पुलिस को देखकर चार युवक तालाब में कूदे, तीन की डूबने से हुई मौत, एक हालात नाजुक, अस्पताल में भर्ती

पुलिस को देखकर चार युवक तालाब में कूदे, तीन की डूबने से हुई मौत, एक हालात नाजुक, अस्पताल में भर्ती


शहडोल 

शहडोल नगर के चौपाटी के पीछे तालाब में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस की गश्त देखकर चार युवक अचानक तालाब में कूद गए। इनमें से एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, जबकि तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। एसडीईआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाहर निकला एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

चारों युवक तालाब के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस की गश्त देखकर उन्होंने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। आखिर चारों युवक पुलिस को देखकर क्यों भागे और उन्हें तालाब में कूदने की नौबत क्यों आई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन युवकों के डूबने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इस बीच एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद एक युवक को मोटरसाइकिल और दो को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान समीर बंशकार, गौरव बंशकार और दुर्गेश बंशकार के रूप में हुई है। तीनों घरौला मोहल्ले के निवासी थे। वहीं, पुष्पेंद्र उर्फ पंकज घायल है। उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। 

घटना के बाद कलेक्टर पार्थ जायसवाल द्वारा त्रिस्तरीय जांच दल का गठन किया गया है। जिसमें अपर कलेक्टर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन हैं। जिनके द्वारा बारीकी से चीजों की जांच की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनो को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रभाव से स्वीकृत की गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget