रेखा अभय पाण्डेय बनीं भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिला मंत्री, समर्थकों में हर्ष

रेखा अभय पाण्डेय बनीं भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिला मंत्री, समर्थकों में हर्ष का माहौल 


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से रेखा पाण्डेय को जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

रेखा पाण्डेय पूर्व में नगरपालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद रह चुकी हैं। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहकर संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती आ रही हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

उनकी नियुक्ति को महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि रेखा पाण्डेय अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से महिलाओं को संगठन से जोड़ने, महिला कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

रेखा पाण्डेय को जिला मंत्री बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget