नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा


अनूपपुर

विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012) अनूपपुर की न्यायालय ने थाना रामनगर के अपराध की धारा 363, 366ए, 376(आई)(एन), 342 भादवि, 3,4,5एल, 6 पॉक्सोत एक्ट एवं 3)2)(व्ही ) एससी एसटी के आरोपी 27 वर्षीय अमित सेन पुत्र रामबली सेन निवासी ग्राम रामपुर थाना गोहपारू जिला शहडोल को धारा 363 भादवि में 05 वर्ष सश्रम कारावास व 1000 रू. जुर्माना, धारा 366 भादवि में 05 वर्ष एवं 1000 रू. जुर्माना, धारा 368 भादवि में 05 वर्ष एवं 1000 रू. जुर्माना, धारा 376(3) भादवि में 20 वर्ष एवं 1000 रू. जुर्माना, धारा 5(ठ)/6 पॉक्सों एक्ट में 20 वर्ष व 1000 रू. जुर्माना तथा धारा 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट में आजीवन कारावास व 1000 रू. जुमाने की सजा सुना ईहैं। किया है। जेल की सभी सजाएं एक साथ चलने के कारण आरोपी को आजीवन का कारावास एवं 6000/- रूपये अर्थदण्डई की सजा सुनाई गई हैं। पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने की। जिला अभियोजन अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कक्षा 9वीं में पढ़ रही पीडिता पैसे निकालने सेन्ट्रल बैंक की राजनगर शाखा में पहुंची जहां पर अमित सेन उसे मिला, और बातचीत करते हुए पहचान बनाई और शादी करने की बात करते हुए पीडिता को (आरोपित अमित सेन वर्ष 2018 में जगन्नाथ साहू के मकान में किराये से रहता था) अपने साथ ले जाकर उसकी मर्जी के बिना गलत काम किया, पीडिता मना करने पर आरोपित ने कहा कि उससे शादी कर लेगा, यह कहते हुए 19 मई 2018 को पीडिता को पुनः अपने घर बुलाया, और पीडिता के मना करने के बाद भी गलत काम किया। उसी दौरान पीडिता को तलाशते हुए उसके माता-पिता और परिजन आरोपित के घर पहुंचे तब आरोपित ने पीडिता से कहा कि घटना के बारे में किसी को नहीं बताना। जिसके बाद पीडि़ता अपने घर वापस आ गयी। इस संबंध में पीडिता ने अपने घटना की जानकारी परिजन को दी और थाने शिकायत दर्ज कराई। थाना रामनगर में पीडिता की शिकायत पर अपराध कायम कर धारा 363, 366 (ए),376 (2) (जे), 376 (2) (एन), 376, 342 भादवि एवं 3, 4, 5 एल,6 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 3(2)अ एस.सी.एस.टी. एक्ट का पंजीबघ्दए कर उपरांत पीड़िता का मेडिकल व न्यायालीन कथन पुलिस द्वारा विधिक सम्मत तरीके से करा प्रकरण की विवेचना करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर पूंछताछ कर विवेचना पश्चाकत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया जहां न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई।

पीआरटी कालेज में सम्पन्न हुआ द्वितीय लैंप लाइटिंग सेरेमनी नर्सिंग ,समर्पण सेवा का दूसरा नाम है-श्रीप्रकाशमणी त्रिपाठी


अनूपपुर

नगर में संचालित पण्डित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय के नर्सिंग और पैरामेडिकल के द्वितीय बैच के विद्यार्थियों का लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य पीड़ित मानवता की  सेवा में जाने के पूर्व दीपक और वर्तमान नर्सिंग के जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को साक्षी मानकर शपथ लेना हैं कि नर्सिंग विद्यार्थियों मन, वाणी और कर्म सदैव  सेवा के लिए समर्पित होगा, हमारा कोई कार्य नर्सिंग के मानकों के अलग नहीं होगा । महाविद्यालय के आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गाँधी जन जातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाशमणी त्रिपाठी , अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक शहडोल संभाग ,विशिष्ट अतिथि मंजूषा शर्मा सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण, मंजुला शिंन्द्रे सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्रपट के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तदुपरांत अतिथियों का अभिनंदन बैच लगाकर, पुष्पगुच्छ, श्रीफल और साल भेंट कर किया गया। महाविद्यालय के संचालक डॉ देवेंद्र कुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष क्यों किया जाता है ? त्याग तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति  वर्तमान नरसिंह के जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवनी पर भी प्रकाश डाला । विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर और अनुशासित ढंग से लैंप लाइटिंग की और दीप के सामने आगामी भविष्य में पीड़ित मानवता की सेवा पूरी लगन, निष्ठा और समर्पण के साथ करने के लिए शपथ लिया । विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजूला शिंद्रे द्वारा विद्यार्थियों को इस शिक्षा में आने की बधाई दी और आगामी भविष्य में बेहतर सेवा करने की प्रेरणा दी । वही मंजूषा शर्मा द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण पर इस तरह के शिक्षा को ग्रहण कर स्वावलंबन के तरफ भी जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अब नर्सिग का प्रोफेशन सिर्फ अस्पतालों तक नहीं बल्कि बड़े-बड़े शहरों में घरों तक भी पहुंच रहा है ।  मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी ने बताया कि एक आदर्श भविष्य के रूप में समाज में अपने भविष्य को तय करना और नर्सिंग विषय का चयन करना अपने आप में एक सराहनीय और अद्वितीय सोच है । ये विद्यार्थी चिकित्सा के क्षेत्र में रीड की हड्डी होंगे ।वही अध्यक्षता कर रहे  राकेश द्विवेदी ने बताया कि पहले नर्सिंग प्रोफेशन में लोगों को आने में आपत्ति थी पर वर्तमान में विद्यार्थी इसे उत्कृष्ट सेवा के रूप में ले रहे हैं और यह समाज के लिए एक अच्छा परिचायक है ।

सभी अतिथियों का विद्यार्थियों को अपार स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ । तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा नृत्य और गायन की मोहक प्रस्तुतियां दी गई । अंत मे महाविद्यालय के चेयरमैन श्री उमेश कुमार तिवारी जी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आज के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

इंजीनियर के बाद एसडीओ, सीईओ ने लगाया कार्यवाही पर ब्रेक, लाभ से वंचित आदिवासी महिला


इन्ट्रो- जब मनमानी चरम पर होती है तो अधिकारी किसी की नही सुनता फिर चाहे मामला आदिवासी महिला की मिन्नत से जुड़ा हो या योजना के लाभ के लिए गरीब की समस्या से, कुछ ऐसा ही हाल जिले के जनपद पंचायत बुढ़ार का है जहां एक आदिवासी महिला समेत दो हितग्राही दर्जनों बार कार्यालय का चक्कर लगा चुके है वही इसके एवज मे उन्होने इंजीनियर को बतौर रिश्वत भी दी, लेकिन इसके बाद भी इंजीनियर समेत एसडीओ व सीईओ का दिल नही पसीजा और कार्यवाही की कलम आज तक नही चल सकी। 

शहडोल/बुढ़ार

सरकार चाहे कितना भी ढिंढोरा पीट ले कि सरकारी महकमे पर नियंत्रण के साथ ही अंतिम छोर पर बसे गरीब ग्रामीण को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा परंतु अंगद की तरह कुर्सी पर जड़ जमाकर बैठे अधिकारी कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेरने के लिए काफी हैं। तभी तो एक सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए आदिवासी महिला भटकने को मजबूर है वही अन्य ग्रामीणों की भी कुछ ऐसी ही समस्या है, लेकिन जनपद के अधिकारियों को उनकी समस्या से कोई लेना देना नही बल्कि टेबिल के नीचे से आने वाली अवैध रकम पर जरूर निगाहें गड़ी रहती है, लेकिन जनपद बुढ़ार ने  एक कदम और बढ़ाते हुये रिश्वत लेने के बाद भी योजना का लाभ न देने का नया रिकार्ड बनाया है। 

*18 माह से भटक रही आदिवासी महिला*

प्रदेश सरकार आदिवासियों के उत्थान व विकास के लिए नित नये योजना बनाकर उन्हे आगे बढ़ाना चाहती है, लेकिन जनपद पंचायत बुढ़ार मे जड़ जमाये बैठे मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुद्रिका सिंह, एसडीओ समेत इंजीनियर अनिल शुक्ला ग्राम पंचायत बलबहरा की आदिवासी महिला गायत्री पाव को किसी भी हालत मे मीनाक्षी तालाब योजना का लाभ न देने का संकल्प ले लिये हैं। यही कारण है कि 27.05.2021 से आवेदन के 18 महीने बाद भी फाइल एक टेबिल से दूसरे टेबिल तक नही पहुंच सकी। 

*7 माह से दौड़ लगा रहे कपिलधारा के हितग्राही*

बलबहरा के हितग्राही राजेन्द्र गुप्ता तथा तेरसिया काछी के द्वारा कपिलधारा कूप निर्माण के लिए ग्राम पंचायत बलबहरा मे आवेदन दिया गया जिस पर जद्दोजहद के बाद पंचायत द्वारा 14.04.2022 को कपिलधारा हेतु प्रस्ताव निर्णय पारित किया गया जिसके बाद लगातार दोनो हितग्राही पंचायत व जनपद कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आवेदन के 7 माह बाद भी किसी प्रकार की सुनवाई न होना कहीं न कहीं जनपद सीईओ समेत एसडीओ व इंजीनियर के कामकाज पर सवाल खड़े करता है। 

*कम पड़ गई रिश्वत की राशि*

कई बार जनपद कार्यालय का चक्कर लगा लगाकर परेशान हो चुके हितग्राही गायत्री पाव ने इंजीनियर अनिल शुक्ला को 17 मई 2022 को बतौर घूंस 5 हजार रूपये दिये वही कपिलधारा के हितग्राही राजेन्द्र गुप्ता व तेरसिया काछी ने भी 12 मई को 2 हजार रूपये दिये, लेकिन आका के आदेशानुसार रिश्वत की राशि कम होने पर इंजीनियर ने काम रोक दिया। सोशल मीडिया मे रिश्वतकांड फैलने पर बौखलाये अधिकारियों ने हितग्राहियों को अपात्र कर योजना का लाभ न देने की पुरजोर कोशिश की लेकिन इंजीनियर के जांच के दौरान पात्रता होने पर वे ऐसा कुछ नही कर सके। अपात्र करने की धमकी की गवाही मौका स्थल पर मुआयना के दौरान अधिकारी द्वारा अपात्र करने के लिए लिखे गये कागज के फटे पन्ने दे रहे हैं। 

*सीईओ का आदेश- दोबारा दो आवेदन*

बुधवार 30 नवंबर को हितग्राही जनपद कार्यालय मे पहुंचे तो मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुद्रिका सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आप यदि काम चाहते हैं तो आपको दोबारा आवेदन देना होगा तभी मैं एसडीओ को कुछ कह पाऊंगा। जबकि इस पूरे प्रकरण की फाइल उन्ही के पास है तो दोबारा आवेदन लेने का क्या औचित्य है। हां यह जरूर हो सकता है कि रिश्वत की रकम कम पड़ने पर मांग के अनुरूप राशि लेने का एक बहाना हो, लेकिन यह गरीबों के साथ सरासर अन्याय है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा जन हेतु जन सेतु के लिए बनाया गया सीएम हेल्पलाइन को भी मजाक बनाकर रख दिया है तभी तो सीएम हेल्पलाइन मे शिकायत 19830406, 19832614 के बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही से परहेज किया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल पाता है।

*ऐसे मे कैसे सुधरेगी गांव की हालत*

गांव व ग्रामीणों की हालत सुधारने के लिए जनपद मे बैठे अधिकारियों द्वारा गरीबों को इस तरह से परेशान किया जायेगा तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनपद अंतर्गत 102 पंचायतों का क्या हाल होगा। हालांकि इस मामले मे इंजीनियर का कहना है कि मैने जो रिश्वत की रकम ली उसके एवज मे आप लोगों का स्टीमेट बनाकर एसडीओ को भेज दिया है। अब आगे की कार्यवाही एसडीओ व सीईओ करेंगे। कुल मिलाकर उन्हे भी दान दक्षिणा की आस है, शायद यही कारण है कि अब लिफाफा मिलने पर ही अग्रिम कार्यवाही हो सकेगी। कुल मिलाकर गांव की खस्ता हालत ऐसे अधिकारियों की वजह से ही है।

*इनका कहना है*

तीनों हितग्राहियों की अगर पात्रता होगी तो देखेंगे।

*मुद्रिका सिंह सीईओ जनपद पंचायत बुढ़ार*

शासकीय महाविद्यालय में छात्राओं के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


अनूपपुर/बिजुरी

महाविद्यालय शिक्षा ग्रहण करने का केंद्र है जहाँ लोग सशिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते है मगर कभी कभी यहाँ अजीबो गरीब घटना देखने को मिल जाती हैं जिसको देखकर यह लगता है कियहाँ पर पढ़ाई के अलावा और भी कार्य होते है अनूपपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में एक अजीबो गरीब घटना देखने को मिली है जहाँ पर छात्राओं के बीच बाल पकड़कर एक दूसरे से मारपीट कर रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मामले के संबंध में बताया गया कि यह वीडियो 2 दिन पुराना है जिसमें कला संकाय द्वितीय वर्ष की छात्रा सुमन साहू और श्रद्धा साहू के बीच महाविद्यालय परिसर में ही किसी बात को लेकर मारपीट हो गई. वीडियो में जो छात्रा मार खा रही है उसका नाम सुमन साहू है तथा जो छात्रा मारपीट कर रही है वह श्रद्धा साहू है. बीच में एक महिला बीज बचाओ भी करते हुए देखी जा रही है।

मामले के संबंध में बताया गया कि श्रद्धा के बारे में महाविद्यालय परिसर में अन्य छात्रों से सुमन साहू के बारे में झूठी अफवाह फैलाने से वह नाराज थी जिससे इसका बदला लेने के लिए उसने महाविद्यालय परिसर में ही उससे मारपीट शुरू कर दी।

अवैध रेत उत्खनन का ऑडियो वायरल होने पर उपनिरीक्षक को एसपी ने किया लाइन अटैच


अनूपपुर

29 नवंबर 2022 को सोशल मीडिया वाट्सअप के माध्यम से साधना न्यूज चैनल के द्वारा उप निरीक्षक रविन्द्र शुक्ला, प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र, वेंकटनगर, थाना जैतहरी के द्वारा किसी व्यक्ति से अवैध रेत उत्खनन के संबन्ध में बातचीत का आडियो प्रसारित किया जा रहा है । उक्त आडियो सुनने में प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक एवं पुलिस आचरण के प्रतिकूल प्रतीत हो रहा है। अतः उप निरीक्षक रविन्द्र शुक्ला, प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र, वेंकटनगर, थाना जैतहरी के द्वारा प्रदर्शित उक्त कदाचरण बाबत् जाँच पूर्ण होने तक तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र अनूपपुर संबद्ध किया जाता है ।

एसईसीएल भूमिगत खदान में लगातार 4 दुर्घटनाएं 4 श्रमिक घायल


अनूपपुर/कोतमा

एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के बर तराई भूमिगत खदान में 1 सप्ताह के भीतर 4 दुर्घटनाएं घटित हो चुकी जिनमें 4 श्रमिक घायल हुए पिछले शुक्रवार को दो दुर्घटनाएं भूमिगत खदान के अंदर घटित हुई जिसमें पहली घटना लगभग दोपहर 12:00 बजे फर्स्ट शिफ्ट की बताई जा रही है जिसमें श्रमिक रोहित दास जनरल मजदूर निवासी पयारी कार्य के दौरान टूल्लू पंप को एक फेस से दूसरे फेस में ले जाते समय अनियंत्रित होने पर टूल्लू पंप मजदूर के बाएं पैर में गिरा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

इसी दिन दूसरी घटना भी फर्स्ट शिफ्ट में पहली घटना से लगभग डेढ़ घंटे बाद यानी कि 1:30 बजे की बताई जाती है जहां श्रमिक भूरे के साथ घटित हुई जो की बेल्ट ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है जानकारी में बताया गया कि 31 लेवल टी लैंड के पास श्रमिक बेलचा से सफाई कर रहा था इसी दौरान उसके पीछे से एल एच डी सेफ लोडिंग मशीन की चपेट में आने से उसके कमर के नीचे हिस्से में दोनों पैरों में गंभीर चोट आई जिसे खदान से बाहर लाकर आनन-फानन में इलाज के लिए बिलासपुर अपोलो भेजा गया।

   यह दोनों ही घटनाएं भूमिगत खदान के अंदर 31 लेवल की बताई जा रही है जहां पर पहली दुर्घटना होने के बाद भी प्रबंधन ने सुरक्षा के उपाय ना करते हुए लापरवाही की जिसका परिणाम यह रहा कि 1 घंटे बाद ही दूसरी दुर्घटना में श्रमिक को अपने दोनों पैर गंवाने पड़े इसके बाद भी प्रबंधन द्वारा सुरक्षा में लापरवाही निरंतर जारी रही और दिनांक 30 /11/ 2022 बुधवार को भी दोपहर लगभग 12:00 खदान के उसी 31 नंबर पैनल में ही एक श्रमिक घायल हो गया बताया जाता है कि श्रमिक सुखलाल 31 लेवल साफ पैनल के पास छत की ड्रेसिंग कर रहा था उसी समय छत से वजन गिरने पर सुखलाल घायल हो गया बताया जाता है कि वजन गिरते समय सुखलाल बचने का प्रयास किया लेकिन वजन उसके पैर में गिरा जिससे वह घायल हो गया खदान से घायल सुकलाल को क्षेत्रीय चिकित्सालय कोतमा कॉलरी भी लाया गया जहां उसका तुरंत मरहम पट्टी करा कर उसे घर भेज दिया गया।

दिनांक 30 तारीख को ही लगभग 2:00 बजे पुनः खबर मिली कि 31 पैनल के पास ठेका मजदूर  शंकर को करंट लगने से घायल हो गया इस संबंध में जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार ठेका मजदूर शंकर 31 लेवल में ही छत में होल लगा रहा था उसी समय उसे तेज करंट लगा और वह अचेत हो गया जिसे इलाज के लिए ले जाया गया है।

   खदानों में घटना दुर्घटना होती रहती है इसके पहले भी दुर्घटनाएं होती रही है लेकिन बीते कुछ वर्षों में अब देखने को यह मिलता है कि जब भी माइंस के अंदर कोई दुर्घटना होती है तो प्रबंधन द्वारा उसे छुपाने का प्रयास किया जाता है और उनके इस कार्य में श्रमिकों के हित की बड़ी-बड़ी बात करने वाले श्रमिक नेता भी प्रबंधन का ही साथ देते है

 1 सप्ताह में बरतराई खदान में 4--4 दुर्घटनाएं हो गई लेकिन किसी भी श्रमिक नेता या जनप्रतिनिधियों ने अपना कोई भी वक्तव्य या जानकारी देना उचित नहीं समझे।

घटना के संबंध में  खदान के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई ।

घर से चोरी गए सामान सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/रामनगर

रामनगर थाना प्रभारी आर.के बैस जिनके द्वारा चोरी के आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है वही अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में कबाड़ चोरी में सम्मिलित नाबालिक द्वारा रामनगर में भी चोरी की गई जिसकी शिकायत फरियादी गिरीश तिवारी पिता स्व० विद्यानन्द तिवारी उम्र 73 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 10 आरटीओ चेक पोस्ट के पीछे रामनगर रिटायर कालरी कर्मचारी ने थाना रामनगर में दिनांक 19 नवम्बर 2022 को रिपोर्ट किये कि वह अपने घर ग्राम झारखण्ड चले गये थे तथा पुत्र राहुल तिवारी इन्दौर चला गया था दिनांक 12 नवम्बर 2022 की रात उनके घर से कोई अज्ञात चोर ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गया है रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्र0 523/22 धारा 457,380 ता०हि० पंजीबद्ध किया गया। रिटायर कालरी कर्मचारी के सूने घर से काफी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात चोरी हो जाने की घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा चोरी की घटना में आरोपियों कि तलाश हेतु पतारसी हेतु तत्परता से कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये जिसमें रामनगर पुलिस द्वारा चोरी के इस प्रकरण में सूचना एकत्र कर आस पास के लोगो से पूछताछ कर व सूचनातंत्र सक्रिय कर पता तलाश प्रारम्भ की गई तथा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 30 नवम्बर 2022 को एक नाबालिक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसनें उक्त चोरी की घटना को करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे से फरियादी के घर चोरी गया मशरूका 01 सोने की चैन वजन करीब 13 ग्राम, 01 सोने की हसुली वजन करीब 05 ग्राम, 01 सोने की चैन वजन 1.5 ग्राम, 01 जोडी सोने के टाप्स वजन करीब 05 ग्राम, 01 सोने का मंगलसूत्र वजन करीब 04 ग्राम, 02 नग सोने की अंगूठी वजन करीब 05 ग्राम, 01 जोडी कान की कन्नी वजन करीब 0.78 ग्राम, 01 सोने की लाकेट वजन करीब 0.37 ग्राम, 01 चांदी की कर्धन वजन करीबन 192 ग्राम, 02 जोडी चांदी की पायल वजन क्रमशः 163 व 52 ग्राम, 04 नग चांदी की बिछिया कुल वजन 08 ग्राम कुल कीमती करीब 05 लाख रूपये को जप्त किया गया तथा नाबालिक किशोर को किशोर न्याया बोर्ड अनूपपुर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय कोतमा के निर्देशन में थाना प्रभारी रामनगर निरी0 आर0के0 बेस के नेतृत्व में उपनिरी0 विपुल शुक्ला, प्रआर0 सनत कुमार द्विवेदी, प्रआर0संजीव त्रिपाठी, प्रआर0 निरंजन खलखो, आर0 विनोद मरावी, आर0राहुल प्रजापति द्वारा कार्यवाही की गई। वही गिरीश तिवारी द्वारा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे जमा पूंजी पुलिस की तत्परता से मुझे प्राप्त हुई है ।

अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में वंदना खरे को जिज्ञासा काव्य रत्न से किया गया सम्मानित


अनूपपुर/डबरा

डबरा में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जिज्ञासा मंच के द्वारा अनूपपुर जिले के चचाई की नन्ही कलम वंदना खरे मुक्त को किया गया सम्मानित यह कवि सम्मेलन 26 नवंबर 2022 को हरलाल साहू धर्मशाला ट्रस्ट डबरा मे अखिल भारतीय जिज्ञासा काव्य मंच के तत्वाधान मे विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विवेक शर्मा एस.डी.ओ.पी. डबरा एवं अध्यक्षता ज़िला पंचायत सदस्य केशव सिंह बघेल तथा विशिष्ट अतिथि तेलंगाना के साहित्यकार नारायणाचार्य विराट , मुख्य निरीक्षक रेलवे आर के सोनी झाँसी के के शर्मा ग्वालियर अमिता गुप्ता विशेष अतिथि के रूप मे  उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम मे भारत के अलग अलग प्रांतो से पधारे कवि जनो एवं स्थानीय कवियों ने शानदार साहित्यिक प्रस्तुति दी। इसी क्रम ममता वाणी , संजय उमंग, रतलाम  ब्रजेश शर्मा झाँसी, राजेंद्र शर्मा राही भोपाल अम्बिका झा महाराष्ट्र वंदना खरे मुक्त , अनूपपुर तेजवीर सिंह, गोवर्धन मथुरा, डॉ. नित्यानंद शुक्ल नीरव, दिल्ली, विनोद तिवारी मानस, गुना अमिता गुप्ता ग्वालियर के आर कुशवाह हंस टेकनपुर के साथ स्थानीय कवि आदित्य राजौरिया , ब्रजमोहन साथी धीरेन्द्र गहलोत श्याम प्रकाश सनम एवं दीपक शर्मा ने शानदार काव्य पाठ कर श्रोताओ का मन मोह लिया। उक्त कार्यक्रम ग्वालियर के प्रख्यात शायर प्रो. रामनरेश गुप्ता सावन जी को मरणोपरांत "जिज्ञासा काव्य रत्न" सम्मान उनकी धर्म पत्नी श्रीमती अमिता गुप्ता को प्रदान किया गया। एवं  स्थानीय कवि गण तथा बाहर से आए साहित्यकारो को भी उनकी उत्क्रष्ट साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यकम मे मंच प्रभारी शिमला शर्मा लक्ष्मी प्रिया संयोजक ममता वाणी राम गोपाल तिवारी भावुक रामजी शरण छिरोल्या केशव निखरा अनिल जैन राजू मिश्रा रमाकांत शर्मा दिलीप श्रीवास्तव  सुनील राजावत एच नामदेव गुलाब सिंह पटवारी लवीश नामदेव एवं अन्य गणमान्य नागरिक गण पूरे समय उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि संजीव समर्थ (  टीकमगढ़) एवं कवि आदित्य राजौरिया डबरा ने संयुक्त रूप से किया। अतिथि स्वागत एवं स्वागत भाषण जिज्ञासा मंच के प्रमुख कवि अनिल अनंत तथा आभार बरिष्ठ साहित्यकार रामजी शरण छिरोल्या ने किया।

छात्रों के आवेदन पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, सहायक आयुक्त बीईओ, प्राचार्य को जारी हुआ शोकॉज नोटिस


अनूपपुर

मंगलवार 29 नवम्बर को जनसुनवाई में शा.उ.मा.वि. धनगवां पूर्वी के छात्रों द्वारा विद्यालय में अव्यवस्था व भृत्य के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनसुनवाई में उपस्थित कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत आवेदन का संज्ञान लेते हुए तत्काल ही इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व पदेन अपर संचालक शिक्षा अभय सिंह ओहरिया को विद्यालय की अव्यवस्था के संबंध में जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जैतहरी, संबंधित संकुल प्राचार्य व शा.उ.मा.वि. धनगवां पूर्वी के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अव्यवस्था पर नाराजगी जताई तथा छात्रों को कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए उन्हें मन लगाकर अपनी पढ़ाई करने की समझाईश भी दी गई। संबंधित जिम्मेदारों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम 3 के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस में संबंधितों से समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय अवधि में संतोषप्रद उत्तर प्राप्त न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का लेख किया गया है।

वार्ड-वार्ड बन रहे हैं लोगों के आयुष्मान कार्ड शासन के निर्देशों का कड़ाई से हो रहा पालन


अनूपपुर/भालूमाड़ा

राज्य सरकार के दिशा निर्देश एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी योजना गरीबों के लिए आम लोगों के लिए उनके इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बनाए जाने पर पसान नगर पालिका क्षेत्र में आम जनों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है नगर के अलग-अलग वार्डों में नगर पालिका के कर्मचारी आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं जिसमें लोगों को सहूलियत भी हो रही है साथ ही साथ उन्हें जानकारी भी प्राप्त हो रही है आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए समग्र आईडी की आवश्यकता होती है जिसके लिए नगर पालिका के कर्मचारी स्थान पर ही उपस्थित रहते हैं और लोगों को समग्र आईडी को उपलब्ध कराते हुए जिन लोगों का नाम पात्रता में है आसानी से उन सभी का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

 इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 12 में भी आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा था जिस दौरान नगरपालिका के सीएमओ प्रदीप झारिया निरीक्षण करने पहुंचे वहां उपस्थित आम जनों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड  बनाए जाने संबंधी जानकारी ली आम जनों को किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी तो नहीं है यह भी लोगों से जाना इस दौरान वार्ड के पार्षद अब्दुल कलाम अंसारी भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने वार्ड के लोगों को जानकारी देते हुए उनसे आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील किए।

जिन लोगों के कार्ड नहीं बने हैं उन सभी को जानकारी दी गई आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य कल भी किया जाएगा जिसमें वार्ड क्रमांक 12 के निवासियों से अपील की गई है कि जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड ना बना हो वह कल वार्ड में ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लेवे।

महिला की चाकू घोपकर की हत्या आरोपी को न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास


अनूपपुर

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर आर.पी. सेवेतिया की न्यायालय ने थाना चचाई के अपराध की धारा 302, 201, 376(2)एन भादवि में आरोपी 49 वर्षीय जगदीश सिंह गोंड पुत्र स्वा.गज्जूा सिंह गोंड निवासी ग्राम बरहा टोला को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 2000 जुर्माना, धारा 376(2)एन भादवि में 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं 2000 जुर्माना तथा धारा 202 भादवि में 07 वर्ष सश्रम कारावास एवं 1000 रू. जुर्माने की सजा सुनाई हैं। जेल की सभी सजाएं एक साथ चलने के कारण आरोपी को आजीवन का कारावास एवं कुल 5000/- रूपये अर्थदण्डई की सजा सुनाई गई हैं। पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने की। अभियोजन अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 30 मार्च 2019 को ग्राम पटना व बेम्हौरी के समीप एक महिला मृत अवस्था में पड़ी होने की सूचना पुलिस थाना चचाई को प्राप्त होने पर पुलिस मौके पहुंच कर देखा कि मौके पर लगभग 25 वर्षीय अज्ञात महिला की अर्धनग्न लहूलुहान शव पड़ा हैं वहां उपस्थित ग्राम बेम्हौरी के सरपंच नत्थू लाल बैगा की सूचना पर मौके पर ही धारा 174 जा.फौ. के तहत देहाती मर्ग एवं अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि के तहत देहाती नालसी ली गई। घटना स्थल से रक्त रंजित चाकू सहित अन्यम समान जप्त किए गए, शव का पंचायतनामा कार्यवाही उपरांत धारा 302 कायम किया गया। दौरान विवेचना मृतिका की पहचान 25 वर्षीय थाना अमलाई जिला शहडोल के रूप में की गई तथा मृतिका का पोस्टमार्टम चिकित्सकों की टीम द्वारा जिला अस्पताल अनूपपुर से कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृतिका की मृत्यु की प्रकृति हत्या होना बताया। निरीक्षण घटना स्थल, शव पंचायतनामा, राय पंचान, कथन साक्षी एवं परिजन तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध प्रमाणित पाया गया। परिवार से मिली जानकारी एवं मृतिका के मोबाईल से जिस मोबाईल पर बात हुई थी उस मो. नं. के धारक लक्ष्मण ढीमर से पूछताछ पर साक्षी ने बताया कि इस मो. नं. से मेरी बात बरहाटोला के रहने वाले राज मिस्त्री जगदीश सिंह गोंड से हुई थी, दौरान विवेचना इस बात की पुष्टि हुई कि मृतिका अपने अंतिम समय में जगदीश सिंह गोंड के साथ थी, बतौर संदेही जगदीश सिंह गोंड की पता तलाश कर संदेही जगदीश सिंह गोंड को बुढ़ार थाना क्षेत्र से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह मृतिका के साथ विगत एक वर्ष से उसके नाजायज संबंध थे जो मृतिका द्वारा पैसों की लगातार मांग से परेशान होकर उसने योजना बनाकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। जिस पर आरोपी के खिलाफ धारा 302,376(2)एन, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना पश्चा त़ अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। ज्ञात हो कि इस वर्ष अनूपपुर जिले में नियमित कैडर के अधिकारी/अभियोजन अधिकारियों द्वारा माह जनवरी 2022 से लेकर अभी तक कुल 14 सनसनीखेज चिन्हित प्रकरणों में आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध कराकर दण्डित कराया है। यह सभी मामले शासन द्वारा गठित समिति से जघन्यो अपराध की श्रेणी में रखे जाकर चिन्हित किये गए थे।

संभाग में हवाई अड्डा का निर्माण करवाकर हवाई सेवा शुरू करने की अनिल गुप्ता ने पीएम को लिखा पत्र


अनूपपुर/शहड़ोल

अनिल गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात भारत सरकार, नई दिल्ली को पत्र लिखकर मांग की है कि शहडोल के लालपुर में हवाई अड्डा का निर्माण करवाकर संभाग के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करवाकर इस आदिवासी क्षेत्र को भाजपा के कार्यकाल में जिले की जनता को सौगात मिल सके।

पत्र के माध्यम श्री गुप्ता ने लेख किया है कि शहडोल (म.प्र.) संभागीय मुख्यालय है तथा अनूसूचित जनजाति बाहुल्य औद्योगिक क्षेत्र है शहडोल मे पावर प्लांट (संजय थर्मल पावर प्लांट बिरसिंहपुर, अमरकंटक थर्मल पावर प्लांट चचाई तथा हिन्दुस्तान एम.बी.पावर जैतहरी , ओरियंट पेपर मिल अमलाई, रिलायंस सी.बी.एम. प्रोजेक्ट तथा दक्षिण पूर्व कोयला प्रक्षेत्र के सोहागपुर, जोहिला, जमुना एवं कोतमा तथा हसदेव एरिया का केन्द्र है जिसमे लगभग 50 कोयला खदान संचालित है। म.प्र. राज्य का अंतिम छोर है। अमरकंटक पवित्र नगरी एवं बांधवगढ़ नेशनल पार्क भी शहडोल संभाग मे स्थित है। आवागमन हेतु साधनो का अभाव है, वर्तमान समय मे लालपुर हवाई अड्डा बिरला उद्योग समूह को म.प्र. शासन की भूमि लीज पर दी गई थी लीज अवधि लगभग दस वर्षो से समाप्त है, बिरला समूह भी अब कोई उपयोग नही करता पुराना हवाई अड्डा लालपुर म.प्र. शासन के अधीन है, हवाई अड्डा के निकट पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जिससे वर्तमान स्थिति मे हवाई अड्डा का विस्तार भू-अर्जन उपरांत किया जा सकता है। 

देश के प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजना व जनसाधारण को हवाई यात्रा उपलब्ध कराने के लिए हवाई चप्पल वाला भी हवाई यात्रा कर सके, इस संकल्प को साकार करने के लिए 27 अप्रैल 2017 को उड़ान योजना लागू कर छोटे और मध्यम शहरो को बड़े शहरो से जोड़ना है।

इस योजना को सार्थक बनाने के लिए संभाग मुख्यालय शहडोल के निकट स्थित लालपुर हवाई अड्डा का विस्तार व विकास कर नियमित हवाई सुविधा की आवश्यकता है। शहडोल संभाग मुख्यालय के निकट हवाई अड्डा निर्माण की स्वीकृत सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने से क्षेत्र का और भी विकास होगा।

6 माह का भ्रूण चोरी का परिजनों ने ने लगाया आरोप, अस्पताल के सामने धरने पर बैठे


अनूपपुर

जिला अस्पताल अनूपपुर में 6 माह का भ्रूण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। जिसके बाद परिजन मृत नवजात बच्चा नहीं मिलने पर जिला अस्पताल के सामने ही धरने पर बैठ गए हैं। जानकारी के अनुसार मोहम्मद हमीफ अपनी पत्नी के लेबर पेन होने पर 28 नवंबर को  जिला अस्पताल लेकर आए थे। जिला अस्पताल के गेट पर ही 6 माह के मृत नवजात का बच्चे का जन्म हो गया। जिसके बाद देर रात होने के कारण परिजनों ने बच्चे को ले जाने की व्यवस्था नहीं होने पर अस्पताल के ही नर्स को मृत नवजात शिशु को  सौंप दिया था। लेकिन नवजात शिशु का शव सुबह मांगने पर कहां गया कि हम आपको दे चुके हैं। इसके बाद भूखे प्यासे परिजन अपने नवजात बच्चे का शव तलाश करते रहे लेकिन नहीं मिलने पर वह जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए हैं। वही मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन के सामने ही सिविल सर्जन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

*इनका कहना है*

मैं अभी बीसी में में हूँ बाद में बात करता हूँ।

डॉ. एस सी राय सीएमएचओ अनूपपुर*

ढाई वर्षो से मौन साधना कर रहे आचार्य शिवदयाल ने कन्या पूजन, विशाल भंडारा कर किया समापन


अनूपपुर/अमरकंटक

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के रामगिरी कुटी माई बगिया रोड़ आश्रम मे सोमवार 27 नवंबर 2022 को चौबीस घंटो का अखंड मां नर्मदा संकीर्तन प्रारंभ कर रात्रि में विशेष हवन पूरी रात्रि उसके पश्चात अगले दिवस 28 नवंबर मंगलवार को प्रातः हवन की पूर्णाहुति कर 08 बजे से विशाल शोभा यात्रा ढोल नगाड़ों संकीर्तन के साथ मां उद्गम स्थल नर्मदा पूजन हेतु आश्रम से शोभा यात्रा निकाली गई , जिसमे साधु संतो की दर्जनों की भीड़ , भक्तो की अपार संख्या  के साथ शोभा यात्रा रामगिरी कुटी आश्रम से प्रारंभ होकर नर्मदा मंदिर चली । मां के द्वार उद्गम कुंड में पहुंच पूजन , आराधना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त पश्चात वापस संतो , भक्तो के साथ पैदल यात्रा रामगिरी कुटी आश्रम पहुंच संतो के सानिध्य में धर्म संगोष्ठी चर्चा हुई । उसके बाद कन्या पूजन कर प्रसाद ग्रहण करा दक्षिणा दे कर आशीष लिया । इसके बाद विशाल संत , ब्राम्हण , पुजारी व भक्तगण भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए , यथोचित दक्षिणा भेंट की गई।

मां नर्मदा एवम संत महापुरुषों की कृपा से आचार्य श्री शिव दयाल जी महाराज की मौन साधना विगत 21 जून 2020 से पतित पावनी मां नर्मदा के पावन उद्गम स्थल अमरकंटक में चल रहा था , जिसका आज 28 नवंबर 2022 को मौन साधना का समापन किया गया । थानापति पंचदश नाम जूना अखाड़ा के संत विवेक गिरी जी महाराज रामगिरी कुटी के पावन सानिध्य में यह कार्य संपन्न हुआ । पुण्य कार्य के संयोजक रहे श्री नर्मदानन्द गिरी जी महाराज गीता स्वाध्याय मंदिर अमरकंटक और प्रमुख आयोजन कर्ता राजराजेश्वरी मां नर्मदा एवम सिद्धेश्वर मठ गौरकापा (छ ग) रहे।

लगभग दो वर्ष पांच माह का मां नर्मदा तट पर मौन साधना कर अपने लक्ष्य को प्राप्त उपरांत भव्य पूजन , हवन , कन्या भोज , संत , ब्राम्हण भंडारा कर अपने साधना में सफल हुए।

पेसा एक्ट के प्रावधानों को अवगत कराने के लिए ग्राम सभा का हुआ आयोजन 


अनूपपुर 

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत देवगवां चटहा टोला हाई स्कूल के प्रांगण में में पेसा एक्ट के प्रावधानों को अवगत कराने के लिए जिला कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देशानुसार आज दिनांक 28 नवंबर 2022 को वृहद ग्राम सभा का आयोजन  किया गया इस दौरान गांव के सरपंच  किरण सिंह उपसरपंच भगवान दास सचिव विमल साहू और ग्राम सभा के नोडल अधिकारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता आदि सैकड़ों ग्रामीण जन जनप्रतिनिधि व पंच और ग्रामीण जन स्थानीय पत्रकार विनोद पांडे, सोमनाथ केवट, आरती केवट, माधव पांडे उपस्थित रहे इस दौरान सभी को पेसा एक्ट कानून की जानकारी दी गई साथ ही इस ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना बाजार बैठकी व्यवस्था  निर्धारित करना  अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे  सड़क नाली निर्माण हेतु समिति का गठन करना आदि सभी चीजें इस ग्राम सभा में रखी गई और  इस दौरान ग्रामीण जनों के उक्त ग्राम सभा के  आयोजक ग्राम पंचायत के  सचिव  विमल साहू के द्वारा सरकार की समस्त योजनाओं का  वर्णन कर समस्त ग्रामीण जनों को सुनाया   और  उनके द्वारा कराए गए कार्यों का  सभी ने सराहना की और ग्रामीणों ने कहा कि इसी तरह ग्राम सभा का आयोजन कर सभी के विचार लेने के बाद ग्राम का विकास सर्वसम्मति से किया जाना काबिले तारीफ है और सभी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं तथा मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। तत्पश्चात सरकार की योजनाओं को जानकारी देते हुए ग्राम सभा को संपन्न किया गया।

पार्षद सीएमओ विवाद के बाद नगरपालिका प्रेसिडेंट इन काउंसिल भंग


अनूपपुर

कुछ दिन पहले प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में उपजे विवाद के बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर वार्ड नंबर 9 एवं वार्ड नंबर 11 के पार्षद को अयोग्य घोषित करने के लिए पत्र लिखा था।उसके बाद कुछ दिनों के अंदर ही नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल को भंग कर दिया। बताया गया कि कार्यालय नगर पालिका परिषद् अनूपपुर के पत्र क्र. 1827 / न.पा. / 2022 अनूपपुर दिनांक 17/08/2022 के द्वारा म.प्र. नगर पालिका अधिनियम की धारा 70 (2) के तहत् प्रेसीडेण्ट इन कांउसील के सदस्यों का गठन किया गया था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से म.प्र. नगर पालिका (मेयर इन काउंसिल / प्रेसीडेण्ट इन काउंसिल के कामकाज का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियां एवं कर्तव्य) नियम 1998 के उपनियम 4 (2) एवं म.प्र. अधिनियम की धारा 70 (3) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्र. 1827 / न.पा. / 2022 अनूपपुर दिनांक 17/08/2022 एतद् द्वारा निरस्त किया जाता है।

जिले में चोरों की धमा चौकड़ी दुकान और घर मे की सेंधमारी लाखो के सामान पार


अनूपपुर/बिजुरी

जिला मुख्यालय में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 8 मस्जिद मोहल्ला मे निवास करने वाली सावित्री चैरासिया पति स्व. विश्राम चैरासिया के सूने घर में अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोड़ते हुये कीमती गहने सहित अन्यच सामान जिसकी कीमत लगभग 6 लाख बताई जा रहीं हैं। पुलिस ने चोरी पर अज्ञात आरोपितो के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर चोरो की पतासाजी में जुटी हुई है। मामले की जानकारी के अनुसार 28 नवम्बर को 75 वर्षीय सावित्री चैरासिया पति स्व. विश्राम चैरासिया निवासी वार्ड 8 मस्जिद रोड ने कोतवाली में पहुंच शिकायत दर्ज कराई कि मै अपनी लड़की उर्मिला के साथ रहती हॅू। जिसके साथ मै अपने भाई के यहां 20 नवम्बर को नौरोजाबाद शादी में चले गये थे। 28 नवम्बर की मेरा लड़का ओमप्रकाश चैरासिया ने मुझे फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। जिसके बाद मै अपनी पुत्री के साथ घर पहुंचकर घर के अंदर देखी तो कमरे में रखा सभी सामान बिखरा हुआ मिला। देखा तो घर के अंदर तीन पेटी का ताला टूटा हुआ था पेटी में कोई सामान नही था। घर में रखे चांदी के दोनो पैर का कड़ा, एक पुरानी सोने की चैन, पुराने चांदी के सिक्के पांच, चांदी की ताबीज, कुछ पुराने पैसे एवं मेरी लड़की की एक जोड़ी सोने की कान की झुमकी, दो जोड़ी छोटे-छोटे लटकन, सोने की पुरानी दो अंगूठी दो नग, पायल एक जोड़ी, एक चांदी को छोटी पुरानी थाली, दो-तीन इस्तमाली साड़ी को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

*मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित दुकान में हुयी सेंधमारी*

वही जिले के थाना क्षेत्र बिजुरी के वार्ड क्रमांक 09 स्थित माईनस चौराहा, सोमवारी बाजार समीप मुख्य सड़क मार्ग कि दुकान में रात्रि के दौरान चोर दुकान का सीट तोड़कर, अंदर जा घुसे, और रूपये-पैसे सहित किराने कि समानों को लेकर चंपत हो गऐ। जिसकी जानकारी सुबह दुकान खोलने पर दुकान मालिक को लगा। तदपश्चात दुकानदार ने बिजुरी थाने में पहुंचकर घटना कि शिकायत करते हुऐ जांच एवं कार्यवाही की मांग की है।

कुछ दिन पूर्व भी माईनस चौराहा समीप निवासरत राजा के घर पर भी सेंधमारी करते हुऐ चोरों ने 65 किलोग्राम के लोहे से निर्मित दरवाजे को चोरी कर ले गऐ थे। और आज हुयी किराना दुकान में चोरी से पूर्व भी बगल के आभूषण दुकान में गत दिवस चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया था। किन्तु गनीमत रही कि दुकानदार के सक्रियता के कारण चोर अपने मंसूबों में उस समय कामयाब नही हो पाऐ।

विश्विद्यालय प्रशासन के मनमानी एवं तानाशाही के खिलाफ ABVP ने किया प्रदर्शन किया


अनूपपुर/अमरकंटक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष केन्द्रीय पुस्तकालय के खुले रहने का समय बढ़ाने के संबंध में प्रदर्शन और नारेबाज़ी कर के ज्ञापन सौंपा गया।

*दिया गया ज्ञापन*

दिए गये ज्ञापन‌ में कहा गया है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो कि समय समय पर विद्यार्थियों की समस्याओं एवं छात्रहित के विषयों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखता है एवं छात्रहितों के लिये संघर्षरत है, विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा का समय है, परन्तु पुस्तकालय खुले रहने का समय कम होने के कारण विद्यार्थियों को लायब्रेरी में अध्ययन करने मे समस्या हो रही है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को छात्रावास आवांटित नहीं करने के कारण छात्र कैम्पस के बाहर रहने के लिये मजबूर हैं और लायब्रेरी में आकर अध्ययन करते हैं, परन्तु उन छात्रों को लायब्रेरी जाने से रोक दिया जाता है जिस कारण से छात्रों को अध्ययन करने मे समस्या हो रही है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रहितों में विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष यह मांग करती है कि लायब्रेरी सप्ताह के सभी दिवस खोली जाये और केन्द्रीय पुस्तकालय का समय सुबह 7 बजे से रात्रि के 11 बजे तक किया जाये एवं कैम्पस के बाहर रहने वाले छात्रों को पुस्तकालय में अध्ययन करने से ना रोका जाये, विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहितों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित करे, अन्यथा विद्यार्थी परिषद छात्रहितों में आंदोलन के लिये बाध्य होगें।

*वि.वि. प्रशासन के छात्र विरोधी रवैया को दर्शाता है- ऋतुराज*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय मे सेमेस्टर परीक्षा का समय है परंतु लाइब्रेरी का समय कम होने के कारण विद्यार्थियों को स्वाध्याय मे समस्या होती है, परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार यह विषय से अवगत कराया गया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के अड़ियल रवैया के कारण छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को छात्रावास आवंटित नहीं करने के कारण कैंपस के बाहर रह रहे छात्रों को विश्वविद्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया जाता है जिससे वह लाइब्रेरी में आकर अध्ययन नहीं कर पाते, यह विश्वविद्यालय प्रशासन के छात्र विरोधी रवैया को दर्शाता है। ऋतुराज पटेल ने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जाती है परंतु छात्र हित का कार्य आने पर कदम पीछे कर लिए जाते हैं, इस विषय को लेकर विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया और अगर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द मांगे पूरी नहीं की जाती विद्यार्थी परिषद् उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

दस्तक अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन पर स्वास्थ्य मंत्री जिले के 5 लोगो को करेंगे पुरस्कृत

अनूपपुर

प्रदेश भर के जिलों में चलाए गए दस्तक अभियान का ओ.आर.एस. वितरण पर बेहतर प्रर्दशन में अनूपपुर जिले को प्रथम स्थान मिला हैं। जो अनूपपुर जिले के लिए अहम बात है मुख्यालय स्तर पर की गई समीक्षा के बाद अनूपपुर को अच्छे प्रर्दशन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित 4 अन्य शामिल हैं। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेंगा। यह पुरस्कार 01 दिसंबर को भोपाल के एक होटल में दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के दस्तक अभियान को 18 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक सभी जिलों में चलाया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अच्छा प्रदर्शन


करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई। जिसमें अनूपपुर जिले से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एस.सी.राय.,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी.चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील नेमा, आर.आई. डाटा मैनेजर जयकुमार कहार एवं प्रभारी जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर नेहा मिश्रा शामिल है। जिला अनूपपुर ‘‘दस्तक‘‘ अभियांन अतर्गत ओ.आर.एस. वितरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस मामले में सभी लोग बधाई पात्र हैं। जिले से सभी लोगो को शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है।

दुर्गा मंदिर में व स्टोर में चोरी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/रामनगर

रामनगर थाना अंतर्गत सीधी दफाई में स्थित मां दुर्गा के मंदिर से 10 माह पूर्व मां दुर्गा की मंदिर का ताला तोड़कर उनके प्रतिमां में लगी चांदी का मुकुट, सोने की नथ, बाजारू हार साल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसमें फरियादी दीपक कुमार सिंह पिता धुपत सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी सीधी दफाई राजनगर ने थाने में रिपोर्ट किया कि दिनांक 14 जनवरी 2022 एवं 15 जनवरी 2022 की दरमियान चोरी की गई है जिसमें फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रo 21/22 धारा 457,380 ता. हि. कायम कर विवेचना में लिया गया। रामनगर पुलिस द्वारा चोरी के इस प्रकरण में घटना दिनांक के बाद से लगातार मंदिर चोरी की घटना पर पता तलाश की जा रही थी तथा आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया था किन्तु आरोपी लगातार फरार थे और लगभग 10 माह पश्चात दिनांक 24 नवंबर 2022 को प्रकरण के आरोपी अर्जुन शुक्ला पिता रामदुलारे शुक्ला उम्र 29 वर्ष निवासी बाजार दफाई राजनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसने एक अन्य आरोपी के साथ उक्त चोरी की घटना को करना स्वीकार किया तथा आरोपी के कब्जे से चोरी गया दुर्गा जी की प्रतिमां का चांदी का मुकुट, सोने की नथ, बाजारू हार साल कीमती 20 हजार रूपये को जप्त किया गया है एवं आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया प्रकरण में एक आरोपी रज्जा सेन अभी फरार है। जिसकी पता तलाश की जा रही है। इसी प्रकार दिनांक 24 नवंबर 2022 को कालरी प्रबंधन आमाडाडं ओसीपी की रिपोर्ट पर आमाडाडं ओसीपी की बाऊण्ड्री तोडकर बाऊण्ड्री के अन्दर स्टोर का सामान चोरी हुआ था जिसमे अपराध क्र० 52722 धारा 379 ता. हि. का कायम था जिसमें रामनगर पुलिस द्वारा दिनांक 25 नवंबर 2022 को आरोपी सुखी बसोर पिता बंशधारी बसोर उम्र 40 वर्ष निवासी लालपुर मनेन्द्रगढ व दिनांक 28 नवंबर 2022 को आरोपी मुनेश्वर बसोर, रूपी बसोर, सुधारन बसोर सभी निवासी लालपुर थाना मनेन्द्रगढ जिला एमसीबी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया लोहे के गाटर के दो टुकडे वजन करीब 01 क्विटल लगभग कीमत 6 हजार को जप्त किया गया। इस प्रकार रामनगर पुलिस द्वारा चोरी के दो प्रकरण में कुल 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 26 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया ।

युवको ने रोजगार सहायक को ग्राम सभा के दौरान पंचायत में घुसकर पीटा, मामला दर्ज


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बसनिहा में मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार पेसा एक्ट के तहत दिनांक 27 नवंबर 2022 को ग्राम सभा का आयोजन किया गया था, ग्राम सभा के बाद रोजगार सहायक धीरेंद्र जायसवाल पंचायत के अंदर बैठकर शासकीय कार्य कर रहा था, उसी समय लगभग 3:00 बजे कुलदीप श्याम उर्फ बल्ला एवं गणेश सोनवानी आकर बोले कि नल जल वाला रजिस्टर दिखाओ, तब रोजगार सहायक के द्वारा बोला गया कि शासकीय रजिस्टर मैं अपनों को नहीं दिखा सकता, इतने में दोनों आगबबूला होकर रोजगार सहायक वीरेंद्र जयसवाल को मारपीट करना चालू कर दिए, जिससे रोजगार सहायक के नाक से खून निकलने लगा तब ग्राम पंचायत के चपरासी संजय पड़वार, पूर्व सचिव अनुसुइया बघेल, एवं संजय मरावी द्वारा रोजगार सहायक को कुलदीप श्याम और गणेश सोनवानी से मारपीट से छुडाकर अलग किये, वीरेंद्र जायसवाल रोजगार सहायक की रिपोर्ट पर थाना राजेंद्र ग्राम में कुलदेव श्याम उर्फ बल्ला एवं गणेश सोनवाने के खिलाफ 353, 332, 323, 34 के तहत मुकदमा कायम विवेचना की जा रही है, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

छात्रावास में घुसी पुलिस, छात्रों ने बनाया बंधक, लिखित माफीनामा के बाद किया रिहा


अनूपपुर/अमरकंटक

पुलिस को जांच के लिए विश्वविद्यालय में जाने के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया तो पुलिस को माफीनामा तक पढ़ना पड़ेगा। ऐसा ही मामला हुआ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में पुलिस जांच के लिए विश्वविद्यालय के गुरु गोविंद बालक छात्रावास गई, तो पुलिस को ही छात्रों ने बंधक बना लिया। 

*यह है मामला*

25 नवंबर को गुरु गोविंद बालक छात्रावास में सोन बाबू तिवारी ने उज्जवल मिश्रा के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत अमरकंटक थाने में दर्ज कराई थी इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506 बी के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर छात्र से पूछताछ करने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रावास पहुंची थी। छात्रावास के छात्रों ने पुलिस को देखा तो घेर लिया। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुमति के बिना आई पुलिस से बहस होने लगी।

*माफी मांगने पर मुक्त किया*

पुलिस ने फिर बिना परमिशन विश्वविद्यालय में आने पर लिखित माफीनामा देने के बाद छात्रों ने मुक्त किया और विश्वविद्यालय के गेट से बाहर जाने दिया पुलिस दल के साथ आए सब इंस्पेक्टर बीएल गौलिया ने इसे अपनी भूल मानी। इस बात का आश्वासन भी दिया कि भविष्य में विश्वविद्यालय प्रबंधन से अनुमति लेकर ही आएंगे। 

*इनका कहना है*

ऐसा कोई बहुत बड़ा मामला नही है पूरे मामले को मैं देख रहा हूँ।

*मनोज दीक्षित टीआई अमरकंटक*



IGNTU की प्रोफेसर मनीषा शर्मा की कृति को मिला अखिल भारतीय पुरुस्कार


अनूपपुर

साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग,भोपाल द्वारा अखिल भारतीय 13 (तेरह) एवं प्रादेशिक 15 (पन्द्रह) कृति पुरस्कार कैलेण्डर वर्ष 2019 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है।अखिल भारतीय प्रति पुरस्कार एक लाख रुपए एवं प्रादेशिक प्रति पुरस्कार रुपये इक्यावन हजार रुपए के साथ शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति के साथ रचनाकारों को अलंकृत किया जाता है।

अखिल भारतीय पुरस्कार हेतु अनूपपुर जिले में स्थापित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक की संकायाध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय प्रो.मनीषा शर्मा को मिला है। उनकी इस कृति के लिए राजा वीरसिंह देव (उपन्यास) 'ये इश्क..., पुरस्कार के लिए चयनित की गई है। निश्चित ही अनूपपुर जिले के लिए गौरव की बात है।

गजब की दादागीरी स्वास्थ्य केंद्र के अंदर डॉक्टर ने पार्किंग स्टैंड बनाकर गाड़ी की पार्क


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा में स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र की लगातार शिकायत होती रहती हैं मगर उसके बाद भी नए नए मामले नित रोज आते रहते है उसके बाद भी लापरवाही सर चढ़ कर बोल रहा है घटनाओं से सीख लेने को छोड़कर रिकॉर्ड बनाने को आतुर है। लापरवाही व सुविधाओं को लेकर आए दिन खबरें प्रकाशित होती रहती हैं उसके बावजूद भी डॉक्टरों की हठधर्मिता एवं लापरवाही के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज दोपहर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. विपिन कुमार द्वारा औषधालय के मुख्य द्वार पर अपनी बाइक खड़ी की गई जिससे आने वाले मरीजों को एवं आकस्मिक दुर्घटना में उपयोग होने वाले स्ट्रेचर वगैरह को लाने ले जाने में दिक्कत एवं परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर से इस विषय पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में पार्किंग व्यवस्था नहीं है ना ही सीसी कैमरे लगे हुए हैं जिसके कारण हमारी गाड़ी को कोई नुकसान ना पहुंचा दे इसलिए हम गाड़ी अंदर खड़ी कर लिए हैं।

