नगर पालिका बनी शोपीस, अध्यक्ष के बंगले से चल रहा कार्यालय, आवास पर हो रहा अकाउंट का काम

नगर पालिका बनी शोपीस, अध्यक्ष के बंगले से चल रहा कार्यालय, आवास पर हो रहा अकाउंट का काम

*बंगले में ही वसूली जा रही फीस, जनता और ठेकेदार परेशान*


शहडोल

नगर पालिका धनपुरी की कार्यप्रणाली इन दिनों सवालों के घेरे में है। नगर की जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए स्थापित नगर पालिका कार्यालय मानो शोपीस बनकर रह गया है। आरोप है कि नगर पालिका का महत्वपूर्ण अकाउंट संबंधी काम कार्यालय के बजाय अध्यक्ष के आवास से संचालित हो रहा है। इतना ही नहीं, विभिन्न कार्यों से संबंधित फीस और भुगतान की प्रक्रिया भी अध्यक्ष के बंगले पर ही होने की बात सामने आ रही है। इससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नगर पालिका का अपना कार्यालय मौजूद है तो फिर सरकारी कामकाज अध्यक्ष के निजी आवास से क्यों संचालित किया जा रहा है? आखिर ऐसी कौन सी व्यवस्था है, जिसके चलते लोगों को अपने काम के लिए नगर पालिका कार्यालय के बजाय अध्यक्ष के बंगले तक जाना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नगर पालिका के कामकाज को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

दूसरी ओर ठेकेदारों में भी अकाउंट संबंधी कामकाज को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। अकाउंटेंट पीयूष की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ठेकेदारों का आरोप है कि भुगतान और बिल संबंधी प्रक्रियाओं में उन्हें अनावश्यक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। उनका कहना है कि काम कराने के बाद भुगतान के लिए भी चक्कर लगाने पड़ते हैं।

नगर की मूलभूत समस्याएं, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर जनता परेशान है, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इन समस्याओं के समाधान के बजाय दूसरी व्यवस्थाओं में लगा होने के आरोप हैं। अब सवाल यह है कि नगर पालिका का सरकारी कामकाज निजी आवास से संचालित करने की अनुमति किसने दी है? क्या फीस वसूली और अकाउंट संबंधी कार्यों का कोई निर्धारित नियम और प्रक्रिया है?  पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget