महापंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तोड़ना निंदनीय, दिल्ली जंतर-मंतर छात्र आंदोलन का समर्थन

*प्रगतिशील लेखक संघ का राज्य सम्मेलन इंदौर में*


इंदौर

प्रगतिशील लेखक संघ का राज्य सम्मेलन अक्टूबर माह में इंदौर में आयोजित होगा। इस सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में प्रलेसं की इंदौर इकाई की एक बैठक अभिनव कला समाज परिसर में संपन्न हुई।

             बैठक में राज्य सम्मेलन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। सम्मेलन हेतु स्वागत समिति, भोजन एवं आवास व्यवस्था के बारे में विचार-विमर्श हुआ। 

वरिष्ठ शिक्षिका, भारतीय महिला फेडरेशन की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रलेस तथा इप्टा से दशकों से जुड़ी रही सुश्री शैला शिंत्रे को स्वागत समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

           इस अवसर पर नए लेखकों को प्रलेसं इकाई की सदस्यता प्रदान की गई। वरिष्ठ कवयित्री सारिका श्रीवास्तव की कविताओं का अशोक दुबे द्वारा बनाए गए पोस्टरों का विमोचन हुआ।

            बैठक में विगत कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर में जारी विद्यार्थियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनके संसद मार्च पर की गई पुलिसिया दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की गई। वक्ताओं ने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि वह विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करे और उनकी मांगों को स्वीकार करे।

              बैठक में बंगाल के रानीगंज में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान महापंडित राहुल सांकृत्यायन की मूर्ति को ध्वस्त करने की निंदा करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।

              उल्लेखनीय है कि राहुल सांकृत्यायन की 9 फीट ऊँची प्रतिमा उनकी जन्मशताब्दी के अवसर पर रानीगंज में स्थापित की गई थी। बंगाल में भाजपा सरकार के संरक्षण प्राप्त उपद्रवियों ने मूर्ति को तोड़ने की कायराना हरकत की है। ये तत्व राहुल जी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान और हिंदी साहित्य में उनके लेखन को धूमिल करना चाहते हैं। वक्ताओं ने कहा कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन की याद में बनी इस बौद्धिक विरासत को सोची-समझी साजिश के तहत तोड़ा गया है।

            बैठक में प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय सचिव विनीत तिवारी, राज्य सचिव मंडल सदस्य सारिका श्रीवास्तव, इकाई सचिव हरनाम सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक मेहता, इप्टा के प्रमोद बागड़ी, अशोक दुबे के अलावा फादर पायस लाकरा, विकास, विवेक, अभय लोधी, रवि अहिरवार, नीपा पंड्या तथा निर्मल जैन ने अपने विचार रखे।

नरेंद्र मोदी विचार मंच का 23वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न, वासुदेव गुर्जर ने जिला अध्यक्ष पद की ली शपथ


पिपलिया मंडी/मंदसौर

नरेंद्र मोदी विचार मंच का 23वां स्थापना दिवस पिपलिया मंडी में उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्रवादी विचारों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार चौहान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वासुदेव गुर्जर ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी विचार मंच राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार चौहान ने भी संगठन विस्तार, जनसेवा और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा मालवा प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. बालचंद्र विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मंचासीन प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि जी चाणक्य, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  राकेश कुमार चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. बालचंद्र विश्वकर्मा तथा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वासुदेव गुर्जर शामिल रहे।

अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों को गति देने का सामूहिक संकल्प लिया।

प्रसारणकर्ता : अमित कुमार श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी, नरेंद्र मोदी विचार मंच, मध्य प्रदेश

भारत विकास परिषद की विंध्य प्रान्त का प्रांतीय दायित्व ग्रहण व कार्यशाला ‘उद्दीपन’ का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न

*उपमुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ*


रीवा

भारत विकास परिषद, विंध्य प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला ‘उद्दीपन’ 2026-27 का सफल एवं गरिमामय आयोजन रीवा शाखा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में विंध्य प्रांत की 12 शाखाओं से 112 दायित्व धारी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रांतीय पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नव-निर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अपने प्रेरणादाई उद्बोधन में उन्होंने भारत विकास परिषद को एक संस्कारित, स्वस्थ, समृद्ध एवं समाजोपयोगी संस्था बताते हुए कहा कि परिषद सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण एवं संस्कृति के पांच प्रमुख प्रकल्पों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने संस्था के कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने हेतु सभी सदस्यों से सहयोग का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां भारती तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। रीजन से पधारे पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ, तिलक एवं सम्मान पट्टिका भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में रीजनल अध्यक्ष  सुनील कोठारी, रीजनल महासचिव  सुधीर अग्रवाल, रीजनल ऑडिटर सीए सत्यम केसरवानी एवं रीजनल संपर्क संयोजक शक्ति सुमन जौहरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान विंध्य प्रांत के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा। पहली बार एक ही दिन में रीवा शाखा के सचिव  राजेन्द्र ताम्रकार जी को ‘विकास रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया, वहीं 12 सदस्यों को ‘विकास मित्र’ घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विंध्य प्रांत में केवल एक ही विकास मित्र थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रां. संरक्षक राकेश अग्रवाल, प्रां. सलाहकार रमेश कुमार अग्रवाल, प्रांत अध्यक्ष  योगेश जैन, प्रांत महासचिव आलोक ठिकरिया, प्रांत कोषाध्यक्ष  नवीन केशरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओ पी राय, प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल, प्रांतीय महिला गतिविधि संयोजक अनुराधा श्रीवास्तव, प्रांतीय सेवा संयोजक  अतुल जैन, प्रांतीय संयोजक संपर्क प्रदीप जैन, प्रांतीय संयोजक -संस्कार शिवम भारती ,प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख  संजय गुप्ता, प्रांतीय भारत को जानो अनमोल केसरवानी, प्रांतीय गुरु वंदन छात्र अभिनंदन सुरेश विश्नोई, प्रांतीय संस्कृति सप्ताह प्रमुख श्वेता जैन, प्रांतीय प्रचार प्रसार प्रमुख बीरेंद्र सिंह, प्रांतीय संयोजक की स्थापना दिवस रविंद्र गुप्ता, प्रांतीय संयोजक जयंती एवं त्यौहार प्रकाश शर्मा, शाखा अध्यक्ष कमल सूरी, शाखा सचिव  राजेन्द्र ताम्रकार एवं कोषाध्यक्ष दलवीर द्विवेदी ने सभी शाखाओं, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह कार्यशाला संगठनात्मक सुदृढ़ ता, सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।

जयकुमार नागवंशी बने मध्यप्रदेश जनजागरण मोर्चा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री


म.प्र.जनजागरण मोर्चा की मुख्य संरक्षक माननीय कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री,मध्यप्रदेश शासन प्रदेश अध्यक्ष म.प्र.कांग्रेस कमेटी म.प्र.जनजागरण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद दुबे की सहमति पर म.प्र.जनजागरण मोर्चा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री 'जयकुमार नागवंशी' की नियुक्त किए हैं। जिसमें म.प्र.जनजागरण मोर्चा कांग्रेस के द्वारा प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। मथुरा प्रसाद दुबे के मुताबिक के निर्देश पर उक्त नियुक्ति की गई हैं।

वेतन चोरी बंद कराने, न्यूनतम वेतन देने की मांग को लेकर दो दिवसीय "न्यूनतम वेतन दो या मौत दो" होगा आंदोलन

*पंचायत चौकीदार संघ की दीन दयाल पार्क में जिला कार्यकारिणी की बैठक वासुदेव शर्मा की उपस्थित में संपन्न*


छिंदवाड़ा

पंचायत चौकीदार पंप आपरेटर संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष राजू कुडापे, पांडुर्ना अध्यक्ष कृष्णा मांजीवार की अध्यक्षता एवं कामगार क्रांति मंच के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा की विशेष उपस्थित में स्थानीय दीन दयाल पार्क में संपन्न हुई, जिसमें 29-30 दिसंबर को दो दिवसीय संभागीय "न्यूनतम वेतन दो या मौत दो" धरना दिए जाने का निर्णय लिया गया, धरने में सिवनी, बालाघाट, बैतूल, मंडला एवं नरसिंहपुर के ग्राम पंचायतों के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल रहेंगे।  बैठक में ग्राम पंचायत चौकीदार भृत्य, सफाई कर्मी पम्प चालक कर्मचारियों के जिला एवं ब्लाक पदाघिकारी शामिल रहे, जिनमें   राजू कुडापे, संतोष उईके, कृष्णा मंजीवार,  राजेश यादव, राकेश नवरेती, रामदास यादव, सती लाल कुडापे, बंटी वर्मा, राम दिनेश सराठे , विनोद धुर्वे, ऐन कुमार, घनश्याम कापसे, देवराव जावडे सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए कामगार क्रांति मंच के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बताया कि स्थानीय निकायों में काम करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने का नियम और कानून दोनों है फिर भी पंचायत विभाग अपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों चौकीदार, पंप आपरेटर, भृत्य, सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन नहीं देती है, उनसे 2, 3 या 4 हजार में काम करा रही है, जो पूरी तरह से गलत है, जिसके खिलाफ संगठित होकर बोलने की जरूरत है, तभी आपके साथ हो रही वेतन चोरी पर लगाम लगेगी। शर्मा ने जिले की सभी 650 ग्राम पंचायतों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से 29 दिसंबर से होने वाले "न्यूनतम वेतन दो या मौत दो" आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

शर्मा ने बताया कि मप्र सरकार ने चतुर्थ श्रेणी एवं तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियां खत्म कर दी हैं और इन पदों पर अस्थाई, आउटसोर्स, ठेका श्रमिक कर्मचारी रखकर काम करा रही है, जिन्हें न तो जिंदा रहने लायक वेतन मिलता है और न ही नौकरियों में सुरक्षा है, यह नौकरियां आजाद भारत में नौकरी देकर गुलाम रखने की व्यवस्था है, जिसका अंत संघर्ष के जरिए ही होगा और ग्राम पंचायतों के कर्मचारी इस संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सरकार पूरी तरह गरीब, मजदूर कर्मचारी विरोधी है, जो उनके कानूनी अधिकार छीनकर उन्हें बंधुआ मजदूरों जैसी स्थिति में जीने को मजबूर कर रही है, इसलिए भी एकजुट संघर्ष जरूरी है। शर्मा ने कहा 29 दिसंबर से होने वाले "न्यूनतम वेतन दो या मौत दो" आंदोलन के जरिए जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ से न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र के लिए जमा किए गए दस्तावेजों पर की गई कार्रवाई का हिसाब भी मांगेंगे।

शिवानी पवार व तनु जाट ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल करके दिलाई शानदार विजयश्री


छिंदवाड़ा

एमेच्योर कुश्ती संघ के ओलंपियन पप्पू यादव पहलवान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश छिन्दवाड़ा की महिला पहलवानों का शानदार प्रदर्शन, अहमदाबाद में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की वीरांगनाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमे शिवानी पवार – 50 किग्रा वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल, तनु जाट – 68 किग्रा वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल जीतकर छिन्दवाड़ा समेत पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ओलंपियन पप्पू यादव, गोविंद गुर्जर, विकास यादव, अंतर्राष्ट्रीय कोच गौरव आर्य, NIS कोच केजश यादव, जगदीश पटेल, परमजीत बारसे और संजय यादव सभी को मध्यप्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ की ओर से मध्य प्रदेश के अध्यक्ष नारायण यादव उपाध्यक्ष संदीप कछवाह छिंदवाड़ा संरक्षक एड.देवेंद्र वर्मा अध्यक्ष सोहन वाल्मीकि सचिव मयूर यादव सहित कोच कलशराम मर्सकोले व सभी जिला एमेच्योर कुश्ती संघ के  पदाधिकारी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

व्यवस्था की सुस्ती के बीच उम्मीद की एक कोशिश, मुस्लिम लीगल एड एण्ड वेलफेयर सोसाइटी की पहल

*वक्फ संपत्तियों को ‘उम्मीद पोर्टल’ पर अपडेट करने हेतु सहायता शिविर आयोजित*

*पचास से अधिक समितियों ने कराया पंजीयन*


जबलपुर

भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार देशभर की वक्फ संपत्तियों एवं वक्फ समितियों को 4 दिसम्बर 2025 तक उम्मीद पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करना है। जानकारी के अभाव में कई वक्फ समितियाँ एवं मुतवल्ली इस कार्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसी समस्या को देखते हुए मुस्लिम लीगल एड. एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा वक्फ समितियों की सहायता के लिए मुफ्ती-ए-आजम मौलाना मुशाहिद रजा सिद्दीकी साहब की सरपरस्ती में बुधवार को ईदगाह कला रानीताल में एक विशेष शिविर आयोजित किया गया जिसमें शहर सहित जिले की आस-पास की लगभग पचास से अधिक कमेटियां पहुंची "उम्मीद पोर्टल" पर सर्वर डाउन होने के कारण वक्फ संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड और आवश्यक विवरण उम्मीद पोर्टल पर अपडेट करने में लोगों को सहयोग दिया गया ताकि सही समय पर सही जानकारी अपडेट हो सके। दस्तावेज़ आंशिक रूप से उपलब्ध न होने पर भी सोसायटी द्वारा सहायता प्राप्त की गई। 

सोसायटी के अध्यक्ष शबाब खान,उपाध्यक्ष रिजवान खान ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि तय समय-सीमा के भीतर जबलपुर सहित प्रदेश की सभी वक्फ संपत्तियाँ सही जानकारी सहित उम्मीद पोर्टल पर दर्ज हो जाएँ, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी अथवा रिकॉर्ड संबंधी समस्या उत्पन्न न हो व्यवस्था की सुस्ती के बीच आज हमारे द्वारा लगभग 50 से अधिक वक्फ संपत्तियों के विवरण एकत्र किए गए तथा जल्द ही उन्हें उम्मीद पोर्टल पर अपडेट करने का कार्य किया जाएगा। 

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रासिद सुहैल सिद्दीकी,फिरोज अंसारी,सादिक कादरी,एम एच मंसूरी,शमीम खान,मासूम खान,शेख सलामुद्दीन मंसूरी,जफर खान,शेख अजीम,शफी खान,मोहतिशिम खान मोनू,आसिफ मंसूरी आदिल खान,रहीस खान,शेख मुबारिक मंसूरी,हाजी इसरार अहमद, मो.सरफराज,मो.इमरान ताहिर खान, आसिफ़ खान सहित अन्य मौजूद थे।

वक्फ संपत्तियों को ‘उम्मीद पोर्टल’ पर अपडेट करने हेतु 26 नवम्बर को सहायता शिविर


जबलपुर

भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार देशभर की वक्फ संपत्तियों एवं वक्फ समितियों को 4 दिसम्बर 2025 तक उम्मीद पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करना है। जानकारी के अभाव में कई वक्फ समितियाँ एवं मुतवल्ली इस कार्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

इसी समस्या को देखते हुए मुस्लिम लीगल एड. एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा वक्फ समितियों की सहायता के लिए एक विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जिला वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शेख सलामुद्दीन मंसूरी का विशेष मार्गदर्शन रहेगा|

शिविर 26 नवम्बर 2025, बुधवार को बड़ी ईदगाह, रानीताल जबलपुर में आयोजित होगा। इसके लिए समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान वक्फ संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड और आवश्यक विवरण उम्मीद पोर्टल पर अपडेट करने में संबंधित लोगों को सहयोग दिया जाएगा।

सोसायटी की ओर से बताया गया कि शिविर में आने वाले मुतवल्ली, सर्वराकार तथा वक्फ समितियों के पदाधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज़ों की मूल प्रति तथा उनकी फोटो कॉपी का एक सेट साथ लाना होगा। दस्तावेज़ आंशिक रूप से उपलब्ध होने पर भी कमेटी के प्रतिनिधि शिविर में पहुँचकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

सोसायटी के अध्यक्ष शबाब खान,उपाध्यक्ष रिजवान खान ने बताया कि हमारा उद्देश्य यह है कि समय-सीमा के भीतर जबलपुर सहित प्रदेश की सभी वक्फ संपत्तियाँ सही जानकारी सहित उम्मीद पोर्टल पर दर्ज हो जाएँ, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी अथवा रिकॉर्ड संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।

सोसायटी के सचिव फिरोज अंसारी, मासूम खान,जफर खान,शेख अजीम,शफी खान,मोहतिशिम खान मोनू, आदिल खान,रहीस खान आदि ने मसाजिद,ईदगाह, दरगाह, कब्रिस्तान कमेटियों से सहायता शिविर में उपस्थिति की अपील की है।

कार्तिक पूर्णिमा पर छोटा महादेव 5 दिवसीय मेला संपन्न


छिंदवाड़ा

कार्तिक पूर्णिमा के उपलब्ध पर छिंदवाड़ा जिले के नेर जमुनिया का छोटा महादेव में लगा विशाल मेला 5 दिवसीय मढ़ई मेला का समापन भव्यता के साथ रविवार को संपन्न हुआ। जयकुमार नागवंशी ने बताया कि पारंपरिक विशाल मेले में सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों सहित छिंदवाड़ा, पांढुरना, सौसर, मोहखेड़, अमरवाड़ा, परासिया, तामिया, जुन्नारदेव, चौरई, हर॔ई , बिछुआ एवं अन्य जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और श्रद्धालुओं ने किया पूजन अर्चन भगवान शंकरजी एवं लटूरिया बाबा जी एवं अन्य देवी देवताओं की पूजन अर्चन कर दर्शन किए एवं गंगाजल का आनंद लिए और पुण्य लाभ प्राप्त किए हैं। स्थानीय मान्यता हैं, कि यहां पर हर साल मेला भी लगता है, और श्रद्धालु ने मेले में अपनी रुचि के अनुसार जमकर खरीदारी भी करते हैं। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिले के नेर जमुनिया का छोटा महादेव में दिनांक: 5 नवंबर 2025 से 9 नवंबर 2025 दिन रविवार को मेला भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें दूर दराज की आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसमें श्री छोटा महादेव मंदिर समिति द्वारा मेले में आप सभी आए श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया।

गौशाला के नाम पर अत्याचार, पर्याप्त पानी चारा का अभाव, बरसात में बिना शेड के कीचड़ में गौवंश


कटनी/मैहर

मैहर जिले के ग्राम भटूरा के बगल में जो गौवंश के लिए गौशाला का निर्माण किया गया है, वह कटनी जिले में आता है। वहाँ पर केवल बाड़ बनाकर मवेशियों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है। शर्मसार करने वाला वीडियो एवम् फ़ोटो वायरल हो रहा जहां पर मवेशियों को खुले आम बरसात में खुले में बिना पशु आहार के न तो शेड की व्यवस्था न ही खाने पीने की व्यवस्था पर मवेशी अधाधुंध खड़े हुए नज़र आ रहे। ये ऐसी एक गौ शाला नहीं है जिले की समस्त गौ शालाओं में वही कारनामे और इसमें संलिप्त डॉक्टर जो मनमानी तरीके से पशुओं को बिल्ला लगाते हैं जिनको ये भी समझ नहीं आता कि कितने गौवंशों की व्यवस्था गौ शाला में है।

मध्य प्रदेश को नया बिजनेस मॉडल के रूप में देखा जा रहा है, गौशाला संचालको का आतंक जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री गौ सेवा की बात करते हैं, वहीं गौ शाला संचालको की चल रही मनमानियां न तो गौशाला संचालको के पास पशु आहार का जी.एस.टी. बिल न ही पशुओं के लिए उत्तम व्यवस्था परन्तु सरकार की अनुदान राशि का भरपूर लाभ उठा रहे गौ शाला संचालको का गौ माफिया खेल खुलेआम चल रहा है।

इस मामले को संज्ञान में लेकर गौ रक्षक आनंद तिवारी ने कहा कि गौवंशों के साथ ये गौ माफिया का खेल खेलना संबंधित डॉक्टर भी बंद करें, गौ संचालक भी गौवंशों को खुले में और बिना आहार के रखना बंद करे, सरकार की अनुदान राशि का दुरुप्रयोग करना बंद करें, गौ संचालक वहीं गौ रक्षक आनंद तिवारी अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला अध्यक्ष ने पशु विभाग को ऐसे गौशालाओं का पंजीयन रद्द कर उन्हें सबक सिखाएं जाने की बात कही है।

इप्टा इंदौर की नाट्य प्रस्तुति ने दिल्ली के दर्शकों का दिल जीता, जवाहर भवन में गूंजे आजादी के तराने

*आजादी के आंदोलन की प्रमुख घटनाओं को जोड़कर लिखी पटकथा*


इंदौर

इप्टा इंदौर की नाट्य प्रस्तुति, आजादी के तराने का सफल मंचन इंदौर के अभिनव कला समाज सभागृह में संपन्न होने के बाद इसकी प्रस्तुति दिल्ली के जवाहर भवन सभागृह में भी हुई। आजादी के आंदोलन की प्रमुख घटनाओं को जोड़कर लिखी पटकथा को नृत्य, गीत और संगीत से पिरोकर रोचक तरीके से हुई प्रस्तुति को देश के जाने-माने प्रबुद्ध जनों ने सराहा।

               उल्लेखनीय है कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब इंदौर के सहयोग से अभिनव कला समाज सभागृह में तराना ए आजादी को प्रस्तुत किया गया था। यही नाटक दो दिन बाद दिल्ली में भारतीय महिला फेडरेशन, बालिगा ट्रस्ट और अनहद के सहयोग से इंदौर इप्टा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। 

               देश की आजादी के लिए दशकों तक विभिन्न स्वरूप में संघर्ष चलता रहा था। स्वतंत्रता संग्राम की अनगिनत घटनाओं में से प्रमुख तीन संघर्ष जो महाराष्ट्र के चिमूर ,उत्तर प्रदेश के बलिया और बंगाल के मिदनापुर में हुए थे, उनके माध्यम से आजादी के मायने और महत्व को नाटक में समझने का प्रयास किया गया। यह नाट्य प्रस्तुति आम लोगों की ताकत और क्षमता के बारे में विश्वास जगाती है। परिस्थितियां कितनी भी विषम क्यों न हो, जनता उनके सामने न उस काल में झुकी थी न वर्तमान में झुकेगी। चिमूर, बलिया, मिदनापुर और सतारा उस गौरवशाली इतिहास के पन्नों की याद दिलाते हैं जिसमें आम जन सदियों की गुलामी को सहते रहने के बजाय चंद दिनों की आजाद जिंदगी को चुना। नाटक में नई पीढ़ी को याद दिलाने के मकसद को सामने रखकर यह बताने का प्रयास किया गया कि आजादी अनगिनत लोगों के बलिदान और खून पसीने से हासिल हुई है। इसे हर हाल में बनाए रखने की जरूरत है।

               8 अगस्त 1942 को मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो के आव्हान के साथ देशवासियों को करो या मरो के लिए प्रेरित किया था। इसी का असर था कि चिमूर, बलिया और मिदनापुर में जनता ने ब्रिटिश शासन को उखाड़ कर अपनी सरकार बना ली। हाल कि ब्रिटिश सरकार के दमन ने इन प्रयासों को कुचल दिया लेकिन इसकी गूंज इतनी विस्तृत थी कि आखिरकार अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा।

                प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार ख्वाजा अहमद अब्बास द्वारा 15 अगस्त 1947 के दिन जन्मे बच्चों के नाम लिखे खत को माध्यम बनाकर पटकथा लेखक, निर्देशक ने इतिहास की पुनरावृत्ति का प्रयास किया।

 *दर्शकों की प्रतिक्रिया*

                लगभग सवा घंटे के नाटक की प्रस्तुति को प्रोफेसर नंदिनी सुंदर ने  आकर्षक बताते हुए नाटक से जुड़े सभी साथियों को बधाई दी। 

             समाचार चैनल एनडीटीवी के पत्रकार के के त्रिपाठी ने तराना ए आजादी की पटकथा के लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि हर संवाद में गहन शोध, संवेदनशीलता और इतिहास के प्रति सम्मान भरा हुआ है। नाटक ने उन पलों को आवाज दी है जिन्हें मुख्य धारा के इतिहास में कम जगह मिलती है। लेकिन उन्हें जानना जरूरी है। मंच पर आपके शब्दों को जीवंत होते देखना बेहद खास अनुभव है।

               इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू )के पूर्व वाइस चांसलर पंकज निरत ने कहा कि नाटक देखकर बहुत आनंद आया। मौजूदा समय में इन ऐतिहासिक घटनाओं को याद करना और उनका नाट्य रूपांतरण सुखद भी था और आश्वस्त करने वाला भी।

              वरिष्ठ अर्थशास्त्री शांता वेंकटरमन ने नाट्य प्रस्तुति पर बधाई देते हुए कहा कि पटकथा लेखन विशेष कला है, जो इस नाटक में प्रदर्शित हुई है। सभी कलाकारों और टीम के साथियों ने इसे एक जुनून के साथ प्रदर्शित किया है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्ति की ऐसी प्रस्तुतियां भविष्य में भी होती रहेगी।

             पद्मश्री डॉक्टर सईदा हमीद के अनुसार नाटक की सादगी और संप्रेषणियता ऐसी है की दिल्ली के लोग इससे सीख सकते हैं। 

               इस नाट्य प्रस्तुति को देखने के लिए प्रमुख रूप से जोहरा सहगल की पुत्री किरण सहगल, इप्टा संगठन के  संस्थापक नेमीचंद जैन की पुत्री और नेशनल स्कूल आफ ड्रामा की पूर्व निदेशक कीर्ति जैन, सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के प्रमुख सेनानी शाहनवाज ढिल्लों की पड़पोती.... भारतीय महिला फेडरेशन की कामरेड एनी राजा, किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीर सागर, आप पार्टी के पूर्व विधायक पंकज पुष्कर के अलावा अरुणा आसफ अली की सहयोगी रंजन रे स्वास्थ्यगत परेशानियां के बावजूद व्हीलचेयर पर नाटक देखना आई।

               जया मेहता की परिकल्पना को पटकथा का स्वरूप विनीत तिवारी ने दिया। फ्लोरा बोस ने अपने सहयोगी गुलरेज खान और सारिका श्रीवास्तव के माध्यम से इसे संवारा और सजाया।

                मंच पर नाट्य प्रस्तुति एवं पर्दे के पीछे की गतिविधियों में मधुवेद, जय श्री भट्ट, गुलरेज खान, हरनाम सिंह, राशि मालवीय, पी लक्ष्मी, भास्कर मिश्रा, शुभम प्रजापति, राघवेंद्र तिवारी, गबरू गोविंदा, गीतांजलि सांवरिया, उजान बनर्जी, कत्यूशा बनर्जी, प्रज्ञा सहाय, लक्ष्य नगर, शाहरुख, शब्बीर बोहरा, निर्मल जैन शामिल थे। अतिथि कलाकार के रूप में इप्टा दिल्ली की वर्षा ने अरुणा आसफ अली की भूमिका निभाई।


 हरनाम सिंह

लोक संचेतना फाऊंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन सम्पन्न 


 बिलासपुर

10 अगस्त 2025 दिन रविवार को यदुनंदन नगर बिलासपुर छत्तीसगढ़ के हनुमान मंदिर परिसर में लोक संचेतना फाऊंडेशन के तत्वाधान मे स्थानीय पार्षदों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस समारोह के अति विशिष्ट अतिथि धर्म लाल कौशिक विधायक बिल्हा (पूर्व अध्यक्ष विधान सभा) रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक संचेतना फाऊंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक संगम त्रिपाठी जबलपुर रहे, मुख्य अतिथि के रूप में लोक संचेतना फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिव शरण श्रीवास्तव "अमल" रहे।

विपुल तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, महेश श्रीवास, दीपक दुबे, अशोक शर्मा, अनमोल सिंह, आदि कवियों ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों प्रदान की, कार्यक्रम का संचालन लोक संचेतना फाऊंडेशन के प्रांतीय सचिव भूपेन्द्र श्रीवास्तव ने तथा आभार प्रदर्शन मंदिर के व्यवस्थापक यस चटर्जी ने किया।

हिंदी चेतना की संवाहक, प्रेरणा स्मारिका पत्रिका "अक्षवी" का होगा प्रकाशन


जबलपुर

दिल्ली हिंदी सम्मेलन व राष्ट्रभाषा अभिव्यक्ति सभा के सुअवसर पर हिंदी रचनाकारों के सहयोग से प्रेरणा स्मारिका "अक्षवी" प्रकाशित की जा रही है। स्मारिका "अक्षवी" हिंदी चेतना की संवाहक है।

समस्त विद्वान मनीषियों, कवियों, कवयित्रियों से विनम्र निवेदन है कि स्मारिका अक्षवी में रचनात्मक सहयोग प्रदान करें। स्मारिका "अक्षवी" के मार्गदर्शक डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई, दिल्ली व संपादक, सीमा शर्मा मंजरी, मेरठ हैं। स्मारिका "अक्षवी" के संचालक प्रदीप मिश्र अजनबी, दिल्ली हैं। कवि संगम त्रिपाठी, संस्थापक, प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्मारिका "अक्षवी" का लोकार्पण हिंदी दिवस 2025 के अवसर पर किया जाएगा व हिंदी सेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रदीप मिश्र अजनबी, महासचिव, प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने 13 सितंबर 25 को दिल्ली हिंदी सम्मेलन व 14 सितंबर 25 को लाल किले के पास राष्ट्रभाषा अभिव्यक्ति सभा में हिंदी प्रेमियों से शामिल होने की अपील की है।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 29 वें जन्मोत्सव पर 29 छात्राओं का किया गया सम्मान


छतरपुर 

संपूर्ण भारत और विश्व के अनेक देशों में सनातन संस्कृति का ध्वज लेकर 5 वर्षों में हिंदुत्व की भावना को जगाने वाली तथा मानवता एकता सामाजिक समस्या के साथ अपनी जन्मभूमि ग्राम गढ़ा गंज को मध्य भारत का विशाल तीर्थ धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 29 वे जन्मदिन पर बागेश्वर धाम बालाजी सरकार पावन पवित्र स्थल पर लगभग 2 लाख से अधिक भक्तों ने सहभागिता निभाई, उनके जन्मदिन में खुशियां मना कर सनातन संस्कृति और संस्कार को बचाने का संकल्प लिया । श्रीराम शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में शिक्षा संस्कृति संस्कारों और विद्यार्थियों में जीवन जीने तथा विभिन्न शिक्षा संबंधी जानकारी समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी लगभग 17 वर्षों से बुंदेलखंड में काम कर रहे हैं उनके काम की हम सभी शिक्षक बंधु सराहना करते हैं ।

बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड द्वारा बागेश्वर बालाजी पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बचपन के विद्यालय जहां से शिक्षा ग्रहण की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज बमीठा जिला छतरपुर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीराम शर्मा की उपस्थिति में विद्यालय की बेटी कुमारी अर्चना पटेल का पद पूजन किया गया, विद्यालय में अध्ययन करने वाली कक्षा 9 से 12 की 29 छात्रों को उनके जन्मदिन पर प्रार्थना के समय सम्मानित करते हुए एक-एक साहित्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुस्तक भेंट की गयी, एकत्रित पुस्तक संस्था के प्रभारी शिक्षक गणों के कर कमल में सौंपी गई, इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कृति संस्कार व्यवहारिक जीवन राष्ट्रीय देश प्रेम की भावना के लिए संबोधित किया गया, कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक जुगल किशोर अनुरागी, किरण सोनी, नम्रता खरे, जय राम शुक्ला, विद्या देवी पटेल, जितेंद्र कुमार नामदेव, लक्ष्मण पटेल, हेमलता गुप्ता, राम मनोहर पटेल, भगवती पाठक, शिवेंद्र सिंह शहर सभी शिक्षक उपस्थित थे । विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार हरदेनिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय में विद्यार्थियों को सम्मानित करने तथा शिक्षकों का सम्मान करने के लिए समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव का स्वागत अभिनंदन और आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर जिले के युवा परिषद कर डी के कुशवाहा कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने इस कार्यक्रम को आंखों देखा हाल कवरेज किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन, प्रशांत कुमार गौतम ने दिया योग प्रशिक्षण


सतना

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर सतना जिले में योग महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन किया गया, जिसमें योग शिक्षक प्रशांत कुमार गौतम ने मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इस आयोजन में विद्यालय परिवार और सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

प्रशांत कुमार गौतम, जो आयुष मंत्री से सम्मानित हैं और एमपी योग आयोग में सदस्य तथा अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ में प्रदेश सचिव के पद पर जिला स्तरीय स्पोर्ट्स आयोजन MPSYSA के सचिव में है स्कूल समय से ही पतंजलि योग पीठ में स्वामी रामदेव जी से योग में प्रशिक्षित योग शिक्षक ने सतना जिले में व मुंबई , इंदौर जैसे बड़े शहरों में योग ट्रेनिंग दे चुके हैं अपने योग प्रशिक्षण सत्र में लोगों को योग के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। उन्होंने प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षण दिया और लोगों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक किया।

योग शिक्षक की मन मोहक प्रस्तुति ने लोगों को आकर्षित किया और उन्हें योग के प्रति प्रेरित किया। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को योग के विभिन्न पहलुओं को समझने और इसके लाभों को प्राप्त करने का अवसर मिला।

 *योग शिक्षक के अन्य कौशल बिंदु* 

- कठिन आसान और हठ योग में परांगत योग शिक्षक ने लोगों को योग के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया।

- कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य जी की उपस्थिति में योग शिक्षक के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती, भारत माता की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर सरस्वती वंदना व वैदिक प्रार्थना मंत्रों की ध्वनि से किया गया, यह कार्यक्रम आवासीय विद्यालय के प्रांगण में आयोजित था

*कार्यक्रम के उद्देश्य:*

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आधारित हुआ कार्यक्रम

- योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करना

- लोगों को योग के प्रति प्रेरित करना

- योग के विभिन्न पहलुओं को लोगों तक पहुंचाना

- योग  एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह विभिन्न आसनों, प्राणायामों और ध्यान तकनीकों के माध्यम से शरीर और मन को संतुलित और स्वस्थ बनाने में सहायक होता है।

योग के नियमित अभ्यास से आप निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

1. *शारीरिक स्वास्थ्य:* योग आसनों के माध्यम से शरीर को लचीला और मजबूत बनाया जा सकता है।

2. *मानसिक स्वास्थ्य:* योग और ध्यान मानसिक शांति और तनावमुक्ति में मदद करते हैं।

3. *आत्मिक संतुष्टि:* योग आत्म-ज्ञान और आंतरिक शांति को बढ़ावा देता है।

अगर आप योग को अपने जीवन में शामिल करना चाहते हैं, तो शुरुआत करने के लिए यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं:

1. *योग शिक्षक से सीखें:* एक अनुभवी योग शिक्षक से योग सीखना सबसे अच्छा है।

2. *नियमित अभ्यास करें:* योग का नियमित अभ्यास करना महत्वपूर्ण है।

3. *धैर्य रखें:* योग के लाभ प्राप्त करने में समय लगता है, इसलिए धैर्य रखें।

सशक्त हस्ताक्षर के संयोजन में वंदेमातरम् कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह संपन्न 


जबलपुर 

संस्कारधानी की सशक्त हस्ताक्षर जो साहित्य, समाज,संस्कृति के पथ पर अनवरत गतिशील है एवं अखिल भारतीय लेखक, कवि,कलाकार परिषद काशी उ.प्र. के संयुक्त तत्वाधान में वंदे मातरम्‌ कवि सम्मेलन एवं स्मृति सम्मान व मानद सम्मान का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ ၊ संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर गणेश श्रीवास्तव द्वारा शब्द-सुमनों से सभी का अभिनंदन, स्वागत किया गया ၊

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, अध्यक्षता पं.दीनदयाल तिवारी बेताल, विशिष्ट अतिथि संतशरण श्रीवास्तव बच्चन,सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण,मंगलभाव डॉ. विजय तिवारी किसलय, विशिष्ट, मानद सम्मान प्रदाता कवि श्री इंद्रजीत तिवारी निर्भीक संस्थापक अ. भा. लेखक,कवि, कलाकार परिषद काशी उ. प्र.,कवि श्री ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय  उपकुलपति काशी हिंदी विद्यापीठ, अध्यक्ष कवि श्री संगम त्रिपाठी संस्थापक  प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा की गरिमामय उपस्थिति में किया गया ၊

इस अवसर पर सशक्त हस्ताक्षर द्वारा महामहोपाध्याय आचार्य डॉ.हरिशंकर दुबे, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय,संत शरण श्रीवास्तव बच्चन,संगीत के क्षेत्र में,आरती श्रीवास्तव नृत्य के क्षेत्र में एवं आपकी नृत्य शिष्याएँ अतिशी श्रीवास्तव, आराध्या सिंह ठाकुर,दीक्षाकुमारी, अक्षरा साहू को सम्मानित किया गया ၊

अ.भा.लेखक,कवि,कलाकार परिषद के संस्थापक द्वारा कला एवं साहित्य के मनीषियों को विशेष मानद सम्मानों से एवं वंदेमातरम् कवि सम्मेलन में सहभागिता करने वाले साहित्यकारों को स्मृति सम्मानों से नवाजा गया ၊

कवि सम्मेलन में सभी कवि-कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत की ၊ सरस्वती वंदना श्रीमती तरुणा खरे ने की ၊ मण्डला से श्रीमती नवनीता दुबे, मऊगंज रीवा से सत्येन्द्र शुक्ला सजग,कटनी से चंद्र किशोर चंदन श्रीवास्तव,अनंतराम चौबे, डॉ. मुकुल तिवारी,डॉ. उदयभान तिवारी मधुकर,लखन लाल रजक,हिंदी रत्न से सम्मानित इन्द्रसिंह राजपूत इन्द्राना, पं. आशीष उरमलिया, डॉ. मनोरमा गुप्ता बाँसुरी,संतोष कुमार मिश्र असाधु, प्राचार्या साधना शुक्ला,डॉ. अरुणा पाठक आभा फिजी,आशा मालवीय, योगेन्द्र मालवीय,ए. के पाण्डेय, यशोवर्धन पाठक, अमरसिंह वर्मा,विवेक शैलार,मनोज दुबे मण्डला,जयप्रकाश श्रीवास्तव, मनमोहन यादव, निर्मला तिवारी,डॉ. सलमा जमाल,नीता श्रीवास्तव,सुधीर श्रीवास्तव, अरुण शुक्ल,मृदुला दीवान मृदुल, अखिलेश खरे अखिल,प्रभा विश्वकर्मा शील, अरविंद मोहन नायक, प्रो. एच. जी. पालन,प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव,अनुराधा गर्ग दीप्ति, इंद्राना से प्रकाश सिंह ठाकुर, शिक्षक आशुतोष तिवारी,वंदना सोनी विनम्र,संतोष नेमा संतोष ने सराहनीय रचनाएँ प्रस्तुत की ၊ संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा,इंद्रजीत तिवारी निर्भीक,आभार प्रदर्शन सशक्त हस्ताक्षर के अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव ने किया।

कुलगुरू की 'अर्थी' लेकर पहुंचे विश्विद्यालय, जलाई अर्थी, एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

*कुलगुरु की निरंकुशता, भ्रष्टाचार और छात्रविरोधी नीतियों का विरोध, पुलिस से झड़प*


जबलपुर

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा विश्वविद्यालय में व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार और छात्रविरोधी नीतियों के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन एनएसयूआई के अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र सम्मिलित हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा की प्रतीकात्मक अर्थी ढोल-नगाड़ों के साथ विश्वविद्यालय में ले जाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोका। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। अंततः छात्रों ने विश्वविद्यालय गेट पर ही प्रतीकात्मक 'अर्थी' का दहन कर कुलगुरु के तत्काल इस्तीफे की मांग की। एनएसयूआई के अनुराग शुक्ला ने कहा कि कुलगुरु की कार्यशैली पूरी तरह से निरंकुश,भ्रष्ट और छात्रविरोधी हो चुकी है। शासन की मेधावी योजना, संबल योजना और जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू न करके हजारों छात्रों से जबरन फीस वसूली की जा रही है। तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की हालत बदतर हो चुकी है—BCA और MCA जैसे कोर्स संचालित करने वाले विभागों में न कंप्यूटर लैब हैं, न जरूरी सॉफ्टवेयर। छात्रों को बिना प्रयोगात्मक ज्ञान के ही डिग्री लेने को मजबूर किया जा रहा है, जो न केवल AICTE के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुलगुरु पर एक महिला अधिकारी ने यौन उत्पीड़न, अभद्र भाषा और शिकायत दबाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर SIT कर रही है। इसके बावजूद वे पद पर बने हुए हैं, जो नैतिकता के विरुद्ध है। साथ ही वर्ष 2009 में उनकी प्रोफेसर पद पर नियुक्ति भी विवादित रही है, क्योंकि उस समय वे UGC की पात्रता शर्तें पूरी नहीं करते थे। इसके अलावा, शासनादेश की अवहेलना करते हुए वे ₹25 लाख की इनोवा क्रिस्टा का उपयोग कर रहे हैं, जबकि शासन द्वारा अधिकतम ₹10 लाख की सीमा तय की गई है।

एनएसयूआई ने मांग की कि कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही विश्वविद्यालय में सभी शासकीय योजनाओं को तत्काल लागू किया जाए, तकनीकी विभागों में मूलभूत संसाधनों की व्यवस्था की जाए, और नियुक्तियों व वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच हो। उन्होंने यह भी चेताया कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा और प्रदेशव्यापी स्तर पर शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सागर शुक्ला,अदनान अंसारी, प्रतीक गौतम,एजाज अंसारी,सक्षम यादव, अनुराग शुक्ला,शफी खान, सैफ मंसूरी, सचिन रजक,अंकित शुक्ला,अभ्युत वाजपेई ,अमित सिंह, साहिल थामस,मो.वकार, अंकित कोरी, निखिल वंशकार,युग ठाकुर, अर्पित केसरवानी, अनिकेत मेश्राम,साहिल उइके,विक्की ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

फराह नसीम केरल को को मिला हिंदी रत्न सम्मान


जबलपुर

फराह नसीम केरल को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया गया। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा व गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर संस्था जबलपुर ने उनके हिंदी प्रेम को देखते हुए प्रदान किया है।

फराह नसीम केरल अपने राज्य में हिंदी की सेवा कर रही है और हिंदी प्रचार में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के अभियान में शामिल हैं। उनकी रचनाएं निरंतर प्रकाशित हो रही है और पूर्ण निष्ठा से वे साहित्य सेवा में लगी है।

फराह नसीम को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किए जाने पर प्रदीप मिश्र अजनबी, मदन कुमार श्रीवास्तव, ब्रम्हानंद तिवारी पुष्पधन्वा,  गुलजारी लाल जैन व लखन रजक ने बधाई दी है। अहिंदी क्षेत्र में उनके हिंदी सेवा की सभी ने सराहना की है।

सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज हिंदी रत्न से हुए सम्मानित


 

जबलपुर

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी व सशक्त हस्ताक्षर संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी ने सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज मां भारती की सेवा कर रहे हैं और हिंदी प्रचार प्रसार हेतु जारी अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सोमनाथ शुक्ल को विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया है और उनकी रचनाएं समाचार पत्र पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती है। इस अवसर पर गौरव तिवारी व विजय शुक्ला उपस्थित रहे।

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट में महिला विंग की जिला अध्यक्ष बनी सविता अग्रवाल


नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश की सरकार जहाँ दिन-रात जनहित में कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसी तर्ज पर अन्य सामाजिक संगठन व जनहित से जुड़े कई संगठन भी कोई कोर कसर जनहित मे नहीं छोड़ रहे हैं, ऐसे में भला मानव अधिकार की संस्था का नाम कहां पीछे रहता, इसी तर्ज में मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का नाम मानव अधिकारों को दिलाने व जनहित से जुड़े कार्यों पर न्याय दिलाने में इस संस्था का नाम प्रथम पूरे भारत मे प्रथम पंक्ति पर गिना जाता है, जो नीति आयोग से पंजीबद्ध होने के साथ-साथ सक्रियता के साथ पूरे भारत में कार्य कार्य कर रही है, उसी कड़ी में आज नरसिंहपुर जिले में महिला विंग में सविता अग्रवाल को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है, जिलाध्यक्ष बनने से पूरे जिले मे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है, आपको बता दें अग्रवाल पूर्व से भी कई राजनीतिक संगठनों मे दायित्वो का निर्वहन भी कर चुकी हैं, वर्तमान में वह अपने मंडल क्षेत्र में भाजपा की मंडल उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुकी है, उनकी सक्रियता और कार्य शैली व कार्य दक्षता को देखते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की संस्था ने जिला अध्यक्ष के दायित्व हेतु सविता अग्रवाल को चुना है। माहिला विंग मे जिला अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई प्रेषित की है, जिसमें प्रमुख रूप से, स्वाति जायसवाल, भारती गौरव, विपिन बैरागी, सुकून नामदेव, शर्वरी सिद्दीकी, शोभा तिवारी, कविता पटेल एवं  मंडल के मंडल पदाधिकारी व महिला मोर्चा की समस्त महिला शामिल है, सभी ने सविता अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget