पति ने पत्नी को लाठी से पीटकर कर दी हत्या, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, सड़क पार करते दिखा बाघ

पति ने पत्नी को लाठी से पीटकर कर दी हत्या, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, सड़क पार करते दिखा बाघ


शहडोल 

धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ीखुर्द के कुदरा टोला में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से निकलकर मोहल्ले में ही दूसरी जगह जाकर सो गया। सुबह जब आरोपी का भाई घर पहुंचा तो महिला का शव देखकर घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रामकुमार बैगा 47 वर्ष पिता नथुआ बैगा का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी गुड़िया बैगा से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर रामकुमार ने लाठी-डंडे और फावड़े से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी घर पर रुकने के बजाय मोहल्ले में ही दूसरी जगह चला गया और वहां सो गया। रात में हुई इस वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को भी नहीं लग सकी।

सुबह आरोपी का भाई जब घर पहुंचा तो उसने गुड़िया बैगा को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उसने आरोपी के पुत्र से फोन पर संपर्क किया। भतीजे के साथ दोनों ने पुलिस तक पहुंचकर घटना की सूचना दी। इस बीच गांव के लोगों को भी वारदात की जानकारी मिल गई और उन्होंने आरोपी रामकुमार को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से लेकर हिरासत में ले लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।

*सड़क पार करते दिखा बाघ, वीडियो वायरल*


उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौजूदगी एक बार फिर रोमांचक नजारे के रूप में सामने आई है। ताला-मानपुर मार्ग में रविवार की रात के समय बाघ सड़क पार करते दिखाई दिया। जंगल के बीच से निकलकर सड़क पर पहुंचे बाघ का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में रात के अंधेरे और सुनसान सड़क के बीच बाघ सड़क पार कर रहा है, इसकी चाल और बेफिक्र अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है, मानो जंगल के इस राजा के लिए यह रास्ता रोजमर्रा का आवागमन हो, सड़क पर कुछ पल के लिए बाघ की मौजूदगी ने पूरे दृश्य को बेहद रोमांचक बना दिया, वाला बाघ वयस्क नर बताया जा रहा है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget