ओव्हर लोड़ वाहनों पर चालानी कार्यवाही के साथ परमिट खत्म होने पर धारा 66/192 की कार्यवाही सहित अन्य कार्य वर्तमान समय में इनके द्वारा ही किया जा है। इतना ही नही लोकेन्द्र शर्मा द्वारा अनूपपुर जिले के ट्रक मालिको से सीधे संपर्क कर उनसे इंट्री के नाम पर ली जाने वाली राशि में 15 प्रतिशत तक छूट ऑफर भी दिया जा रहा है। जिसके लिये वेंकटनगर, जैतहरी, अनूपपुर, कोतमा, बिजुरी, रामनगर सहित अन्य स्थानों के ट्रक मालिक अब सीधे लोकेन्द्र शर्मा से सीधे संपर्क करते है। 

*इनका कहना है*

दोनो ही चेक पोस्ट में किसी भी प्राइवेट व्यक्तियों को नही रखा गया है। मै किसी भी प्राइवेट व्यक्तियों को नही जानता हॅॅू। चेक पोस्ट में अगर अवैध इंट्री वसूली हो रही है तो निश्चित ही कार्यवाही की जायेगी।

*आर एस चिकवा, जिला परिवहन अधिकारी अनूपपुर*

देवस्थल पर कब्जा कर बनाया खलिहान, सरपंच व ग्रामीणों ने सीमांकन करा अतिक्रमण हटाने की मांग


अनूपपुर

अनूपपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवार के ग्राम मौहरी में कोयलारीटोला में स्थित देवस्थल पर पड़ोस के पट्टेदार द्वारा खलिहान एवं निस्तार सामग्री रखने के नाम पर अतिक्रमण कर रखे जाने पर आपत्ति करते हुए ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को जनसुनवाई के दौरान आवेदन दे कर देवस्थल के लिए आरक्षित शासकीय भूमि का सीमांकन कराए जाने तथा किए गए अतिक्रमण को हटाकर स्थल को सुरक्षित किए जाने की मांग की है।

इस संबंध में ग्राम पंचायत परसवार सरपंच श्रीमती संतोषी बाई कोल एवं ग्राम मौहरी के कोयलारी टोला के ग्रामीणों द्वारा जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर कार्यालय में सौपे गए दस्तावेज एवं पत्रों में उल्लेख करते हुए बताया कि ग्राम मौहरी के कोयलारीटोला में विगत 70 वर्षों से ग्रामीण जन शासकीय भूमि खसरा नंबर 156/1ख रकवा 0, 214 हे,भूमि सुरक्षित है पर पर विगत कई वर्षों से पड़ोस के ग्राम दुलहरा निवासी तुलीराम पटेल पिता गोवर्धन पटेल जो देवस्थल से लगी भूमि को खरीद कर अपना मकान व खेत-वाड़ी बना रखा है जिससे लगी देवस्थल की भूमि की ओर अपना दरवाजा निकालकर देवस्थल की भूमि पर दिन पर दिन अवैध रूप से कब्जा करते आ रहा है वर्तमान समय में तुलीराम पटेल अपने परिवार के साथ देवस्थल की भूमि को कब्जा कर खलिहान बना रखा है वही ट्रैक्टर व अपनी अन्य निजी सामग्रियों को रख कब्जा किए हुए हैं जिससे ग्रामीणों को एकमात्र देवस्थल में पूजा पाठ व अन्य धार्मिक आयोजन करने में परेशानी हो रही है जिसे हटाए जाने की बात पर अवैध कब्जाधारी पटेल व उसके परिजन आदिवासी समुदाय के ग्रामीणों के साथ अभद्रता कर गाली-गलौज व मारपीट करने तक को तैयार रहता है ग्रामीणों द्वारा विगत 15 वर्षों से निरंतर जिला प्रशासन जिले के जनप्रतिनिधियों के समक्ष गांव के एक मात्र सार्वजनिक देवस्थल की भूमि को बचाए रखने के लिए स्थल के सीमांकन कराए जाने व अतिक्रमण किए गए स्थल को मुक्त कराते हुए देवस्थल की भूमि को सुरक्षित कराए जाने की मांग की है किंतु अब तक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा किसी भी तरह का हस्तक्षेप न किए जाने से अतिक्रमणकारी पटेल के हौसले बढ़ते जा रहे हैं जिससे वह धीरे-धीरे पूरे देवस्थल को अपने कब्जे में कर रखा है जिसे हटाए जाने हेतु एक फिर से ग्रामीणों ने सरपंच के साथ कलेक्टर अनूपपुर को दस्तावेजों सहित पत्र सौंपकर स्थल का सीमांकन कराने एवं अतिक्रमण को हटवाते हुए स्थल को सुरक्षित कराए जाने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट से डॉ. एस एम मंसूरी को मिली जीत, पुलिस कर्मियों को लगा बड़ा झटका


अनूपपुर

सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में हाईकोर्ट का आदेश पलट दिया है सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि कोई ड्यूटी नहीं करता तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है अनूपपुर के बहुचर्चित डॉक्टर मंसूरी प्रकरण सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया मामला 23 साल पुराने प्रकरण में पुलिस कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अभियोजन की अनुमति नहीं होने के कारण अनुपपुर न्यायालय द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण को खारिज कर दिया था जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डॉक्टर मंसूरी परिवार की ओर से अपील दायर की गई थी सुप्रीम कोर्ट के दो सदस्य युगल पीठ के जस्टिस अभय ओक तथा जस्टिस राजेश बिंदल ने स्पेशल लीव पिटिशन स्वीकार की और कहा कि आधिकारिक कर्तव्यों का पालन स्पष्ट नहीं होने पर शासन के अभियोजन की अनुमति आवश्यक नहीं है युगल पीठ ने निचली अदालत द्वारा आरोपों को सही मानते हुए हाईकोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया

अनूपपुर न्यायालय में डॉ एस. एम मंसूरी द्वारा प्रस्तुत परिवाद जो जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी बहू की तरफ से जबलपुर महिला थाना में उनके पुत्र एवं परिवारजनों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस ने धारा 498, 506, 34 तथा दहेज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था महिला थाना में पदस्थ एएसआई सुरेखा परमार, टीआई लक्ष्मी कुशवाहा, कांस्टेबल मीणा गोसाई, उषा गुप्ता, अकील खान प्रमोद शर्मा रोहिणी प्रसाद लखन सिंह, व पूर्व बहू महजबी, उनके चार भाई, फिरोज अहमद, मोहम्मद रियाज, अब्दुल वहीद, मोहम्मद सादिक सभी 7 जुलाई 2000 की सुबह 5 बजे अनूपपुर उनके घर पर दबिश दी थी सभी ने उनके उनकी पत्नी, पुत्रों, और पुत्री के साथ बदसलूकी गाली गलौज मारपीट लूटपाट करते हुए अपराधिक कृत्य किया था उसके बाद उन्हें अनूपपुर थाना लाया गया था और वहां 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी रिश्वत नहीं देने पर हथकड़ी लगाकर घुमाया था अपने साथ घटित घटना के विरोध में कार्रवाई हेतु अनूपपुर न्यायालय में परिवाद दायर किया था जिस पर न्यायालय ने 24 लोगों की गवाही के उपरांत 8 पुलिसकर्मियों और 5 अन्य कुल 13 लोगों के विरुद्ध धारा 147, 323, 294, 506 बी, 34 के तहत प्रकरण दर्ज करने का आदेश जारी किया था जिला न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए पुलिसकर्मियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जबलपुर हाईकोर्ट के न्यायाधीश आर. सी. मिश्रा ने 2 मई 2010 को याचिका खारिज कर दी थी और इस बात की स्वतंत्रता दी थी कि याचिकाकर्ता चाहे तो निचली अदालत में उठाए गए बिंदुओं को उठाने के लिए स्वतंत्र है। हाईकोर्ट में डॉक्टर मंसूरी की ओर से एडवोकेट अरविंद श्रीवास्तव ने पैरवी की थी।

इसके बाद अनूपपुर न्यायालय ने अनावेदक पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय कर किए थे , जिसके बाद परिवाद की मुख्य आरोपी सुरेखा परमार एस. आई ने दूसरी बार हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी हाई कोर्ट जबलपुर ने धारा 197 के तहत शासन से अभियोजन की अनुमति नहीं होने के कारण अनूपपुर न्यायालय के आदेश को खारिज करने की मांग की थी जिसे स्वीकार करते हुए मुख्य आरोपी पुलिस कर्मी का नाम डिस्चार्ज कर दिया गया था, इसी बीच डॉक्टर एस. एम. मंसूरी का देहांत हो गया।

हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ डॉक्टर मंसूरी के पुत्र डॉक्टर मुस्ताक मंसूरी ने उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में स्पेशल लीव पिटिशन दायर की सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले का अवलोकन करते पाया कि महिला थाना जबलपुर के अधिकार क्षेत्र में अनूपपुर थाना नहीं आता है इसके बावजूद भी पुलिस टीम ने सुबह 5 बजे दबिश दी थी अधिकारिक कर्तव्य स्पष्ट नहीं होने के कारण शासन की अभियोजन की अनुमति आवश्यक नहीं है सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए अनूपपुर न्यायालय के आदेश को सही करार दिया डा मंसूरी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट नवीन कुमार सिंह ने पैरवी की अनूपपुर न्यायालय में डॉक्टर मंसूरी की ओर से एडवोकेट साबिर अली पैरवी कर रहे हैं।

कमलेश शहडोल जाते हुए अचानक रास्ते से हुए गायब, थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट हुई दर्ज

अनूपपुर/कोतमा


अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत श्रमिक नगर शहडोल जाने के लिए निकले कमलेश खरे उम्र 52 वर्ष अचानक अनूपपुर से लापता हो गए, घबराए परिजनों निलेश खरे अमित खरे ने तत्काल ही कोतमा थाने पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। , जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू किया हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कमलेश खरे रेलवे स्टेशन से उतरकर टैक्सी स्टैंड जाते सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है, हालांकि अभी तक पुलिस को यह पता नहीं चल पाया है कि अभी क खरे कहां है इधर परिजन काफी घबराए हुए हैं हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही कमलेश को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाने का काम किया जाएगा वही परिजन काफी परेशान हैं।

भारतीय मजदूर संघ 4 सूत्रीय मांगो का को लेकर प्रधानमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

अनूपपुर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर 26 अप्रैल को कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम श्रमिक समस्याओं को लेकर 4 सूत्रीय ज्ञापन अपर कलेक्टेर जेपी धुर्वे को सौंपकर मांगे पूरी करने की बात कहीं। भारतीय मजदूर संघ अनूपपुर के जिला सहमंत्री सुमित बाक्सरिया एवं मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संघठन मंत्री सतेन्द्र पाटकर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ का 20 वां त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन 7 से 9 अप्रैल को बिहार के पटना शहर में संपन्न हुआ है। जिसमें देशभर के करीब 2500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। अधिवेशन में 4 प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी दिया जाए, सभी को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराये जाने, आर्थिक विकास के लिये राष्ट्रीय श्रम नीती बनायें जाने तथा ठेका प्रथा बंद करने की भी मांग की गई हैं। जिसे लेकर भारतीय मजदूर संघ ने आज कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम 4 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा है।

नाबालिक किशोरी से छेड़-छाड़ पर आरोपी युवक को 03 वर्ष का सश्रम कारावास


अनूपपुर 

द्वितीय सत्र न्यायाधीश अनूपपुर की न्यायालय ने महिला थाना अनूपपुर के अपराध की धारा 354, 354(क) (1), 294 भादवि एवं 7/8, 9/10 पॉक्सो एक्ट के आरोपी 36 वर्षीय कोदू महरा को दोषी पाते हुए अधिकतम 03 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 2 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने पीडिता को 4 लाख रूपये प्रतिकर दिए जाने का भी आदेश दिया। 01 अप्रैल 2022 को पीड़िता निस्तार करने के बाद वापस आते समय कोदू महरा उसे गलत नियत से पकड़कर अपने कमरे में ले गया और उसका कपड़े उतारकर सीने में हाथ लगाया, हल्ला करने पर मुंह दबा दिया, उसी समय मम्मी उसे ढूढ़ते हुए पहुंची तो उसे देखकर अभियुक्त ने गाली देते हुए भाग गया, जिसकी सूचना 100 नम्बर पर देते हुए मां के साथ थाना कोतवाली में शिकायत की जिसके आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर प्रथम सूचना प्रतिवेदन लेखबद्ध के उपरांत मामले को विवेचना में लेते हुए अरोपित द्वारा अपराध करने की परिस्थिति पाये जाने पर गिरफ्तार कर अनुसंधान समाप्ति पर विचारण हेतु अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां विचारण उपरान्त न्यायालय ने दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति भुगतान में हुई गड़बड़ी छात्रों ने सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

संस्कार विधि महाविद्यालय अनूपपुर के दर्जनों छात्र अनूपपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर अनूपपुर अपर कलेक्टर जे पी धुर्वे को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अनूपपुर संस्कार विधि महाविद्यालय के अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रों की छात्रवृत्ति में काफी अनियमितता बरती गई है जहां शहडोल विधि महाविद्यालय के छात्रों को 13 हजार रुपये छात्रवृत्ति भुगतान हुआ है वही अनूपपुर संस्कार विधि महाविद्यालय में छात्रों को मात्र 03 हजार रुपये  छात्रवृत्ति का भुगतान हुआ है जबकि दोनों महाविद्यालय अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है और दोनों महाविद्यालयों के परीक्षा शुल्क भी लगभग बराबर हैं ऐसे में अलग-अलग छात्रवृत्ति का भुगतान अनियमितता को दर्शाता है छात्रों ने कहा कि जल्द से जल्द यह भुगतान में गड़बड़ी को सुधार कर हम अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को भी 13 हजार रुपए छात्रवृत्ति का भुगतान कराया जाए। ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से उपस्थित छात्र संजय सोनी, विवेक राठौर, प्रकाश सोनी, दुर्गेश पटेल, अंजलि केवट, हेमंत सिंह, पूजा पवार, रश्मि राठौर, अनुराधा तिवारी आदि।

पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 03 लाख की ठगी, पुलिस नही कर रही कार्यवाही



अनूपपुर

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत पसला निवासी माया राठौर पति पुरुषोत्तम राठौर विगत दिवस थाना कोतवाली अनूपपुर में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दिया कि दिनांक 28 सितंबर 2020 को वार्ड क्रमांक 8 भालूमाड़ा निवासी धनाराम सिंह गोड़ जोकि अपने आपको टीआई शहडोल एवं थाना भालू माडा का भाई बताकर पुत्री आरती सिंह राठौर को पुलिस में नौकरी दिलवाए जाने के नाम पर 03 लाख 5 हजार की ठगी किया है।जिसकी शिकायत कोतवाली में 19 अप्रैल महिला द्वारा की गई है मगर 7 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी पर कोई कार्यवाही नही की गई कार्यवाही के संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी लेने आज दिनांक 26 अप्रैल 2023 को टीआई कोतवाली अनूपपुर से संपर्क किया तो टीआई कोतवाली ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया है  यह जानकारी प्राप्त हुई हैं माया राठौर का कहना है कि बेटी आरती राठौर शादी योग्य हो चुकी है । पैसे के अभाव में शादी नहीं कर पा रही है । पुलिस इस तरह का ठगी करने वाले लोगों के प्रति नरमी अपनाएगी तो समाज में शांति व्यवस्था कैसे बहाल होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि ठगी करने वाले धना राम सिंह गौड़ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किया जाए ताकि मेरे ही तरह सीधे-साधे लोगों को ठगी करने वाले लोगों से बचाया जा सके।

मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सामान सहित किया गिरफ्तार


अनूपपुर/रामनगर

फरियादी हर्षितेश्वरमणि तिवारी पिता नागेन्द्रमणि तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी न्यू राजनगर का रिपोर्ट किया कि 18अप्रैल 23 एवं 19 अप्रैल 2023 की दरम्यानी रात दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में कोई अज्ञात आरोपी के द्वारा मंदिर का ताला तोडकर मंदिर की दो घण्टी एवं लोहे का एंगल कीमती 5000 रूपये का चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र० 115/ 23 धारा 457, 380 ता. हि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

धार्मिक स्थल से चोरी जैसी वारदात घटित होने से मामले के संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा उक्त चोरी की घटना के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया जिनके निर्देशो के पालन में रामनगर पुलिस द्वारा मंदिर से चोरी की घटना में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये दिनांक 26अप्रैल 2023 को प्रकरण के आरोपी रवि रजक उर्फ मरावी पिता नारायण रजक उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 01 बस स्टैण्ड के पास राजनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जो उक्त चोरी की घटना को करना स्वीकार किया तथा आरोपी के कब्जे से चोरी गया मंदिर की दो घण्टी एवं लोहे के तीन एंगल कीमती 5000/- रूपये को जप्त किया गया है एवं आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। माननीय जेएमएफसी न्यायालय कोतमा द्वारा प्रकरण क्र० 221/17 अपराध क्र० 67/17 धारा 457,380 ता. हि. मे जारी गिरफ्तारी वारन्ट के 06 साल से फरार आरोपी रवि रजक उर्फ मराठी पिता नारायण रजक उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 01 बस स्टैण्ड के पास राजनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु आदेश के पालन में आरोपी गिरफ्तारी वारन्टी उपरोक्त को दिनांक 26अप्रैल 2023 को गिरफ्तार कर एक गिरफ्तारी वारन्ट तामील कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं एसडीओपी महोदय कोतमा के निर्देशन में थाना प्रभारी रामनगर निरी0 आर0के0 बैस के कुशल नेतृत्व में उपनिरी0 विपुल शुक्ला, प्रआर0 सनत द्विवेदी, प्रआर०संजीव त्रिपाठी, प्रआर0 योगेन्द्र मिश्रा, आर0विनोद मरावी, आर0कपिलदेव चक्रवर्ती, आर0मदनलाल पाटिल के द्वारा कार्यवाही की गई।

घटिया स्तर पर किया जा रहा गोरेला-सेमरवार मार्ग का निर्माण,जिला प्रशासन करे जांच-फुंदेलाल


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोरेला-सेमरवार क्षेत्र का दौरा किया।जहां उन्होंने देखा कि गोरेला-सेमरवार मार्ग का निर्माण सबसे घटिया स्तर पर ठेकेदार द्वारा मनमानी ढंग से किया जा रहा है।सड़क निर्माण स्थल पर ना उपयंत्री है,ना एसडीओ है,ना तकनीकी अधिकारी है।भगवान भरोसे ठेकेदार द्वारा कार्य कराया जा रहा है जो की बहुत ही घटिया स्तर का कार्य हो रहा है।एक बारिश में ही पूरा मार्ग बह जाएगा।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे गोरेला-सेमरवार मार्ग का निरीक्षण करें एवं इसकी जांच करा कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए जो शासन की राशि का दुरुपयोग ठेकेदार से मिलीभगत कर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर सड़कों का निर्माण कराया जाता है।लेकिन अधिकारियों एवं ठेकेदारों की सांठगांठ के चलते घटिया स्तर के निर्माण कार्य से आम जनमानस को काफी परेशानी होती है।उन्होंने तत्काल हो रहे निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है।

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गोरेला- सेमरवार मार्ग की चौड़ाई,अर्थ वर्क,जीएसपी, गिट्टी,रौलर, पुलपर निर्माण कार्य किया जा रहा है कि गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए और तकनीकी तौर से जांच होना चाहिए।

महिला से छेड़छाड़ का आरोपी, अखबार बांटने वाला हाकर बांट रहा है पत्रकारों का चरित्र प्रमाण पत्र


अनूपपुर

वास्तव में दिन प्रतिदिन पत्रकारिता का गिरता स्तर चिंतनीय है खबरों में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग ना सिर्फ आपके पत्रकारिता के पीछे की ओछी मानसिकता को दर्शाता है बल्कि आपकी पत्रकारिता के स्तर को भी साबित करता है अभी हाल  सुर्खियों मे आए कोयला साइडिंग के विरोध के मामले में जहां इंदिरा नगर वासी जन आंदोलन कर रहे हैं  वही दूसरी ओर साइडिंग देखने वाले मामा के इशारे पर पत्रकार नीरज गुप्ता को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह  अपना पत्रकारिता  धर्म को निभाते हुए कोयला साइडिंग से संबंधित मुद्दों को बेबाकी के साथ प्रकाशित कर रहे हैं  वही दूसरी ओर अपने आपको नगर का वरिष्ठ पत्रकार बताने वाला एक हाकर उन पत्रकारों की मनगढ़ंत समीक्षा कर न सिर्फ चौथे स्तंभ पर प्रहार कर रहा हैं बल्कि पत्रकारिता के स्वच्छ एवं पवित्र कलम को भी कलंकित करने पर आमदा है आइए जानते हैं कौन है नीरज गुप्ता पत्रकार के जीवन चरित्र मे अगर एक नजर डाली जाए तो 2001 मे दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़ कर अपनी पत्रकारिता का सफर शुरु करने वाले नीरज गुप्ता एक लंबे समय तक अमलाई के संवाददाता के रूप में काम किया उसके बाद क्षेत्र के सबसे अधिक लोकप्रिय अखबार अटल चुनौती मे पत्रकार साथी विजय तिवारी के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ तत्पश्चात नवभारत जिला ब्यूरो अनूपपुर के दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रदेश टुडे शहडोल ब्यूरो के रूप में अपनी सेवा दी उसके बाद जेके न्यूज 24 के शहडोल एवं अनूपपुर ब्यूरो के रूप में बखूबी अपने दायित्वों  निर्वहन करते रहे तत्पश्चात वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर का अखबार दैनिक यश भारत के संभागीय ब्यूरो शहडोल के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं आपको बता दें कि अपने जीवन का एक लंबा समय पत्रकारिता क्षेत्र में देने की वजह से नीरज गुप्ता की खबरों में अच्छी पकड़ है यह किसी पहचान के मोहताज नहीं है पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी एक अलग ही छवि है बेदाग एवं स्वच्छ छवि के नीरज गुप्ता वर्तमान में प्रदेश स्तर पर ख्याति प्राप्त पत्रकार संगठन एमपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन के संभागीय अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं लगभग 20 वर्षों के पत्रकारिता जीवन में आज तक इनके ऊपर कोई भी दाग  कोई भी अपराधिक मामला ब्लैकमेलिंग मानहानि यहां तक कि शिकायत भी दर्ज नहीं है चर्चा के दौरान नीरज गुप्ता ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद है थाने में की गई शिकायत सिर्फ खबर छापने का आधार मात्र बनाया गया है यदि इनके खबर का एक भी शब्द सही है तो सिद्ध करें और मुझ पर मामला दर्ज करवाएं आइए वहीं हम दूसरी और जानते हैं की कौन है बृजेंद्र संक्षिप्त में बृजेंद्र हांकर का परिचय इस प्रकार है अपने आप को एक बड़े अखबार का संवाददाता बताने वाला बृजेन्द्र जिसके द्वारा वायरल की गई सारी खबरें फेसबुक पोर्टल या फिर फर्जी यूट्यूब में प्रकाशित की जाती है सूत्र बताते हैं अपने बड़बोले पन के लिए ख्याति प्राप्त बृजेन्द्र के ऊपर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है मुंह के साथ-साथ चरित्र के भी गंदे इस तथाकथित व्यक्ति के ऊपर  महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में धारा 354 के तहत मामला पंजीबद्ध है साथ ही अपनी अमर्यादित एवं घिनौनी हरकतों की वजह से गांव वालों एवं बापू चौक के सम्मानित जनों द्वारा इनकी समय समय पर लात जूता से सेवा की है इसी वजह से कुछ मामलों में यह  शख्स फरियादी भी है चौक चौराहे एवं पान के ठेलो में धुआ का छल्ला उड़ाता इस पत्रकार का कभी कोई एक निश्चित ठीहां नहीं रहा है जैसे जैसे इन महाशय की कुटाई होती गई इनका अड्डा बदलता गया इनका कभी कोई एक माई बाप नहीं रहा समय-समय पर माई बाप बदलते रहते हैं लगभग 2 वर्ष पहले इनके बड़ी बीमारी ऑपरेशन मे जिन गांव के सम्मानित व्यक्ति एवं नगर सेठ द्वारा इस लाचार और जरूरतमंद पत्रकार बृजेंद्र को लोगों ने मदद की उस समय तो कुछ समय के लिए यह उनकी चौखट पर दुम हिलाता रहा  वह  लोग इसके लिए  भगवान थे लेकिन अपनी फितरत से मजबूर यह शख्स उन सभी को पानी पी पी कर गालियां देता है चुनाव के समय बड़े बड़े सेठ महाजनों के चौखट चुमने वाला यह शख्स बोटी ना मिलने पर उन्हीं के ऊपर भोकता है बरगवां गांव सहित पूरे नगर अपनी गंदी और घिनौनी पत्रकारिता का डंका पीटने वाले इस शख्स को लकड़ी के काम में अपने साथ जोड़ कर रोजी रोटी देने वाले नगर के प्रतिष्ठित जनों को भी चूना लगाने से बाज नहीं आया है  एक और पत्रकार के है जिनका हम जिक्र करने जा रहे हैं कभी आपने सोचा कि अतीक नामक भगोड़ा पत्रकार अपने टुटपुंजिया अखबार अखबार चला रहा हैं आपराधिक प्रवृत्ति के इस पत्रकार के ऊपर भी दर्जनों अपराधिक मामले हैं कोरेक्स फैंसी डील जैसी नशीले दवाओं का सौदागर एवं पूर्व में समय-समय पर जुए का फड़ संचालित करने वाले इस शख्स का अखबार का रजिस्ट्रेशन का आवेदन रद्द क्यों कर दिया गया था यह जांच का विषय है इनके अखबार मे भी बहुत सारे झोलझाल हैं यदि इनकी अखबार के नियमित कॉपी एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मांग दिया जाए तो भी एक बड़े विषय से पर्दा उठ जाएगा टुटपुंजिया पत्रकार यदि आपके पास है सच कहने का दम हैं तो अपनी नजर घुमाइए और सबसे बड़े ब्लैकमेलर बदनाम पत्रकार जो कि इस क्षेत्र में बड़े बड़े सेठो के खैरात से जी रहे हैं  है दम है तो उनके खिलाफ लिखकर अभियान छेड़कर दिखाइए। तो कुछ बात में दम होगा।

डॉक्टर हड़ताल में जाने की तैयारी में सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

जिला अस्पताल में पदस्थ लगभग आधा सैकड़ा से कम डॉक्टर 1 मई से हड़ताल में जाने की तैयारी में इनके हड़ताल में जाने के चलते चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाएं चरमरा भी सकती हैं। बीते फरवरी माह में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया गया था लेकिन 2 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक डॉक्टरों की मांग पूरी नहीं हो सकी है जिसके चलते यह सभी डॉक्टर ने आज सिविल सर्जन को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उनके द्वारा हड़ताल में जाने की बात भी कही गई है। डीसीपी योजना के लागू होने से जहां डॉक्टरों की वेतनमान में बढ़ोतरी हो सकेगी वहीं सुविधाओं में भी इजाफा होने की उम्मीद बताई जा रही है लेकिन सरकार के द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते अकेले मध्य प्रदेश के 10000 चिकित्सक इस हड़ताल में लामबंद होने की तैयारी में है और इसके चलते चिकित्सा व्यवस्था  चरमरा सकती हैं। अगर इनकी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं तो 1 मई से यह डॉक्टर पट्टी बांध कर दो दिनों तक हड़ताल करेंगे इसके बाद यह अनिश्चितकालीन के लिए सभी डॉक्टर हड़ताल में चले जाएंगे डॉक्टरों में हड़ता जाने के चलते जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी ऑपरेशन ड्यूटी महिला रोग विशेषज्ञ आंख रोग विशेषज्ञ जनरल ओपीडी समेत अन्य वार्ड भी प्रभावित होगे। यह कहना गलत नहीं होगा कि जिला अस्पताल में पदस्थ सभी डॉक्टर अगर हड़ताल में चले जाते हैं तो इससे किसी व्यवस्था पर काफी असर पड़ने की उम्मीद बताई जा रही है। वहीं इसके पहले से ही संविदा पैरामेडिकल के सदस्य पहले से ही हड़ताल में बैठे हुए हैं ऐसे में इस हड़ताल का असर इलाज करवाने वाले मरीजों पर पड़ सकता हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget