पूर्व मुख्यमंत्री ने किया कल्याणिका विद्यालय में आर्ट एंड साइंस एग्जिबिशन का उद्घाटन
अनूपपुर/अमरकंटक
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अमरकंटक के साइंस एंड आर्ट एग्जिबिशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं कार्यक्रम में भाग लिए हुए बच्चों को उत्साहवर्धन किया उमा भारती जी ने सात छात्राओं के अभिभावकों को यह संदेश भी दिया कि बच्चा अपनी मर्जी से जो भी पढ़ाई करता हो या जिसमें उसका मन लगता है उसको करने दिया जाए एवं उस पर अपने मन की करवाने का जो न दिया जाए साइंस एग्जीबिशन कार्यक्रम करने से बच्चों को बहुत ही प्रेरणा व शिक्षा मिलती है मैं कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बच्चों को आशीर्वाद व गुरुजनों को शुभाशीष देती हूं।। कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन के प्राचार्य रघुनाथ पात्रा ने विद्यालय में आए हुए अतिथियों का साल श्रीफल पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवंबताया कि बच्चों की कड़ी मेहनत और विद्यालय के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज के आशीर्वाद से विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बहुत कड़ी मेहनत के पश्चात पूरा एग्जिबिशन तैयार किया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं अध्यक्षता वह विशिष्ट अतिथि में स्वामी हिमाद्री मुनि महाराज स्वामी जगदीश आनंद महाराज स्वामी धर्मानंद जी महाराज स्वामी हनुमान दास जी महाराज की उपस्थिति हमारे विद्यालय परिवार के लिए बहुत ही उत्साहवर्धक है।
कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय के क्लास वन से क्लास 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने आर्ट साइंस सोशल साइंस ग्लोबल वार्मिंग सेवार्थ बैंकिंग देश की अर्थव्यवस्था सोलर सिस्टम और अलग-अलग विषयों पर अपने अपने प्रोजेक्ट तैयार किए थे जो एग्जीबिशन में दिखाए जा रहे थे एग्जीबिशन की अलग-अलग ब्याव में कक्षा छठवीं की छात्रा दिव्यांशी पांडेय के द्वारा बनाए गए सोलर सिस्टम आकर्षण का केंद्र रहा जिसकी तारीफ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी किया एवं छात्रा का हौसला बढ़ाया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरकंटक के सभी प्रमुख विद्यालय जैसे जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक सरस्वती शिशु उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक कल्याणिका b.ed कॉलेज अमरकंटक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एग्जीबिशन को देखा वह बच्चों को उत्साहवर्धन किया विद्यालय परिवार के तरफ से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का अभिभावकों का एवं सभी शिक्षक गण का एवं छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य रघुनाथ पात्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
