नया शराब का ठेका होते ही ठेकेदार ने गली-गली खोल दी अवैध शराब दुकान, आबकारी व पुलिस नतमस्तक

नया शराब का ठेका होते ही ठेकेदार ने गली-गली खोल दी अवैध शराब दुकान, आबकारी व पुलिस नतमस्तक


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अप्रैल माह में शराब का नया ठेका होते ही शराब ठेकेदार की मनमानी जमकर जारी है। जहां नया ठेका प्रारंभ होने के साथ ही शराब ठेकेदार तथा उसके गुर्गों के द्वारा गली मोहल्ले में अवैध शराब की दुकानें संचालित की जा रही हैं। जिससे शराब का अवैध कारोबार ठेकेदार के इशारे पर बिजुरी थाना क्षेत्र में किया जा रहा है।

*पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत*

बिजुरी में वर्तमान समय में 3 लाइसेंसी शराब की दुकानें हैं जो कि बिजुरी स्टेशन चौक, वन परीक्षेत्र कार्यालय बिजुरी के समीप एवं कपिलधारा कॉलोनी में संचालित है। लेकिन इन 3 शराब दुकानों की आड़ में ठेकेदार के द्वारा सैकड़ों अवैध शराब दुकानें थाना क्षेत्र के गली मोहल्ले और गांव गांव खोल दी गई है जहां सुबह से लेकर देर रात तक अवैध शराब का कारोबार जारी रहता है। जहां शराब खोरी के कारण क्षेत्र में मारपीट सहित अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिसे संचालित करने में ठेकेदार के साथ ही बिजुरी पुलिस और आबकारी पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है जोकि इस अवैध कारोबार में ठेकेदार को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।

*चार पहिया वाहनों से गांव-गांव पहुंच रही अवैध शराब, धरपकड़ करने की बजाय जिम्मेदार विभाग की सांठगांठ*

शराब ठेकेदार की मनमानी के कारण जहां 3 लाइसेंसी शराब दुकान की आड़ में सैकड़ों अवैध शराब दुकान गांव-गांव संचालित हो रही है। जहां प्रतिदिन शराब की खेप चार पहिया वाहनों के माध्यम से धड़ल्ले से इन अवैध शराब के ठीहो तक बिना किसी रोक-टोक के पहुंच रही है दूसरी ओर जिम्मेदार विभाग इसकी रोकथाम करने की बजाय नजराना लेकर इसे नजरअंदाज कर रहे हैं जिसकी वजह से क्षेत्र में बच्चे सहित युवा  शराब की बुरी लत के शिकार हो रहे हैं जिसकी वजह से वह अपराधिक घटनाओं में संलिप्त हो रहे हैं।

*मुख्यमंत्री की मंशा पर पानी फेर रहा आबकारी और पुलिस विभाग*

मुख्यमंत्री के द्वारा जहां पूरे प्रदेश में कोई भी नई शराब दुकान प्रारंभ नहीं किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है। दूसरी ओर 3 शराब दुकानों की आड़ में बिजुरी नगर में शराब ठेकेदार गांव और मोहल्ले में अवैध शराब की पैकारी कराते हुए अवैध शराब का विक्रय कर मुख्यमंत्री तथा प्रदेश शासन के मंशा पर पानी फेर रहा है। जिसमें पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी शराब ठेकेदार के इस कार्य में सहभागी बने हुए हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget