अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में वंदना खरे को जिज्ञासा काव्य रत्न से किया गया सम्मानित
अनूपपुर/डबरा
डबरा में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जिज्ञासा मंच के द्वारा अनूपपुर जिले के चचाई की नन्ही कलम वंदना खरे मुक्त को किया गया सम्मानित यह कवि सम्मेलन 26 नवंबर 2022 को हरलाल साहू धर्मशाला ट्रस्ट डबरा मे अखिल भारतीय जिज्ञासा काव्य मंच के तत्वाधान मे विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विवेक शर्मा एस.डी.ओ.पी. डबरा एवं अध्यक्षता ज़िला पंचायत सदस्य केशव सिंह बघेल तथा विशिष्ट अतिथि तेलंगाना के साहित्यकार नारायणाचार्य विराट , मुख्य निरीक्षक रेलवे आर के सोनी झाँसी के के शर्मा ग्वालियर अमिता गुप्ता विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम मे भारत के अलग अलग प्रांतो से पधारे कवि जनो एवं स्थानीय कवियों ने शानदार साहित्यिक प्रस्तुति दी। इसी क्रम ममता वाणी , संजय उमंग, रतलाम ब्रजेश शर्मा झाँसी, राजेंद्र शर्मा राही भोपाल अम्बिका झा महाराष्ट्र वंदना खरे मुक्त , अनूपपुर तेजवीर सिंह, गोवर्धन मथुरा, डॉ. नित्यानंद शुक्ल नीरव, दिल्ली, विनोद तिवारी मानस, गुना अमिता गुप्ता ग्वालियर के आर कुशवाह हंस टेकनपुर के साथ स्थानीय कवि आदित्य राजौरिया , ब्रजमोहन साथी धीरेन्द्र गहलोत श्याम प्रकाश सनम एवं दीपक शर्मा ने शानदार काव्य पाठ कर श्रोताओ का मन मोह लिया। उक्त कार्यक्रम ग्वालियर के प्रख्यात शायर प्रो. रामनरेश गुप्ता सावन जी को मरणोपरांत "जिज्ञासा काव्य रत्न" सम्मान उनकी धर्म पत्नी श्रीमती अमिता गुप्ता को प्रदान किया गया। एवं स्थानीय कवि गण तथा बाहर से आए साहित्यकारो को भी उनकी उत्क्रष्ट साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यकम मे मंच प्रभारी शिमला शर्मा लक्ष्मी प्रिया संयोजक ममता वाणी राम गोपाल तिवारी भावुक रामजी शरण छिरोल्या केशव निखरा अनिल जैन राजू मिश्रा रमाकांत शर्मा दिलीप श्रीवास्तव सुनील राजावत एच नामदेव गुलाब सिंह पटवारी लवीश नामदेव एवं अन्य गणमान्य नागरिक गण पूरे समय उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि संजीव समर्थ ( टीकमगढ़) एवं कवि आदित्य राजौरिया डबरा ने संयुक्त रूप से किया। अतिथि स्वागत एवं स्वागत भाषण जिज्ञासा मंच के प्रमुख कवि अनिल अनंत तथा आभार बरिष्ठ साहित्यकार रामजी शरण छिरोल्या ने किया।
