शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या की, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अनूपपुर।
जिला मुख्यालय अनूपपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम लखनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बीती रात शराब के नशे में धुत पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सरपंच रामकुमार कोल को बताने सरपंच के द्वारा स्थल में पत्नी के शव को देख कर 112 पुलिस एवं कोतवाली थाना अनूपपुर पुलिस को सूचना दिये जाने पर एसडीओपी अनूपपुर,प्रभारी कोतवाली थाना प्रभारी अनूपपुर प्रवीण साहू पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मौका पंचनामा तैयार किया।
मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर भिजवाया है। घटना के बाद से गांव में शोक और दहशत का माहौल है। फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