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और आईटी हेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज

*भाजपा नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जाने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की क्राइम ब्रांच में की थी शिकायत*


भोपाल/अनूपपुर

भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के देशद्रोही नारे लगाये जाने और उसके बाद उन नारों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की गई शिकायत पर कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले और आईटी हेड अभय तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस संबंध में भोपाल के एमपीनगर स्थित क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा क्राइम ब्रांच को की गई शिकायत में कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ एवं संपूर्ण कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ों यात्रा की आड़ लेकर पूरे भारत में देशविरोधी कृत्य किए जा रहे हैं एवं यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे हैं, ताकि देश की लोकशांति भंग हो सके। शिकायत में कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लोकप्रियता हासिल करने के लिए यात्रा का उद्देश्य भारत को एक करना और मजबूत करना बताया, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा का कथित उद्देश्य एक बडा अपराधिक षडयंत्र है, जिससे देश की जनता के साथ छल किया जा रहा है। भारत जोड़ों यात्रा का मूल उद्देश्य खण्डवा मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान  सामने आया, जो कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के रूप में देखने को मिला।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यात्रा मध्यप्रदेश के खण्डवा के ग्राम धनगांव पहुंची तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस घटना की कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वयं ही वीडियो रिकॉर्डिंग कर इंडियन नेशनल कांग्रेस मध्यप्रदेश के ट्वीटर हेंडल पर 25 नवंबर को ट्वीट किया गया तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख श्री पीयूष बबेले द्वारा उक्त अपराध के वीडियो को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में पत्रकारों को भी भेजा गया, परंतु अपराध का पूरे देश में प्रसार का आभास होने पर कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा अपने ट्वीटर हेंडल से कुछ देर बाद वह वीडियो डिलीट कर दिया गया।

भाजपा के नेताओं की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले और आईटी हेड अभय तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 153-बी, 504, 505(1), 505(2), 120-बी आदि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी की शिकायत में राहुल गांधी प्रियंका गांधी और कमलनाथ के विरुद्ध भी एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गई है।

पंडित शंभूनाथ शुक्ला लाइब्रेरी उपेक्षा की बहा रहा आंसू, जनप्रतिनिधियों से उम्मीदें बेअसर


अनूपपुर 

जो शहर जितना ज्यादा शिक्षित होता है उस क्षेत्र का तीव्र गति से विकास होता है।लेकिन दुर्भाग्य है अनूपपुर में नगर पालिका द्वारा संचालित एकमात्र पंडित शंभूनाथ शुक्ला स्मारक लाइब्रेरी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण अब पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार हो चुकी है।

शहर की जनता ने बड़ी उम्मीद से नगर पालिका में अपना प्रतिनिधि चुनी थी।उसे विश्वास था कि इनके बैठते ही हमारी समस्याएं छूमंतर हो जाएगी।लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं।इनमें युवावर्ग की पढ़ने तथा कम्पटीशन की तैयारी करने के लिए नगर की एकमात्र पंडित शंभूनाथ शुक्ला स्मारक लाइब्रेरी ही थी।जहां से उसे कम्टीशन की तैयारी करने के लिए सामग्री उपलब्ध हो जाती थी।शायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिदिन खुलने वाली लाइब्रेरी में गरीब विद्यार्थी को भी मंहगी से मंहगी किताबें और पत्रिकाएं फ्री में पढ़ने को मिल जाती थी।इतना ही नहीं नगर के उम्रदराज व्यक्ति,महिला,किशोर एवं बच्चों के पढ़ने के लिए भी पर्याप्त सामग्री उपलब्ध होती थी।आज भी नगर के लोग यह बात नहीं भूले हैं।यह कहने से काम नहीं चलने वाला है कि मोबाइल के जमाने में पढता कौन है।हमें लोगों में पढ़ने की आदत बनाएं रखनें के लिए लाइब्रेरी का संचालन किसी योग्य व्यक्ति के हाथ में सौंपनी होगी तभी नगर पालिका का उद्देश्य पूरा होगा जिसमें सफाई, स्वास्थ्य और शिक्षा शामिल है। नवनिर्वाचित निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अंजूलिका शैलेंद्र सिंह, कलेक्टर सोनिया मीना को ध्यान देना चाहिए। यह शहर की एकमात्र पंडित शंभूनाथ शुक्ला स्मारक लाइब्रेरी सेवारत रहे। जिससे शहर के लोग अच्छी पुस्तकें प्राप्त कर शिक्षित हो सके जो शहर विकास के लिए आवश्यक है।

संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ने किया कार्यक्रम


शहडोल

शासकीय नेहरू डिग्री महाविद्यालय बुढ़ार जिला शहडोल के राष्ट्रीय सेवा योजना  संयुक्त इकाई / स्वयंसेवक एवं छात्र छात्राएं के द्वारा धूमधाम से बनाया गया संविधान दिवस कार्यक्रम इसमें स्वयंसेविका छात्र-छात्राएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अपनी प्रतिभा का मार्गदर्शन मिला छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार की ओर से सविधान दिवस हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई दिया गया इस अवसर पर सविधान  (कानून ) के विस्तार पूर्वक जानकारी शिक्षक के माध्यम से दिया गया प्राध्यापक  गणों एवं शिक्षक सविधान दिवस के विस्तार बौद्धिक परिचर्चा किया गया।

किसी भी देश के लिए एक विधान की आवश्यकता होती है। देश के विधान को संविधान कहा जाता है। यह अधिनियमों का संग्रह है। भारत के संविधान को विश्व का सबसे  लम्बा लिखित विधान होने का गौरव प्राप्त है। भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है। इसका देश से वही संबंध है, जो आत्मा का शरीर से होता है। भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर पूर्ण हुआ था। चूंकि डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, इसलिए भारत सरकार द्वारा उनकी 125वीं जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को प्रथम बार संविधान दिवस संपूर्ण देश में मनाया गया। उसके पश्चात 26 नवंबर को प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस मनाया जाने लगा। इससे पूर्व इसे राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में मनाया जाता था। संविधान सभा द्वारा देश के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में पूर्ण किया गया था। इस पर 114 दिन तक चर्चा हुई तथा 12 अधिवेशन आयोजित किए गए।

 जिसमें उपस्थिति प्राध्यापक गणों में आई के बेक सर, एसएन प्रजापति सर, दिनेश वर्मा सर, मनोज कुजूर सर, दीपक पटेल सर, कमलेश प्रजापति सर एवम एनएसएस के स्वयंसेवक / स्वयंसेविका छात्र-छात्राएं आदि इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

देशी कट्टा लहराते, राहगीरों को धमकी देते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम थानांतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवरीचंदास करौंदी तिराहा में बल्लू उर्फ शैलेष शर्मा पिता पुरूषोत्तम शर्मा निवासी शिवरीचंदास का अपने हाथ में देशी कट्टा लेकर हवा में चमका रहा है व आने जाने वाले राहगीरों को चमका धमका रहा है। आने जाने वाले लोग डर के कारण निकल नही रहे हैं। सूचना की तस्दीक मौके से की गई जो एक व्यक्ति हाथ में कट्टा लिये हुये लहरा रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम बल्लू उर्फ शैलेष शर्मा पिता पुरुषोत्तम शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम शिवरीचंदास थाना राजेन्द्रग्राम का होना पाया गया आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बना देशी कट्टा जिसकी बैरेल में एक नग जिंदा कारतूस लगा हुआ जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध क्रमांक 475/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देशन में एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सुश्री सोनाली गुप्ता के मार्गदर्शन में टीआई राजेन्द्रग्राम निरी नरेन्द्र पाल, उपनिरी. प्रवीण कुमार साहू, आर. छोटेलाल साहू, चा.आर. रामेश्वर खोड़े का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कोटवार संघ करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, धरना, प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

म0प्र0 कोटवार संघ पिछले कई वर्षों से अपने मानवीय मांगों को लेकर ज्ञापन धरना प्रदर्शन आदि के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराता रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01 मार्च 2022 को प्रदेश के लगभग दस हजार कोटवारों की मौजूदगी में भोपाल के नीलम पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया द्वारा आश्वासन दिया गया एवं कहा गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अतिसंवेदनशील है, उनसे मिलकर आपकी मांगों का निराकरण करवाऊंगा और कम से कम प्रदेश के सभी कोटवारों को कलेक्टर रेट वेतनमान बढ़ोत्तरी की मांग रखूंगा। इसी क्रम में दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को माननीय कमल पटेल कृषि मंत्री म०प्र० शासन भोपाल द्वारा अपने जन्मदिन के शुभअवसर पर अपने निज निवास बारंगा, जिला हरदा में कोटवारों के बीच आश्वासन दिया गया कि मैं आप लोगों की दुःख को भलिभांति जानता हूँ और आप 24 घंटे की सेवा करते हैं, इस सेवा के आधार पर में मुख्यमंत्री महोदय से तत्काल चर्चा उपरांत आप लोगों की शासकीय कर्मचारी एवं पदनाम बदलने का पूरा आश्वासन दिया गया था, किन्तु इसी प्रकार राजस्व मंत्री द्वारा भी कहा गया कि मैं सी०एम० हाऊस में कोटवार पंचायत आयोजित कराकर कोटवारों की न्यायोचित मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज दिनांक तक कोटवारों की जायज मांगों को अनदेखा किया जा रहा है, जिससे विवश होकर कोटवार संगठन के द्वारा आज दिनांक 25 नवंबर 2022 को ज्ञापन के माध्यम से सभी जिला में शासन को अवगत कराया है। 30 नवंबर 2022 तक मांगे नहीं मानी गई, तो दिनांक 01 दिसम्बर 2022 से प्रदेश स्तरीय हड़ताल धरना प्रदर्शन करने के लिये विवश है। ज्ञापन जिला कार्यालय अनूपपुर में पहुँचकर कोटवार संघ के लोगो ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

1 नवंबर 2022 को कोटवार संघ जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारणी की बैठक भोपाल लघु वेतन संघ के कार्यालय में आयोजित बैठक में म०प्र० कोटवार संघ द्वारा आम सहमति से निम्नानुसार कमबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। जो इस प्रकार है। 16 नवंबर 2022 को म०प्र० की सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया, 25 नवंबर 2022 को म०प्र० के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया, इसके बाद भी मांगे न मानी जाने की स्थिति में दिनांक 01 दिसंबर 2022 से प्रदेश के सभी 38000 कोटवारों द्वारा नीलम पार्क भोपाल में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन भूख हडताल / अमरण अनशन  करेंगे।

अनशन अवधि में ही हमारे परिवार की 2 जून की रोटी की मांग हेतु नीलम पार्क भोपाल से कोटवार अधिकार यात्रा मुख्यमंत्री के निवास तक निकाली जाएगी। अपनी उपेक्षा से म०प्र० का कोटवार काफी परेशान एवं आकोषित है। जिसकी जिम्मेदारी शासन / प्रशासन, की होगी।



जितेंद्र सिंह पंवार बने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक, जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे


अनूपपुर

मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा भापुसे अधिकारी जितेन्द्र सिंह पंवार, भापुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,जिला खरगौन को पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर पदस्थ किया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार को आईपीएस अवार्ड मिल चुका है।

अनूपपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल का स्थानांतरण भोपाल होने के बाद कई दिनों से पद खाली था। जिस पर मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्ति की है। जल्द ही अनूपपुर जिले की कमान नए पुलिस अधीक्षक संभालेंगे।

महिला की हत्या करके शव छिपाने पर दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा


अनूपपुर/कोतमा

अपर सत्र न्यायाधीश कोतमा स्वयं प्रकाश दुबे की न्यायालय ने थाना भालूमाडा के अपराध की धारा 302,201,34 भादवि में, आरोपि 38 वर्षीय रामलाल कोल पुत्र मोहन कोल निवासी ग्राम लतार को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 10000 जुर्माना एवं 28 वर्षीय कमलेश कोल पुत्र पूरन कोल निवासी छुलहा थाना कोतवाली अनूपपुर को धारा 201 में 05 साल का कारावास एवं 5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई हैं। पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी राजगौरव तिवारी ने की थाना भालूमाडा में 03 जुलाई 18 को रामलाल कोल ने और मृतिका के बीच पत्नी बनाकर रखने की बात को लेकर झगडा हुआ, तब रामलाल ने उसे बहलाते हुए अपने घर पीपर टोला तलार ले जाकर अपने मकान में रखा एवं और शाम को खाना पीना खाने के बाद उससे छुटकारा पाने के लिए रात दुपट्टे से उसका गला घोटकर हत्या कर दी और उसका शव अपने साले कमलेश कोल के साथ ले जाकर गोबर खाद में छुपा दिया। फिर देर रात कमलेश के साथ मिलकर मृतिका का शव वाले बोरा में भरकर साईकिल से जंगल में ले जाकर दफन कर दिया। मृतिका के न मिलने पर थाना भालूमाडा में थानू यादव ने गुम इंसान दर्ज कराया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनो आरोपित से पूछताछ करने पर घटना की जानकारी मिलने पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव निकालकर मृतिका के परिवार व परिचित ने सडी गली लाश व उसके दुपट्टे से शव को पहचान की गई। आरोपितों द्वारा घटना में प्रयुक्ता हथियार एवं औजार जप्त किया गया। प्रकरण गंभीर प्रवृति का होने से शासन द्वारा गठित समिति ने उसे जघन्य अपराध की श्रेणी में चिन्हित किया जिसकी सतत् निगरानी डी.एम./एस.पी. व डी.पी.ओ. अनूपपुर द्वारा की गई।

संभाग स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी मे जिले के 3 विज्ञान मॉडल हुए चयनित


अनूपपुर

विद्यार्थियों के विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से हर वर्ष इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का आयोजन जिला, संभाग, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है शैक्षिक सत्र वर्ष 2021– 22 के तहत इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का संभाग स्तरीय आयोजन 23 एवं 24 नवंबर को सतना के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट क्रमांक 1 में आयोजित किया गया इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में 8 जिलों के 138 विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए गए विज्ञान प्रदर्शनी में अनूपपुर जिले के 2 विद्यालयों के 6 विज्ञान मॉडल शिक्षक शिवदत्त पांडे के नेतृत्व में सम्मिलित कराए गए सर्वश्रेष्ठ 13 विज्ञान मॉडल का चयन जूरी मेंबर्स द्वारा किया गया जूरी मेंबर्स के रूप में दिल्ली से विपिन राठौर सतना के शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर सुबह सिंह एवं डॉक्टर जेपी गुप्ता शामिल रहे

*अनूपपुर के 3 विज्ञान मॉडल हुए चयनित*

अनूपपुर जिले के 3 विज्ञान मॉडल का चयन किया गया है बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी के विद्यार्थी अविका उपाध्याय प्रजक्ता दास एवं ईशान दुबे द्वारा मार्गदर्शी शिक्षिका रश्मि उपाध्याय के मार्गदर्शन में विज्ञान मॉडलो का प्रदर्शन किया गया

*विज्ञान मॉडल बनाने वाले छात्र हुए सम्मानित*

सतना में आयोजित इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में जैतहरी स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के 3 अलग-अलग विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल को चयनित कर इसे बनाने वाले अविका उपाध्याय ,प्रजक्ता दास, और ईशान दुबे को सम्मानित किया गया सम्मान स्वरूप अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए 

*चयनित विज्ञान मॉडल अब राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में किए जाएंगे प्रदर्शित*

संभाग स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में अनूपपुर जिले के तीन मॉडलों के चयन के उपरांत अब यह मॉडल राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे प्रदेश स्तरीय चयन के उपरांत विज्ञान मॉडल को राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाता है

आवासीय अनुमति पर बना चंदेरिया आभूषण शो रूम, करोड़ो कमाकर शासन को लगा रहे लाखो का चूना


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा नगरपालिका क्षेत्र में जिले का सबसे बड़ा चंदेरिया आभूषण शो रूम जो कि नियम विरुद्ध बनाकर शासन को लाखों का चूना लगाकर करोड़ो कमा रहे हैं और नगरपालिका प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी चुपचाप बैठी है और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले को अभयदान देकर रखी है। व्यवसायी की पॅहुच के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है अगर इसी तरह अवैध निर्माणों की नगरपालिका मूक सहमति देता रहेगा तो इसी तरह अवैध निर्माणों की शहर में भरमार हो जाएगी सड़कों पर अवैध अतिक्रमण हो जाएगा लोगो का चलना मुश्किल हो जाएगा कुछ व्यवसायियों द्वारा अपने धन बल और राजनैतिक पकड़ के कारण नियम कानून को अपने जेब मे रख लिए है। ऐसे में टाउन प्लानिंग राम भरोसे ही चलने के लिए मजबूर हैं।

*सरकारी आदेश का उल्लंघन कर किया निर्माण*

नगरीय निकाय क्षेत्र में किसी भी भवन या दुकान के निर्माण हेतु नगर पालिका द्वारा अनुमति ली जाती है किंतु नगर के प्रतिष्ठित आभूषण व्यवसाई द्वारा टैक्स चोरी के उद्देश्य से आवासीय निर्माण की अनुमति ली गई किंतु उस आवासीय परिसर को व्यावसायिक रूप से शोरूम का निर्माण कर दिया गया जबकि शासन द्वारा आवासीय परिसर के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक व्यावसायिक परिसर के निर्माण में शुल्क देना पड़ता है साथ ही हर वर्ष कमर्शियल टैक्स अधिक लगता है जिसकी हेरा फेरी के लिए प्रतिष्ठित व्यवसाई द्वारा पहले से ही भवन निर्माण का शुल्क जमा कर हेराफेरी की गई।

*बिना अनुमति के तलघर का किया निर्माण*

नगर पालिका परिषद कोतमा द्वारा निर्माण के लिए केवल 1 मंजिला इमारत की अनुमति ली गई किंतु शासन को भ्रमित कर आभूषण व्यवसाई द्वारा ग्राउंड फ्लोर से नीचे तलघर (बेसमेंट) बना लिया गया जिसकी नगर पालिका द्वारा अनुमति नहीं ली गई है। प्रशासन को जांच कर शासन के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

*इनका कहना हैं*

इस मामले के लिए सीएमओ नगरपालिका कोतमा प्रदीप झारिया से बात करना चाहे तो 2 से 3 बार उनको कॉल किया गया मगर उन्होंने मोबाइल रिसीव नही किया

खराब सड़क जनता ने किया चका जाम, लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन


अनूपपुर/डोला

नगर परिषद डोला द्वारा कालरी प्रबंधक को 4 बार पत्र के माध्यम से डोला व NH-78 खदान डूमर कछार व बंनगवा की ओर जाने वाली सड़क जो जर्जर हालात में है पत्र में उल्लेख कर प्रबंधक को अवगत कराया गया था लेकिन कालरी प्रबंधक द्वारा इस संबंध में ना तो नगर परिषद से बात की गई और ना ही पत्र का जवाब दिया गया जिसमें चौथे पत्र में नगर परिषद द्वारा 15 दिवस में सड़क न बनने पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया था उसी संबंध में दिनांक 26 नवंबर 2022 को डोला  फिल्टर प्लांट तिराहे पर सुबह 8 बजे से कालरी के कोयला परिवहन वाहनों को रोका गया। कोयले लोड़ वाहनों के चक्के रुकने से कालरी प्रबंधक मौके पर पहुंचे व नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षदगण जनप्रतिनिधि प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व ग्रामीणों की मौजूदगी बात की गई।

*जर्जर सड़क की वजह से स्टेशन व स्वास्थ्य केंद्र जाने में होती है आमजन को असुविधा*

जिसमें लोगों द्वारा बताया गया इस यह सड़क जो NH-78 होते हुए डूमर कछार बिजुरी स्टेशन स्वास्थ्य केंद्र व मनेंद्रगढ़ जाने का एकमात्र सड़क है जो विगत 15 वर्षों से बदहाली के आंसू बहा रहा है यही नहीं बरसात के दिनों में इस सड़क में दो पहिया वाहन चालकों का सफर करना दूभर हो जाता है वा कई लोग खराब सड़क होने पर चोटिल हो चुके है इन सब बातों को कालरी प्रबंधक के सामने द्वारा रखा गया इस संबंध में हुये बैठक में निष्कर्ष निकाला गया कि सड़क में हुए गढ़ो को अस्थायी रूप से गिट्टी व मिट्टी से 15 दिनों के अंदर भर दिया जायेगा तथा 6 महीने मे स्थायी सड़क का निर्माण किया जायेगा अन्यथा आप सभी इस संबंध में किसी प्रकार की कार्यवाही के लिए स्वतंत्र होगे।

*इनका कहना है*

कालरी प्रबंधक को पत्र के माध्यम से सड़क बनाने की मांग की गई थी जिसमें सुनवाई न होने पर चक्का जाम किया गया वही मौके में पहुंचे कालरी प्रबंधक द्वारा लिखित आश्वासन देने के बाद आंदोलन को खत्म किया गया है।

रविशंकर तिवारी नगर परिषद उपाध्यक्ष डोला

डोला में एक पेट्रोल टंकी होने के कारण डोला डूमरकछार बंनगवा व अन्य कई स्थानों से लोगों का आवागमन बना रहता है जर्जर सड़क होने की वजह से समस्याएं उत्पन्न होती है नगर परिषद के द्वारा सराहनीय मांग की गई है।

*राकेश पांडे समाजसेवी डोला*

पंचायत में ग्राम सभा कर ग्रामीणों को दी गई पेसा एक्ट की जानकारी


अनूपपुर 

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी के पंचायत भवन प्रांगण में पेसा एक्ट के प्रावधानों को अवगत कराने के लिए जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 नवंबर 2022 को वृहद ग्राम सभा का आयोजन  बेलिया बड़ी  ग्राम पंचायत में किया गया इस दौरान गांव के सरपंच  बब्बू  कोल  उपसरपंच ओम प्रकाश पांडे सचिव  अंबिका प्रसाद शुक्ला  और ग्राम सभा के नोडल अधिकारी आदि सैकड़ों ग्रामीण जन जनप्रतिनिधि व पंच और पंचायत के मोबिलाइजर सीमा सिंह बेलिया हल्का के पटवारी प्रवीण तिवारी स्थानीय पत्रकार  विनोद पांडे  उपस्थित रहे इस दौरान सभी को पेसा एक्ट कानून की जानकारी दी गई साथ ही इस ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना बाजार बैठकी व्यवस्था  निर्धारित करना  अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे  सड़क नाली निर्माण हेतु समिति का गठन करना आदि सभी चीजें इस ग्राम सभा में रखी गई और  इस दौरान ग्रामीण जनों के उक्त ग्राम सभा के  आयोजक ग्राम पंचायत के सचिव अंबिका प्रसाद शुक्ला के कार्य  की सभी ने सराहना की और ग्रामीणों ने कहा कि इसी तरह ग्राम सभा का आयोजन कर सभी के विचार लेने के बाद ग्राम का विकास सर्वसम्मति से किया जाना काबिले तारीफ है और सभी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं तथा मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। तत्पश्चात सरकार की योजनाओं को जानकारी देते हुए ग्राम सभा को संपन्न किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया कल्याणिका विद्यालय में आर्ट एंड साइंस एग्जिबिशन का उद्घाटन


अनूपपुर/अमरकंटक

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अमरकंटक के साइंस एंड आर्ट एग्जिबिशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं कार्यक्रम में भाग लिए हुए बच्चों को उत्साहवर्धन किया उमा भारती जी ने सात छात्राओं के अभिभावकों को यह संदेश भी दिया कि बच्चा अपनी मर्जी से जो भी पढ़ाई करता हो या जिसमें उसका मन लगता है उसको करने दिया जाए एवं उस पर अपने मन की करवाने का जो न दिया जाए साइंस एग्जीबिशन कार्यक्रम करने से बच्चों को बहुत ही प्रेरणा व शिक्षा मिलती है मैं कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बच्चों को आशीर्वाद व गुरुजनों को शुभाशीष देती हूं।। कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन के प्राचार्य रघुनाथ पात्रा ने विद्यालय में आए हुए अतिथियों का साल श्रीफल पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवंबताया कि बच्चों की कड़ी मेहनत और विद्यालय के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज के आशीर्वाद से विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बहुत कड़ी मेहनत के पश्चात पूरा एग्जिबिशन तैयार किया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं अध्यक्षता वह विशिष्ट अतिथि में स्वामी हिमाद्री मुनि महाराज स्वामी जगदीश आनंद महाराज स्वामी धर्मानंद जी महाराज स्वामी हनुमान दास जी महाराज की उपस्थिति  हमारे विद्यालय परिवार के लिए बहुत ही उत्साहवर्धक है।

कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय के क्लास वन से क्लास 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने आर्ट साइंस सोशल साइंस ग्लोबल वार्मिंग सेवार्थ बैंकिंग देश की अर्थव्यवस्था सोलर सिस्टम और अलग-अलग विषयों पर अपने अपने प्रोजेक्ट तैयार किए थे जो एग्जीबिशन में दिखाए जा रहे थे एग्जीबिशन की अलग-अलग ब्याव में कक्षा छठवीं की छात्रा दिव्यांशी पांडेय के द्वारा बनाए गए सोलर सिस्टम आकर्षण का केंद्र रहा जिसकी तारीफ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी किया एवं छात्रा का हौसला बढ़ाया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरकंटक के सभी प्रमुख विद्यालय जैसे जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक सरस्वती शिशु उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक कल्याणिका b.ed कॉलेज अमरकंटक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एग्जीबिशन को देखा वह बच्चों को उत्साहवर्धन किया विद्यालय परिवार के तरफ से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का अभिभावकों का एवं सभी शिक्षक गण का एवं छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य रघुनाथ पात्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को दी गई पेसा एक्ट की जानकारी, मोतीलाल बैगा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ग्राम सभा


अनूपपुर 

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बदरा के पंचायत भवन प्रांगण में पेसा एक्ट के प्रावधानों को अवगत कराने के लिए जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 नवंबर 2022 को वृहद ग्राम सभा का आयोजन बदरा ग्राम पंचायत में किया गया जिसकी अध्यक्षता गांव के मोतीलाल बैगा के द्वारा किया गया इस दौरान गांव के सरपंच शिव भान सिंह उपसरपंच शकुंतला शुक्ला सचिव भीष्म देव शर्मा अनुराधा गोस्वामी नोडल अधिकारी शिव प्रसाद सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता नूर मोहम्मद तन्हा बबलू सिंह बेलाल अहमद संतोष सिंह गौड़ सरपंच पकरिया आदि सैकड़ों ग्रामीण जन जनप्रतिनिधि व पंच उपस्थित रहे इस दौरान सभी को पेसा एक्ट कानून की जानकारी दी गई साथ ही इस ग्राम सभा में नल जल की कर वसूली स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना बाजार बैठकी के दर निर्धारित करना बाजार बैठकर में अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे बिजली पानी सड़क नाली निर्माण हेतु समिति का गठन करना आदि सभी चीजें ईस  ग्राम सभा में रखी गई और सर्वसम्मति से पास भी किया गया इस दौरान ग्रामीण जनों के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्व  सहायता समूह की महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित रहे उक्त ग्राम सभा के आयोजन के लिए आयोजक ग्राम पंचायत के सचिव भीष्म देव शर्मा के कार्य  की सभी ने सराहना की और ग्रामीणों ने कहा कि इसी तरह ग्राम सभा का आयोजन कर सभी के विचार लेने के बाद ग्राम का विकास सर्वसम्मति से किया जाना काबिले तारीफ है और सभी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं तथा मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह पार्टी का कार्यालय, स्टोर रूम है या सरकारी दफ्तर, क्या अब कर्मचारी बांधेंगे पार्टी का झंडा?


अनूपपुर/पसान

अनूपपुर जिले के पसान नगर पालिका हमेशा राजनैतिक दाव पेंच में हमेशा आगे रहती है अभी हाल में ही चुनाव हुए हैं जिसमें भाजपा के लोगो को सत्ता मिल गयी है यहाँ के भ्रष्टाचार की कहानी किसी से छुपी नही है नए पुराने कुर्सी संभालने वाले लोग एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप हमेशा लगाते चले आ रहे हैं। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस की बल्ले बल्ले रहती हैं।वर्तमान स्थित देखकर यह लगता हैं कि यह नगर पालिका नही रह गयी है बल्कि किसी पार्टी का कार्यालय बनकर रह गया है पार्टी की सारी रणनीति व सारे कार्य यही से संचालित हो रहे हैं। विकास के नाम पर लॉलीपॉप जैसे सपने दिखाए जा रहे हैंआम जनता का कार्य रामभरोसे ही हो रहा हैं जबकि यहाँ पर पार्टी के नेताओ का जमघट लगा रहता है।

नगरपालिका सरकारी दफ्तर या भाजपा का स्टोर रूम ??

नगरपालिका पसान के कार्यालय में उपयंत्री एवं लेखापाल के चेंबर के ठीक बाहर वाले हॉल में सत्तारूढ़ राजनैतिक दल "भारतीय जनता पार्टी" के करीब पांच सौ झंडे ऐसे अंदाज में रखे मिले जैसे यह एक सरकारी कार्यालय न होकर भाजपा का स्टोर रूम या कार्यालय हो, भाजपा के लोग सत्ता में आते ही पार्टी से मिलने वाला दायित्व पूरा करने के लिए नगरपालिका को ही भाजपा पार्टी का कार्यालय बना लिए है यह दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत होता हैं कि पार्टी के जीते हुए जनप्रतिनिधि पार्टी का झंडा उठाकर चलने और बांधने के लिए मजबूर हैं उसके साथ ही कार्यालय के कर्मचारी भी अब पार्टी के लिए झंडा बांधने का कार्य करने वाले हैं जिससे पूरे क्षेत्र में विकास ही विकास नजर आने वाला है। सूत्र बताते हैं कि कुछ लोगो के रसूख के आगे कर्मचारी भी नतमस्तक है यहाँ रहना है तो इस तरह का काम करना ही पड़ेगा।

क्या अन्य राजनीतिक दलों का भी सहयोग करेगी निकाय ?? 

एक राजनैतिक दल के चुनाव चिन्ह मुद्रित झंडों का एक सरकारी निकाय में थोक के थोक मिलना अनुशासन और कायदे कानून पर सेंध लगना सिद्ध करता है, और पूरे नियम कानून अपनी जेब मे रखने जैसा लग रहा है मगर यह तो सदियों से चलता आ रहा है कि जिसकी लाठी उसकी भैस, सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का, सवाल यह उठता है कि जब भाजपा के लिए एक सरकारी नगरपालिका में स्टोर रूम बनाने की इतनी जगह है तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसे अन्य दलों भी अपना झण्डा रखने के लिए मांग कर सकती है कि उन्हें भी नगर पालिका कार्यालय में पार्टी का सामान रखने की जगह दी जाए। इस तरह के कार्य से केवल पार्टी व पार्टी के लोगो का ही विकास होना है। आम जनता तो जो पहले से देखते चली आ रही है वैसे ही देखते 5 साल गुजार देगी। इसे क्या समझे भाजपा पार्टी की दादागिरी या पार्टी के लोगो की हिटलर शाही?

*इनका कहना है*

वो झंडे किसने रखे, कब रखे, मुझे आइडिया नहीं है। आपसे सूचना मिली है, तत्काल दिखवाता हूं।

*प्रदीप कुमार झारिया सीएमओ, नगरपालिका पसान*

आदिवासी उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का मैदान अतिक्रमण की चपेट में छात्राओं को हो रही परेशानी


अनूपपुर

शिक्षा का मंदिर भी अतिक्रमणकारियों की चपेट में आ जाने से छात्राओं के लिए मुसीबत खड़ी हो गई अधीक्षक शासकीय सीनियर आदिवासी उत्कृष्ट कन्या छात्रावास ने कलेक्टर सहायक आयुक्त सहित नगरपालिका अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कन्या छात्रावास के सामने से अतिक्रमण हटाने की मांग की है उन्होंने अपने शिकायती पत्र में लेख किया है कि अमरकंटक रोड़ चंदास नदी के पास शासकीय सीनियर आदिवासी उत्कृष्ट कन्या छात्रावास भवन संचालित है।छात्रावास में 50 आदिवासी छात्रायें निवासरत होकर अपनी पढ़ाई कर रही है,शासन द्वारा उक्त छात्रावास के सामने पानी हेतु एक हैण्डपंप की व्यवस्थ्या किया गया है एवं बच्चियों के लिए खेल मैदान भी आरक्षित था।जो संस्था के आधिपत्य में है किन्तु कुछ व्यक्तियों के द्वारा छात्रावास के सामने, पूरे मैदान में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण कर लिए है।इस कारण छात्रावास में रह रही छात्राओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है-हैण्डपंप का उपयोग सभी अतिक्रमण कारी व्यक्तियों द्वारा किया जाता है विशेष परिस्थिती में संस्था को आवश्यकता होती है,तो घंटो खड़ा रहना पड़ता है यदि कुछ कहा जाये तो लड़ाई-झगड़े में उतारू हो जाते है,तथा रात दिन शोर-शराबा होता रहता है।

कभी-कभी नशे की हालत में जोर-जोर से इतनी अभद्र बाते करते है कि छात्रावास तक स्पष्ट सुनाई पड़ता है जिसका प्रभाव छात्राओं में भी पड़ता है। झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहने के साथ-साथ संस्था के सामने गंदगी भी करते है तथा यह मैदान शासकीय है,जहां पूर्व में छात्राओं के खेलने के लिए आरक्षित था जो पूर्णतः अतिक्रमण कर लिया गया है।

*इनका कहना है*

मैं अभी कोर्ट में हूँ बाद में बात करता हूँ।

*महेंद्र यादव प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी कल्याण विकास विभाग अनूपपुर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget