बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत मिला तेंदुआ, दूसरे मांसाहारी वन्यजीव से संघर्ष में हुई मौत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत मिला तेंदुआ, दूसरे मांसाहारी वन्यजीव से संघर्ष में हुई मौत

*एनटीसीए की एसओपी के तहत किया गया शव परीक्षण*


उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर परिक्षेत्र की बघडो बीट के वन क्षेत्र में गश्त के दौरान एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। तेंदुए का शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों एवं पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ कार्यालय, भोपाल एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को दी गई। मौके पर डॉग स्क्वाड एवं मेटल डिटेक्टर की सहायता से जांच कराई गई, जिसमें कोई भी संदेहास्पद वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई।

उन्होंने बताया कि एनटीसीए की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार क्षेत्र संचालक, उप संचालक, वन्यजीव विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि एवं एनटीसीए प्रतिनिधि की उपस्थिति में वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी तथा पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए के शव का परीक्षण किया। परीक्षण में तेंदुए की मृत्यु किसी अन्य मांसाहारी वन्यजीव के साथ संघर्ष के दौरान होना पाया गया। इस प्रकार तेंदुए की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई है।

शव परीक्षण के बाद प्रयोगशाला जांच के लिए आवश्यक नमूने एकत्र किए गए तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शव के भस्मीकरण की कार्रवाई की गई। संपूर्ण कार्रवाई की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget