गुणवत्ता विहीन कार्य का जियो टैगिंग न करने पर पार्षद ने इंजीनियर को हाथ पैर तोड़ने की धमकी, हुई शिकायत

गुणवत्ता विहीन कार्य का जियो टैगिंग न करने पर पार्षद ने इंजीनियर को हाथ पैर तोड़ने की धमकी, हुई शिकायत 


अनूपपुर

नगर परिषद बरगवां-अमलाई में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की जियो टैगिंग को लेकर ऐसा ही एक गंभीर विवाद सामने आया है। यहां नियमों के अनुरूप मकान नहीं पाए जाने पर जियो टैगिंग करने से इनकार करना जूनियर सिविल इंजीनियर सलमान खान के लिए मुसीबत बन गया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग के सभापति सौरव कोरी पर अभद्रता, अनुचित दबाव बनाने और हाथ-पैर तुड़वाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

मामले में इंजीनियर सलमान खान ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवांगी सिंह बघेल को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों के कथित दबाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शिकायत के अनुसार, 21 अक्टूबर को सीएस टेक एआई कंपनी के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत जियो टैगिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद सौरव कोरी ने इंजीनियर को रंजीत कुम्हार के मकान की जियो टैगिंग करने के लिए कहा। सलमान खान का दावा है कि जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर मकान का भौतिक सत्यापन किया तो निर्धारित मापदंडों से जुड़ी कई कमियां सामने आईं।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि संबंधित मकान का क्षेत्रफल 45 वर्ग मीटर से अधिक था, वहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी और मकान का स्थान भी निर्धारित आवश्यक मापदंडों के अनुरूप नहीं पाये जाने पर जिओ टैगिंग करना उचित नहीं था।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget