दुर्गा मंदिर में व स्टोर में चोरी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्गा मंदिर में व स्टोर में चोरी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/रामनगर

रामनगर थाना अंतर्गत सीधी दफाई में स्थित मां दुर्गा के मंदिर से 10 माह पूर्व मां दुर्गा की मंदिर का ताला तोड़कर उनके प्रतिमां में लगी चांदी का मुकुट, सोने की नथ, बाजारू हार साल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसमें फरियादी दीपक कुमार सिंह पिता धुपत सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी सीधी दफाई राजनगर ने थाने में रिपोर्ट किया कि दिनांक 14 जनवरी 2022 एवं 15 जनवरी 2022 की दरमियान चोरी की गई है जिसमें फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रo 21/22 धारा 457,380 ता. हि. कायम कर विवेचना में लिया गया। रामनगर पुलिस द्वारा चोरी के इस प्रकरण में घटना दिनांक के बाद से लगातार मंदिर चोरी की घटना पर पता तलाश की जा रही थी तथा आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया था किन्तु आरोपी लगातार फरार थे और लगभग 10 माह पश्चात दिनांक 24 नवंबर 2022 को प्रकरण के आरोपी अर्जुन शुक्ला पिता रामदुलारे शुक्ला उम्र 29 वर्ष निवासी बाजार दफाई राजनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसने एक अन्य आरोपी के साथ उक्त चोरी की घटना को करना स्वीकार किया तथा आरोपी के कब्जे से चोरी गया दुर्गा जी की प्रतिमां का चांदी का मुकुट, सोने की नथ, बाजारू हार साल कीमती 20 हजार रूपये को जप्त किया गया है एवं आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया प्रकरण में एक आरोपी रज्जा सेन अभी फरार है। जिसकी पता तलाश की जा रही है। इसी प्रकार दिनांक 24 नवंबर 2022 को कालरी प्रबंधन आमाडाडं ओसीपी की रिपोर्ट पर आमाडाडं ओसीपी की बाऊण्ड्री तोडकर बाऊण्ड्री के अन्दर स्टोर का सामान चोरी हुआ था जिसमे अपराध क्र० 52722 धारा 379 ता. हि. का कायम था जिसमें रामनगर पुलिस द्वारा दिनांक 25 नवंबर 2022 को आरोपी सुखी बसोर पिता बंशधारी बसोर उम्र 40 वर्ष निवासी लालपुर मनेन्द्रगढ व दिनांक 28 नवंबर 2022 को आरोपी मुनेश्वर बसोर, रूपी बसोर, सुधारन बसोर सभी निवासी लालपुर थाना मनेन्द्रगढ जिला एमसीबी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया लोहे के गाटर के दो टुकडे वजन करीब 01 क्विटल लगभग कीमत 6 हजार को जप्त किया गया। इस प्रकार रामनगर पुलिस द्वारा चोरी के दो प्रकरण में कुल 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 26 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया ।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget