पेसा एक्ट के प्रावधानों को अवगत कराने के लिए ग्राम सभा का हुआ आयोजन
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत देवगवां चटहा टोला हाई स्कूल के प्रांगण में में पेसा एक्ट के प्रावधानों को अवगत कराने के लिए जिला कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देशानुसार आज दिनांक 28 नवंबर 2022 को वृहद ग्राम सभा का आयोजन किया गया इस दौरान गांव के सरपंच किरण सिंह उपसरपंच भगवान दास सचिव विमल साहू और ग्राम सभा के नोडल अधिकारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता आदि सैकड़ों ग्रामीण जन जनप्रतिनिधि व पंच और ग्रामीण जन स्थानीय पत्रकार विनोद पांडे, सोमनाथ केवट, आरती केवट, माधव पांडे उपस्थित रहे इस दौरान सभी को पेसा एक्ट कानून की जानकारी दी गई साथ ही इस ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना बाजार बैठकी व्यवस्था निर्धारित करना अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे सड़क नाली निर्माण हेतु समिति का गठन करना आदि सभी चीजें इस ग्राम सभा में रखी गई और इस दौरान ग्रामीण जनों के उक्त ग्राम सभा के आयोजक ग्राम पंचायत के सचिव विमल साहू के द्वारा सरकार की समस्त योजनाओं का वर्णन कर समस्त ग्रामीण जनों को सुनाया और उनके द्वारा कराए गए कार्यों का सभी ने सराहना की और ग्रामीणों ने कहा कि इसी तरह ग्राम सभा का आयोजन कर सभी के विचार लेने के बाद ग्राम का विकास सर्वसम्मति से किया जाना काबिले तारीफ है और सभी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं तथा मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। तत्पश्चात सरकार की योजनाओं को जानकारी देते हुए ग्राम सभा को संपन्न किया गया।
