तुलसी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. राम लखन गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा गुप्ता का निधन

तुलसी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. राम लखन गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा गुप्ता का निधन


अनूपपुर/जबलपुर

शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. राम लखन गुप्ता की धर्मपत्नी कृष्णा गुप्ता का बीती रात 11:00 बजे दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

कृष्णा गुप्ता अत्यंत सौम्य, सरल और धार्मिक स्वभाव की महिला थीं। उनके पति डॉ. राम लखन गुप्ता ने अपने सेवाकाल के दौरान अनूपपुर जिले में लगभग चार दशकों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अमूल्य सेवाएं दी हैं, जिसमें श्रीमती गुप्ता का हमेशा महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

दिवंगत कृष्णा गुप्ता अपने पीछे तीन पुत्रों—इंजीनियर सुधीर गुप्ता, इंजीनियर मनोज गुप्ता और डॉ. विवेक गुप्ता, एक पुत्री सुमन गुप्ता सहित 15 सदस्यों का भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 01 :30 बजे जबलपुर स्थित रानीताल मुक्तिधाम में संपन्न हो गया। समाज के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा परमपिता परमात्मा शोक संतप्त दतौली परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget