चोरो ने घर को बनाया निशाना, नगद सहित 5 लाख के सोने चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

चोरो ने घर को बनाया निशाना, नगद सहित 5 लाख के सोने चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी


शहडोल

बुढ़ार थाना क्षेत्र के चनौडी गांव में चोरों ने एक होटल व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी के दौरान परिवार के सदस्य नए मकान में मौजूद थे, जबकि पुराने घर में ताला लगा हुआ था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार ने बच्चों की शादी के लिए पुराने घर में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सुरक्षित रखी थी। घर में करीब दो तोला सोने के आभूषण, लगभग डेढ़ किलो चांदी और 60 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। परिवार के सभी सदस्य नए घर में रह रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सुनसान पड़े पुराने मकान को निशाना बना लिया। 

घटना का पता उस समय चला, जब परिवार का एक रिश्तेदार पुराने घर के पीछे से गुजर रहा था। उसकी नजर मकान की दीवार में बने बड़े छेद पर पड़ी। संदेह होने पर उसने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य पुराने घर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला और जेवरात व नकदी गायब थे।

तत्काल बुढ़ार पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सोने-चांदी के जेवरात व नकदी करीब पांच लाख की बताई गई है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget