पुलिस ने तीन दुकान से अवैध पटाखा बिक्री करते 14 हजार का पटाखा किया जब्त, तीन पर मामला दर्ज
अनूपपुर
बिजुरी को सूचना मिली की ग्राम भगता का सुजीत कुमार गुप्ता निवासी ग्राम भगता का अपने किराना दुकान में विस्फोटक पदार्थ को अवैध रुप से रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस ने मौके पर जाँच दुकान में रखे पटाखा जिसमें छोटी ऊनी बम 05 नग, टिकिया 05 पैकेट, फुलझडी 05 पैकेट, रस्सी पटाखा 05 पैकेट, अनारदान 05 पैकेट, रैकेट पटाखा 05 पैकेट, बुलेट बम 05 पैकेट व अन्य कई प्रकार के खुले विस्फोटक पटाखे, 35 नग खुले पटाखे कुल कीमती 4,000 रुपये को आरोपी सुजीत कुमार गुप्ता पिता प्रेमचन्द्र गुप्ता उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम भगता थाना बिजुरी से जप्त कर कब्जे में लिया गया।
वही सुरेश सोनी निवासी बहेराबांध का अपने किराना दुकान के सामने अवैध रुप से लापरवाही पूर्वक विस्फोटक पटाखा रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस मौके पर जांच की तो दुकान के सामने एक कार्टून में विभिन्न प्रकार के विस्फोटक पटाखे विक्री हेतु रखे पाया गया तथा लाइसेंस की मांग किया तो बताया कि कोई लाइसेंस नहीं है। कार्टून के अंदर अनार बम, चकरी, फुलझडिया, किंग कोबरा पटाखा 50 पैकेट, बडा पटाखा, बेबी रोकेट, मुर्गा पटाखा, मिक्की मैजिक पटाखा सहित अन्य पदार्थ पाए गए। उक्त पटाखों की कुल कीमत 5500 रुपये/- जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया ।
वही लूमन सिंह गोंड निवासी बहेराबांध का अपने किराना दुकान के सामने अवैध रुप से लापरवाही पूर्वक विस्फोटक पटाखा रखकर विक्री कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर जाकर जाँच की तो दुकान में कई तरह के अवैध पटाखे मिले, उक्त पटाखों की कुल कीमती 4500 रुपये के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। बिजुरी पुलिस ने तीनों मामला धारा 288 के तहत तीनो आरोपियों पर मामला दर्ज करके विवेचना मे लिया गया ।
