काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अ.भा. कवि लेखक कलाकार परिषद द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अ.भा. कवि लेखक कलाकार परिषद द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न


लखनऊ

अखिल भारतीय लेखक कलाकार परिषद एवं काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य/कला संगम सम्मान समारोह 2026 का आयोजन श्री जनकल्याणेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण सैनिक नगर, लखनऊ में आयोजित किया गया।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल डॉ.आदिशंकर मिश्र 'आदित्य' ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुखमंगल सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी ओम, कैप्टन डॉ.सरोज सिंह सैनिक, डॉ. सत्या सिंह की उपस्थिति रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। वाणी वंदना जान्हवी सिंह द्वारा प्रस्तुत की गयी। कुशल संचालन काशी हिंदी विद्या पीठ के कुलसचिव डॉ इन्द्रजीत तिवारी 'निर्भीक' एवं जान्हवी सिंह ने किया।

इस अवसर पर उक्त अतिथियों के अतिरिक्त सुमिता चतुर्वेदी, इंदु सिंह, डॉ प्रवीण कुमार पांडेय आवारा, कलीम खान, राम राज भारती, अनीता सिन्हा, अजय कुमार सारथी, अनुज प्रताप सिंह अनुज, अंजलि थापा, चंद्रशेखर पांडेय,डॉ. अरुण धर पांडेय, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ.राम लखन वर्मा, आकुल आदि सहित कई दर्जन कवियों ने अपने भक्ति पूर्ण गीत, गजल, छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव-विभोर कर दिया। कई साहित्यकारों को विद्यावाचस्पति की विशेष मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

उपस्थित सभी साहित्यकारों को काशी हिंदी विद्या पीठ द्वारा  अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget