जिले में चोरों की धमा चौकड़ी दुकान और घर मे की सेंधमारी लाखो के सामान पार
अनूपपुर/बिजुरी
जिला मुख्यालय में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 8 मस्जिद मोहल्ला मे निवास करने वाली सावित्री चैरासिया पति स्व. विश्राम चैरासिया के सूने घर में अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोड़ते हुये कीमती गहने सहित अन्यच सामान जिसकी कीमत लगभग 6 लाख बताई जा रहीं हैं। पुलिस ने चोरी पर अज्ञात आरोपितो के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर चोरो की पतासाजी में जुटी हुई है। मामले की जानकारी के अनुसार 28 नवम्बर को 75 वर्षीय सावित्री चैरासिया पति स्व. विश्राम चैरासिया निवासी वार्ड 8 मस्जिद रोड ने कोतवाली में पहुंच शिकायत दर्ज कराई कि मै अपनी लड़की उर्मिला के साथ रहती हॅू। जिसके साथ मै अपने भाई के यहां 20 नवम्बर को नौरोजाबाद शादी में चले गये थे। 28 नवम्बर की मेरा लड़का ओमप्रकाश चैरासिया ने मुझे फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। जिसके बाद मै अपनी पुत्री के साथ घर पहुंचकर घर के अंदर देखी तो कमरे में रखा सभी सामान बिखरा हुआ मिला। देखा तो घर के अंदर तीन पेटी का ताला टूटा हुआ था पेटी में कोई सामान नही था। घर में रखे चांदी के दोनो पैर का कड़ा, एक पुरानी सोने की चैन, पुराने चांदी के सिक्के पांच, चांदी की ताबीज, कुछ पुराने पैसे एवं मेरी लड़की की एक जोड़ी सोने की कान की झुमकी, दो जोड़ी छोटे-छोटे लटकन, सोने की पुरानी दो अंगूठी दो नग, पायल एक जोड़ी, एक चांदी को छोटी पुरानी थाली, दो-तीन इस्तमाली साड़ी को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
*मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित दुकान में हुयी सेंधमारी*
वही जिले के थाना क्षेत्र बिजुरी के वार्ड क्रमांक 09 स्थित माईनस चौराहा, सोमवारी बाजार समीप मुख्य सड़क मार्ग कि दुकान में रात्रि के दौरान चोर दुकान का सीट तोड़कर, अंदर जा घुसे, और रूपये-पैसे सहित किराने कि समानों को लेकर चंपत हो गऐ। जिसकी जानकारी सुबह दुकान खोलने पर दुकान मालिक को लगा। तदपश्चात दुकानदार ने बिजुरी थाने में पहुंचकर घटना कि शिकायत करते हुऐ जांच एवं कार्यवाही की मांग की है।
कुछ दिन पूर्व भी माईनस चौराहा समीप निवासरत राजा के घर पर भी सेंधमारी करते हुऐ चोरों ने 65 किलोग्राम के लोहे से निर्मित दरवाजे को चोरी कर ले गऐ थे। और आज हुयी किराना दुकान में चोरी से पूर्व भी बगल के आभूषण दुकान में गत दिवस चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया था। किन्तु गनीमत रही कि दुकानदार के सक्रियता के कारण चोर अपने मंसूबों में उस समय कामयाब नही हो पाऐ।
