कविता चौपाटी से शिवशरण"अमल "को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया - कवि संगम त्रिपाठी 


बिलासपुर

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की चर्चित साहित्यिक संस्था कविता चौपाटी के मंच से प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक व प्रख्यात कवि श्री संगम त्रिपाठी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद वैष्णव ने सुप्रसिद्ध कवि केदार दुबे की कविता का लोकार्पण किया।

कवि संगम त्रिपाठी ने कविता चौपाटी से लोकार्पित गीतकार केदार दुबे को शाल व सम्मान पत्र प्रदान कर परंपरा अनुसार सम्मानित किया। इसी तारतम्य में डाॅ शिवशरण श्रीवास्तव ' अमल' जी को प्रेरणा हिंदी सम्मान से सम्मानित किया। कवि संगम त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कविता चौपाटी से हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान की जानकारी दी।

इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम में,रामेश्वर गुप्ता, मंजू लता मेसरा, डॉ चंद्रशेखर यादव बिल्हा, केदार दुबे, केवल कृष्ण पाठक, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, राजेश सोनार, बसंत पाण्डेय, द्वारका वैष्णव, भास्कर मिश्र, राकेश अलबेला, शिशिर मौर्य, दिनेश्वर राव जाधव, राजेन्द्र मौर्य, अमृत लाल पाठक, विजय तिवारी, लेखनी जाधव, श्रीयम त्रिपाठी, कुमार संतोष शर्मा, रश्मि अग्रवाल, राघवेन्द्र धर दीवान, डॉ राम रतन श्रीवास, जगतारन डटरे, शैलेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश भट्ट, मनीषा भट्ट, राजेन्द्र चन्द्राकार, शशि श्रीवास्तव, डॉ शिवशरण श्रीवास्तव ' अमल' , कवि संगम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान वर्तमान परिदृश्य में पहलगाम हमले के संदर्भ में चर्चा व उपस्थित कवि कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। डॉ शिवशरण श्रीवास्तव 'अमल'  ने अपने संक्षिप्त किंतु सारगर्भित उद्बोधन में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान की विस्तृत जानकारी दी ।आभार प्रदर्शन श्री राघवेन्द्र दीवान ने किया।

सुप्रसिद्ध कवयित्री यज्ञसेनी का एकल काव्य संग्रह, यज्ञ काव्य अमृत पुस्तक विमोचन


रायपुर  -  छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कवयित्री यज्ञसेनी साहु का एकल काव्य संग्रह यज्ञ  काव्य अमृत पुस्तक विमोचन हुआ, बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस में । इसमें 40 रचना है। कविता गीत ग़ज़ल है। यज्ञसेनी जी कवयित्री , लेखिका, और साहित्यकार ,हैं। इनके साझा संग्रह में भी  35 से ज्यादा कविता प्रकाशित हो चुकी हैं।ये वीर रस की कवयित्री हैं। कई पत्र पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। यज्ञसेनी जी को पुस्तक विमोचन के लिए महामना संतति सम्मान से नवाजा गया। यज्ञसेनी गोल्डन आप वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान से भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। महादेवी वर्मा सम्मान और मैथिली शरण गुप्त आदि,अनेक सम्मान मिला। 

यज्ञ काव्य अमृत एकल  काव्य संग्रह वरिष्ठ साहित्यकार डां बुद्धिनाथ मिश्र के हाथों हुआ। काशी में पुस्तक विमोचन के समय विद्वान साहित्य कार मौजूद थे। यज्ञ काव्य अमृत मीट वनारसिया मंच में हुआ, मंच के सत्य प्रकाश जी हैं।

यज्ञसेनी ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। अनेक मनीषियों ने आशीर्वाद और शुभकामना दी व कवि संगम त्रिपाठी प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई दी है।

प्रीति रानी तिवारी को मिला हिंदी काव्य रत्न मानद उपाधि सम्मान


जबलपुर

रायपुर छत्तीसगढ़ की प्रीति रानी तिवारी को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक महत्व की गौरवशाली हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु व सचिव चरना कौर द्वारा हिंदी काव्य रत्न  मानक उपाधि से सम्मानित किया गया। 

इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा, तंजानिया आदि देशों के 6742  रचनाकारों ने भाग लिया, जिसमें 675 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया। 

प्रीति रानी तिवारी के देश भर के विभिन्न समाचार पत्र पत्रिकाओं में निरंतर कविता लघु कथा आदि प्रकाशित होती रहती है । कई सांझा संकलन, पुस्तकें  प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्य के क्षेत्र में इन्हें अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

कवि संगम त्रिपाठी ने शिवशरण श्रीवास्तव को सशक्त हस्ताक्षर की स्मारिका की भेट 


बिलासपुर छत्तीसगढ़   

सशक्त हस्ताक्षर संस्था के सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी ने बिलासपुर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि समाजसेवी डॉ शिवशरण श्रीवास्तव अमल को संस्कारधानी जबलपुर की क्रियाशील साहित्यिक संस्था की स्मारिका भेट की।

डॉ शिवशरण श्रीवास्तव अमल बिलासपुर लोक संचेतना फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं व देश के विभिन्न साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा अपने अभियान में सतत कार्य कर रही है।

सशक्त हस्ताक्षर संस्था को भी लोक संचेतना फाउंडेशन भारत ने संबद्धता प्रदान की हैं व सशक्त हस्ताक्षर संस्था अपनी स्थापना के दो वर्षों के भीतर ही संस्कारधानी जबलपुर के साहित्यकारों में एक अलग छाप छोड़ी है जो कि अविस्मरणीय है।

सभी मतदाता वोट करने जाएं अपना फर्ज निभाएं- स्वीप नोडल डॉ बिश्नोई


छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त रीना बाबा साहेब कंगाले के निर्देशन में जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र दुर्गा के संरक्षण एवं निर्देशन में जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. सरोज वाला श्याग बिश्नोई के द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु स्वीकृत गतिविधियों के अंतर्गत हल्दीबाड़ी भूमिगत परियोजना में मतदान हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉ. बिश्नोई ने मतदाताओं के लिए प्रेरक उद्बोधन देते हुए सभी को स्वयं एवं परिवार के सभी मतदाता सदस्यों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदाता जागरूकता संबंधी प्रेरक नारों जैसे- 1. सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। 2.वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है। 3. है यह सब की जिम्मेदारी, डालें वोट सभी नर नारी। 4. वोट डालने बूथ पर जाएं, लोकतंत्र का पर्व मनाएं। 5. बहकावे में कभी ना आना, सोच समझकर बटन दबाना। आदि नारों के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए मतदाता शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्ही के रैकवार कालरी प्रबंधक, एस पी ठाकुर सीनियर मैनेजर माइनिंग , सत्येंद्र उदय एन सिंग सेफ्टी ऑफिसर, सुमित सैनी कार्मिक प्रबंधक, हल्दीबाड़ी आशीष शिवहरे कालरी इंजीनियर का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ बिश्नोई ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget