तुलसी साहित्य अकादमी की बैठक संस्कार भवन में संपन्न


बिलासपुर

तुलसी साहित्य अकादमी की बैठक दिनांक 20 फरवरी 2023 को संस्कार भवन बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनय कुमार पाठक जी ने की।


तुलसी साहित्य अकादमी की बैठक में डाॅ विनय कुमार पाठक जी, केवल कृष्ण पाठक, कवि संगम त्रिपाठी, डॉ ए. के . यदु, डॉ राघवेंद्र दुबे, अंकुर विनोद शुक्ल, बजरंग बली शर्मा, सनत तिवारी, कुमार संतोष शर्मा, राकेश कुमार पांडेय, डॉ प्रदीप कुमार निर्देशक, राजेन्द्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे।


डॉ विनय कुमार पाठक जी ने विज्ञप्ति में बताया कि संस्था का वार्षिक उत्सव दिनांक 19 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में तुलसी साहित्य राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन आनंद तिवारी भोपाल को आमंत्रित किया जाएगा।


तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा पुस्तक विमोचन, साहित्यकारों का सम्मान व काव्य पाठ आयोजित किया जाएगा।

कृष्ण जन्माष्टमी में महिला मंडल ने आयोजित किया मटकी फोड़ व रंगारंग कार्यक्रम


बिलासपुर

विजयापुरम महिला मंडल की महिलाओ के द्वारा शहर में लगातार सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है इसके अलावा त्यौहारो पर भी इनके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। समाज सेवा के क्षेत्र में इनका विशेष योगदान रहता है, इसी प्रकार श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी जिसमें  कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम, भजन कीर्तन के अलावा फस्ट और सेकण्ड रहे विनर को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

*देखे वीडियो*👇🏿👇🏿👇🏿


इस अवसर पर अध्यक्ष गीता दुबे, उपाध्यक्ष नीता पाण्डेय, सचिव शकुन्तला रनवास, कोषाध्यक्ष लतिका विद्यार्थी, सरस्वती साहू, पूनम पाठक, बबिता कमलेश, वन्दना गुप्ता, सबिता रायजादा, नागमणी राव, और पद्मजा के अलावा सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।



रायपुर। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जिसमें ज्यादातर परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से करवाने के आदेश जारी किए गए हैं।



रायपुर। छत्तीसगढ़ में वैध चखना सेंटर चलाने की पॉलिसी बनी है। 2 लाख रुपए लेकर अहातों में चखना सेंटर चलाने की अनुमति दी जाएगी।छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन देगा ये अनुमति देगा। वहीं अहातों में अवैध चखना सेंटरों को हटाया जाएगा।आबकारी विभाग ने अहाता पॉलिसी जारी की है।


जशपुर। कलेक्टर महादेव कावरे ने अपने कलेक्ट्रोरेट कक्ष में अपना भी आयुष्मान कार्ड बनवाया। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा पी.सुथार ने उन्हें आयुष्मान कार्ड सौंपा। इस अवसर पर डीपीएम गणपत नायक, आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी शिशिर परमार उपस्थित थे।

नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण के मिले लक्ष्य 10 लाख 45 हजार में से अब तक लगभग 1,48,000 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना लिया गया है। इनमें बगीचा में 20751, दुलदुला में 8286, जशपुर में 17352, कांसाबेल में 22028, कुनकुरी में 18812 और मनोरा में 6789, पत्थलगांव में, 27098 फरसाबहार में 16664, शहरी में 9274 कार्ड बनाया गया है।



रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण अब की बार दोगुनी रफ्तार से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते प्रदेश में फिर से सख्ती बरतने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद बंद हो चुके कोविड सेंटर को फिर से खुलवाया जा सकता है।



सुकमा: जिले में पिछले कुछ समय सरेंडर किए 6 आत्मसमर्पित नक्सली भी अब बच्चे के पिता बन पाएंगे और यह सौभाग्य सुकमा एसपी कन्हैया लाल ध्रुव की पहल पर मिलने वाला है। दरअसल सुकमा पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले 6 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने एसपी कन्हैया लाल ध्रुव से नसबंदी खुलवाने का आग्रह किया था, जिसके बाद रायपुर के बड़े निजी अस्पताल में एसपी की पहल पर 6 नक्सलियों का नसबंदी वसेक्टॉमी रिवर्सल शल्य चिकित्सा पद्धति से नसबंदी खुलवा दिया गया है। इसके बाद सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों ने एसपी कन्हैया लाल ध्रुव का आभार व्यक्त किया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget