60 हजार का गाँजा मोटरसाइकिल जब्त, मामला दर्ज, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

60 हजार का गाँजा मोटरसाइकिल जब्त, मामला दर्ज, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

जैतहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 ZB 8620 हीरो स्प्लेंडर से ग्राम उमरिया की ओर से जैतहरी तरफ अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने के उद्देश्य से लेकर आ रहा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना जैतहरी पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर वाहन चेकिंग लगाई गई।

उमरिया-धनगवां तरफ से मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 ZB 8620 हीरो स्प्लेंडर पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसके मोटरसाइकिल के हैंडल में एक थैला लटका हुआ था। पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर चालक मोटरसाइकिल को साइड में खड़ी कर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर खोली फाटक रेलवे ब्रिज के पास तालाब की मेड़ पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रकाश कुमार पनिका पिता अमृत लाल पनिका उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर बताया। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल में लटके बैग के अंदर भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ एक बंडल बरामद हुआ, जिसे खोलकर चेक करने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 5.078 किलोग्राम, अनुमानित कीमत लगभग 60,000 रुपये पाया गया।

आरोपी के कब्जे से गांजा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 ZB 8620 हीरो स्प्लेंडर को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी प्रकाश कुमार पनिका को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त गांजा हर्ष पाल पिता ओमकार पाल निवासी ग्राम बम्हौरी, थाना धनपुरी, जिला शहडोल से खरीदकर विक्रय करने के उद्देश्य से लाना बताया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा हर्ष पाल की तलाश कर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget