ठेकेदार की लापरवाही से ग्राम पंचायत मे अब तक नही शुरू हुआ स्वीकृत नल जल योजना

ठेकेदार की लापरवाही से ग्राम पंचायत मे अब तक नही शुरू हुआ स्वीकृत नल जल योजना 


अनूपपुर

जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरिहा मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा 1 करोड 68 लाख की लागत से नल जल स्वीकृत किया गया था जिसका भूमि पूजन कोतमा विधायक सुनील सराफ के द्वारा दसवे महीने 2022 मे किया गया परंतु अब तक कार्य पूर्ण ना होने की वजह से ग्राम पंचायत के नागरिकों को भारी गर्मी में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। 

*ठेकेदार की लापरवाही हुई उजागर*

ग्राम पंचायत के अंतर्गत नल जल के  कार्य कर रहे ठेकेदार धनंजय सिंह राजनगर द्वारा भारी लापरवाही किया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार के द्वारा ग्राम पंचायत के नवा टोला में पाइपलाइन बिछा तो दिया गया परंतु अब तक इतने समय बीत जाने के बाद भी किसी के घर में नल जल का कनेक्शन नहीं किया गया वहीं ग्राम पंचायत के श्रमिक नगर कॉलोनी में अब तक पाइपलाइन ही नहीं पहुंच पाई है। 

*टैंक निर्माण में अनियमितता*

नल जल योजना के तहत स्वीकृत जिस जगह पर टैंक निर्माण का किया जा रहा है ठेकेदार के द्वारा इस्टीमेट से हटकर निम्न स्तर का सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है और साथ ही  निर्माणाधीन टैंक मे समय-समय से   तराई नहीं होने की वजह टैंक के गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरपंच ने की कलेक्टर से शिकायत

ग्राम  पंचायत पकरिहा के सरपंच संतोष कुमार सिंह ने अनूपपुर जिले के कलेक्टर से शिकायत की है शिकायत में बताया है कि ठेकेदार धनंजय सिंह राजनगर के द्वारा नल जल का कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है फरवरी 2023 में नल जल का कार्य पूर्ण होकर सप्लाई किया जाना था परंतु आज दिनांक नल जल शुरू नहीं हो पाया है जिससे हमारे आम नागरिकों को पानी की समस्या निरंतर बनी हुई है। 

*इनका कहना है*

ग्राम पंचायत के अंतर्गत जहां तक स्वीकृत है वहां जल्द ही पाइप लाइन बिछाया जाएगा तथा कार्य प्रगति ना होने से संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया गया है उस पर जल्द ही कार्यवाही होगी। 

*जितेंद्र मिश्रा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget