शराब पीकर रोड जाम करने पर कार्यवाही, ट्रक जब्त, नाबालिग को भगाकर के जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर
अनूपपुर कोतवली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला चिकित्सालय के पास जैतहरी रोड पर एक ट्रक का चालक जाम लगाया है। जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में, सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, सतानंद कोल, प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं, आरक्षक अर्जुन भदौरिया के द्वारा मौके पर पहुचकर ट्रक क्रमांक CG 31 B 6872 के चालक राजनारायण सिंह गोड पिता रामसिंह गोंड उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम दियापीपर थाना गोहपारू जिला शहडोल को चेक करने पर नशे की हालत में पाया गया, जिला चिकित्सालय अनूपपुर से मेडिकल परीक्षण एल्कोवायजर मशीन से चेक किया गया, जिस पर एल्कोहल कंटेट 224.2 एमजी/100 एमएल पाये जाने तथा चालक के द्वारा कोई दस्तावेज पेश ना करने पर वाहन ट्रक क्रमांक CG 31 B 6872 को जप्त कर खड़ा कराया गया, ट्रक चालक के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 05/26 धारा 185 एमवी एक्ट, 130(3)/177 एमवी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा जहां से निराकरण किया जाना है।
*नाबालिग को भगाकर के जाने वाला आरोपी गिरफ्तार*
अनूपपुर जिले के थाना रामनगर निवासी डोला द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 388/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को बिहार राज्य के जिला कटिहार अंतर्गत आजमनगर से दस्तयाब किया गया था। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64(2)(m), 96, 351(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4, 5(L), 6 का इजाफा किया गया था। बालिका के न्यायालय के समक्ष कथन कराए जाने के उपरांत प्रकरण में आरोपी शुभम सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम आजमनगर, जिला कटिहार (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
