कोटवार संघ करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, धरना, प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

कोटवार संघ करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, धरना, प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

म0प्र0 कोटवार संघ पिछले कई वर्षों से अपने मानवीय मांगों को लेकर ज्ञापन धरना प्रदर्शन आदि के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराता रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01 मार्च 2022 को प्रदेश के लगभग दस हजार कोटवारों की मौजूदगी में भोपाल के नीलम पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया द्वारा आश्वासन दिया गया एवं कहा गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अतिसंवेदनशील है, उनसे मिलकर आपकी मांगों का निराकरण करवाऊंगा और कम से कम प्रदेश के सभी कोटवारों को कलेक्टर रेट वेतनमान बढ़ोत्तरी की मांग रखूंगा। इसी क्रम में दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को माननीय कमल पटेल कृषि मंत्री म०प्र० शासन भोपाल द्वारा अपने जन्मदिन के शुभअवसर पर अपने निज निवास बारंगा, जिला हरदा में कोटवारों के बीच आश्वासन दिया गया कि मैं आप लोगों की दुःख को भलिभांति जानता हूँ और आप 24 घंटे की सेवा करते हैं, इस सेवा के आधार पर में मुख्यमंत्री महोदय से तत्काल चर्चा उपरांत आप लोगों की शासकीय कर्मचारी एवं पदनाम बदलने का पूरा आश्वासन दिया गया था, किन्तु इसी प्रकार राजस्व मंत्री द्वारा भी कहा गया कि मैं सी०एम० हाऊस में कोटवार पंचायत आयोजित कराकर कोटवारों की न्यायोचित मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज दिनांक तक कोटवारों की जायज मांगों को अनदेखा किया जा रहा है, जिससे विवश होकर कोटवार संगठन के द्वारा आज दिनांक 25 नवंबर 2022 को ज्ञापन के माध्यम से सभी जिला में शासन को अवगत कराया है। 30 नवंबर 2022 तक मांगे नहीं मानी गई, तो दिनांक 01 दिसम्बर 2022 से प्रदेश स्तरीय हड़ताल धरना प्रदर्शन करने के लिये विवश है। ज्ञापन जिला कार्यालय अनूपपुर में पहुँचकर कोटवार संघ के लोगो ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

1 नवंबर 2022 को कोटवार संघ जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारणी की बैठक भोपाल लघु वेतन संघ के कार्यालय में आयोजित बैठक में म०प्र० कोटवार संघ द्वारा आम सहमति से निम्नानुसार कमबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। जो इस प्रकार है। 16 नवंबर 2022 को म०प्र० की सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया, 25 नवंबर 2022 को म०प्र० के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया, इसके बाद भी मांगे न मानी जाने की स्थिति में दिनांक 01 दिसंबर 2022 से प्रदेश के सभी 38000 कोटवारों द्वारा नीलम पार्क भोपाल में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन भूख हडताल / अमरण अनशन  करेंगे।

अनशन अवधि में ही हमारे परिवार की 2 जून की रोटी की मांग हेतु नीलम पार्क भोपाल से कोटवार अधिकार यात्रा मुख्यमंत्री के निवास तक निकाली जाएगी। अपनी उपेक्षा से म०प्र० का कोटवार काफी परेशान एवं आकोषित है। जिसकी जिम्मेदारी शासन / प्रशासन, की होगी।



Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget