रात भर सड़कों गूंजती रहीं कर्णभेदी मॉडिफाइड साइलेंसरों की आवाज, कब लगेगी बुलेट चालको की मनमानी पर रोक

रात भर सड़कों गूंजती रहीं कर्णभेदी मॉडिफाइड साइलेंसरों की आवाज,  कब लगेगी बुलेट चालको की मनमानी पर रोक

*पुलिस बल की मौजूदगी में किया कारनामा*


अनूपपुर।

दीपावली जैसे खुशियों और उल्लास के पर्व पर जहां लोग अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों और मोहल्लों में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों का शोर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना रहा। दीपावली की रात कुछ बुलेट चालक शहर की गलियों और रिहायशी इलाकों में तेज आवाज करते हुए घूमते नजर आए। इन वाहनों से निकलने वाली कर्णभेदी आवाज ने आम नागरिकों की शांति और सुकून में खलल डाला।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रातभर कुछ बाइक चालक तेज आवाज वाले साइलेंसरों का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग मोहल्लों में घूमते रहे। सवाल यह उठता है कि जब निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के प्रावधान मौजूद हैं, तो फिर ऐसे वाहन खुलेआम सड़कों पर कैसे दौड़ रहे हैं।

हैरानी की बात यह रही कि दीपावली की रात शहर में यातायात पुलिस और पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगती नजर नहीं आई। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और यातायात पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है, लेकिन समस्या के समाधान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

अब शहरवासियों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कार्रवाई कब होगी। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर और यातायात पुलिस से मांग की गई है कि ऐसे वाहनों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मॉडिफाइड साइलेंसरों की जब्ती सहित वैधानिक कार्रवाई की जाए। ताकि सड़कों पर कुछ लोगों की मनमानी पूरे शहर के लिए परेशानी न बने।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget