आवासीय अनुमति पर बना चंदेरिया आभूषण शो रूम, करोड़ो कमाकर शासन को लगा रहे लाखो का चूना
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिले के कोतमा नगरपालिका क्षेत्र में जिले का सबसे बड़ा चंदेरिया आभूषण शो रूम जो कि नियम विरुद्ध बनाकर शासन को लाखों का चूना लगाकर करोड़ो कमा रहे हैं और नगरपालिका प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी चुपचाप बैठी है और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले को अभयदान देकर रखी है। व्यवसायी की पॅहुच के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है अगर इसी तरह अवैध निर्माणों की नगरपालिका मूक सहमति देता रहेगा तो इसी तरह अवैध निर्माणों की शहर में भरमार हो जाएगी सड़कों पर अवैध अतिक्रमण हो जाएगा लोगो का चलना मुश्किल हो जाएगा कुछ व्यवसायियों द्वारा अपने धन बल और राजनैतिक पकड़ के कारण नियम कानून को अपने जेब मे रख लिए है। ऐसे में टाउन प्लानिंग राम भरोसे ही चलने के लिए मजबूर हैं।
*सरकारी आदेश का उल्लंघन कर किया निर्माण*
नगरीय निकाय क्षेत्र में किसी भी भवन या दुकान के निर्माण हेतु नगर पालिका द्वारा अनुमति ली जाती है किंतु नगर के प्रतिष्ठित आभूषण व्यवसाई द्वारा टैक्स चोरी के उद्देश्य से आवासीय निर्माण की अनुमति ली गई किंतु उस आवासीय परिसर को व्यावसायिक रूप से शोरूम का निर्माण कर दिया गया जबकि शासन द्वारा आवासीय परिसर के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक व्यावसायिक परिसर के निर्माण में शुल्क देना पड़ता है साथ ही हर वर्ष कमर्शियल टैक्स अधिक लगता है जिसकी हेरा फेरी के लिए प्रतिष्ठित व्यवसाई द्वारा पहले से ही भवन निर्माण का शुल्क जमा कर हेराफेरी की गई।
*बिना अनुमति के तलघर का किया निर्माण*
नगर पालिका परिषद कोतमा द्वारा निर्माण के लिए केवल 1 मंजिला इमारत की अनुमति ली गई किंतु शासन को भ्रमित कर आभूषण व्यवसाई द्वारा ग्राउंड फ्लोर से नीचे तलघर (बेसमेंट) बना लिया गया जिसकी नगर पालिका द्वारा अनुमति नहीं ली गई है। प्रशासन को जांच कर शासन के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।
*इनका कहना हैं*
इस मामले के लिए सीएमओ नगरपालिका कोतमा प्रदीप झारिया से बात करना चाहे तो 2 से 3 बार उनको कॉल किया गया मगर उन्होंने मोबाइल रिसीव नही किया
