अग्रवाल महिला महासभा ने मनाया आँवला नवमी, विनायक मंदिर में पूजा कर दिया पर्यावरण का संदेश
रीवा
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा इकाई रीवा द्वारा चोरहटा स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में आँवले के वृक्ष की पूजा अर्चना करके आँवला नवमी मनाया। इस अवसर पर अग्रवाल महिला महासभा की महिलाओं ने हिन्दू पारंपरिक वेशभूषा में आँवले की पूजा की और फेरी लगाई। महिलाओं ने विभिन्न प्रान्तों की खास पूरी,कचौड़ी, कालाजामुन,पुलाव,छोले,दही बड़ा,मटर, रसगुल्ला,पनीर,आँवले का अचार,पापड़, सलाद,पान,सिंघााड़ा आदि का भोग लगाया गया।और आँवला नवमी की व्रत कथा सुनी उसके महत्व को समझा।उपरांत महिलाओं ने भजन,कीर्तन करके शुभ दिन में बांकेबिहारी,गणपति, राधारानी के गीत गाकर उत्सव मनाया। इस शुभ अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना बंसल ने आँवला नवमी की उपयोगिता बताते हुए कहा कि अक्षय नवमी को लेकर ऐसी मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन किए जाने वाले पुण्य कार्य का अक्षय फल सभी को प्राप्त होता है और आपको मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।
इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से आपको सुख संपत्ति और आरोग्य की प्राप्ति होती है।इस दिन किया जाने वाला जप-तप और दान आपको सभी पापों से मुक्त करवाता है।अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु के साथ ही शिवजी का भी वास होता है।इसलिए इस दिन आंवले का दान और सेवन जरूर करना चाहिए। इस दिन परिवार समेत आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने से आपके घर में खुशहाली आती है। धार्मिक मान्यताओं में बताया गया है।आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है।इस दिन आंवले के पेड़ की छांव में बैठना और उसके नीचे खाना बनाना भी बहुत शुभ माना जाता है।इस भोजन का भोग सबसे पहले भगवान विष्णु को लगाएं और फिर पूरे परिवार को खिलाने से आपको श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।अक्षय नवमी को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है और इस शुभ दिन पर भगवान कृष्ण ने अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए वृंदावन से मथुरा की यात्रा की थी और यही वह दिन था जब सत्ययुग की शुरुआत हुई थी। तभी से इस महापर्व की शुरुआत हुई। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने मनोरंजनात्मक गेम भी खेंले।
इस शुभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मीना बंसल,गीता अग्रवाल संभागीय अध्यक्ष,नम्रता अग्रवाल जिलाध्यक्ष,राखी अग्रवाल महामंत्री, सुनीता चमडिया संरक्षक,स्वाति अग्रवाल, अनीता अग्रवाल,रुचि अग्रवाल,रानू अग्रवाल,शिप्रा अग्रवाल,नीतू अग्रवाल,गीता अग्रवाल,संध्या अग्रवाल,उषा अगुवाल,वंदना अग्रवाल,श्रुति अग्रवाल,स्वाति अग्रवाल,खुश्बू पोद्दार,आशा मलानी,संध्या अग्रवाल,अंजू अग्रवाल,शिल्पी अग्रवाल,अंजू अग्रवाल,मेघा अग्रवाल,राशि अग्रवाल,शीला अग्रवाल,रोशनी अग्रवाल,रेशु अग्रवाल आदि महिलाओं ने सभी के सुख समृद्धि की कामना की।
उक्ताशय की जानकारी अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा रीवा जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने दी।
