पंचायत में मजदूर की जगह जेसीबी से कराया जा रहा पुलिया निर्माण, मज़दूरो के हक में डाका
अनूपपुर
जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत बिजौडी में जल्दा पहुंच मार्ग खजूरा तालाब के पास पुलिया निर्माण कार्य में मजदूरों की जगह जेसीबी से काम लिया जा रहा है| जबकि यह काम मनरेगा अंतर्गत कराई जा रही है| आलम यह है कि काम नहीं मिलने से ग्रामीण रोजगार की समस्या से जूझ रहे| जिसे लेकर पंचायत के विरुद्ध ग्रामीण में खासा रोष व्याप्त है| पंचायतों को रोजगार गारंटी योजना के तहत सरकार विभिन्न योजनाएं लाकर दे रही है की पंजीकृत जॉब कार्ड धारियों को काम की कमी न हो परंतु निर्माण एजेंसी मशीन से काम लेकर मजदूरों का संकट बहा रहे हैं| प्राप्त जानकारी अनुसार बिजौड़ी से जल्दा पहुंच मार्ग खजुरा तलाब में मनरेगा अंतर्गत 14 लाख 98 हजार की लागत से पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा परंतु निर्माण एजेंसी काम न करा कर ठेकेदार को सौंप दिया है जिसमें पंचायत मनमानी करते हुए मजदूरों की जगह जेसीबी से काम लेने का ग्रामीण आरोप लगाए हैं| ग्रामीण स्तर में काम नहीं मिलने से परेशान मजदूर रोजगार की तलाश में दूरदराज पलायन कर रहे है| मजदूरों का हक छीन कर मशीन के जरिए काम कराने से जॉब कार्ड हिताधिकारी को सौ दिनों रोजगार गारंटी योजना बिजौडी में विफल होते दिख रही है|बताया गया कि निर्माण कार्य में एस्टीमेट के विपरीत काम कराया जा रहा है 8 एमएम सरिया मिट्टी युक्त गिट्टी कमजोर मसाला से पुलिया का निर्माण कार्य किया जाता है कमजोर व गुणवत्ता रहित काम कराने से ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगी यहां से दोनो गांव का किसानो बैलगाड़ी से फसल जाने लेजाने का मुख्य मार्ग है| प्राक्कलन के विपरीत जाकर काम कराने से पुलिया बहुत जल्द टूट जाएगी जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में अवरुद्ध उत्पन्न होगा| पंचायत इस काम को ठेके पर दे दिया है जबकि यह कार्य मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत है मजदूरों से काम लेना चाहिए लेकिन सरपंच सचिव का हौसला इस कदर बढ़ गए हैं कि हर काम में मनमानी कर रहे हैं| लाखों का निर्माण कार्य बिना साइन बोर्ड लगाए मानक के विपरीत गुणवत्ता विहीन घटिया काम कराने से ग्रामीणों में असंतोष है बताया गया उपयंत्री निर्माण स्थल का निरीक्षण नहीं करते इसीलिए निर्माण एजेंसी का मनमानी तीव्र है|
*इनका कहना है*
जमीन की ऊपरी सतह से मजबूत पत्थर होने की वजह से मजदूर नहीं खोद पा रहे हैं इसीलिए जेसीबी से काम लिया जा रहा है|
*उपसरपंच राजबली केवट ग्राम पंचायत बिजौडी*
अभी मुझे प्रभार नहीं मिला है कहां पर क्या काम चल रहा है कोई जानकारी नहीं है
*सचिव मनोज ग्राम पंचायत बिजौडी*
