रिश्वत लेने पर कर्मचारी को कलेक्टर ने किया निलंबित, 6 अधिकारियों पर 8 हजार का लगा जुर्माना

रिश्वत लेने पर कर्मचारी को कलेक्टर ने किया निलंबित, 6 अधिकारियों पर 8 हजार का लगा जुर्माना


अनूपपुर

कलेक्टर रत्नाकर झा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की पुष्पराजगढ़ परियोजना में पदस्थ सहायक वर्ग-2 सुरेश कुमार पनिका को प्राप्त शिकायतों एवं विभागीय जवाब के परीक्षण के उपरांत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सुरेश पनिका पर आंगनबाड़ी सहायिका पद की अनंतिम सूची जारी होने के बाद नियुक्ति दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लेने, आंगनबाड़ी सहायिका की मृत्यु के पश्चात बीमा राशि दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये लेने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री धुर्वे के सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाली एकमुश्त राशि एक लाख 25 हजार रुपये के प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित रखते हुए राशि की मांग करने के आरोप लगाए गए थे।

उक्त शिकायतों के संबंध में संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जवाब में 1 अक्टूबर एवं 15 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत जवाब का परीक्षण करने पर उसे समाधानकारक नहीं पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना कोतमा निर्धारित किया गया है।

*6 अधिकारियों पर 8 हजार का लगा जुर्माना* 

अनूपपुर में मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम, 2010 के तहत अधिसूचित सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में प्रदान नहीं करने पर अपर कलेक्टर एवं अपीलीय अधिकारी द्वारा 6 पदाभिहित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 8 हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करने में विलंब के प्रकरण में ग्राम पंचायत बिजौड़ी, जनपद पंचायत जैतहरी के सचिव पर 1,500 रुपये की शास्ति लगाई गई है। वहीं, विवाह पंजीयन के प्रकरणों में ग्राम पंचायत रैउदा, जनपद पंचायत अनूपपुर के सचिव 2,000 रुपये, ग्राम पंचायत दैखल, जनपद पंचायत अनूपपुर के सचिव पर 1,000 रुपये, ग्राम पंचायत जमुड़ी, जनपद पंचायत जैतहरी के सचिव पर 1,000 रुपये, ग्राम पंचायत छातापटपर, जनपद पंचायत जैतहरी के सचिव पर 1,500 रुपये तथा ग्राम पंचायत बसंतपुर, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सचिव 1,000 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget