रात में पेड़ से बंधा जंगल में मिला युवक का शव, मौत का कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

रात में पेड़ से बंधा जंगल में मिला युवक का शव, मौत का कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी


उमरिया

उमरिया के चंदिया थाना क्षेत्र स्थित धौरखोह जंगल में दीपावली की रात एक युवक का शव पेड़ से बंधा मिला। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है। फिलहाल युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे हुए थे। जंगल के भीतर इस संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी व चंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

रात पुलिस को सूचना मिली कि धौरखोह के जंगल में एक युवक पेड़ से बंधा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए चंदिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि युवक का शव पेड़ से बंधा हुआ था और उसके दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बांधे गए थे। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी पीएस परस्ते भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस टीम जंगल के आसपास के क्षेत्र में तलाशी कर रही है, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें। फिलहाल युवक की पहचान और उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget