दुकान में सेंधमारी, 1.5 लाख चोरी का सामान जब्त, नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, सब्बल, मोबाईल जब्त

दुकान में सेंधमारी, 1.5 लाख चोरी का सामान जब्त, नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, सब्बल, मोबाईल जब्त


शहडोल

दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपयोग की कीमती सामग्री चोरी करने वाले गिरोह पर धनपुरी पुलिस ने शिकंजा कसते हुए महज 48 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का चोरी गया सामान बरामद करने के साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की सब्बल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामला धनपुरी के कैंप नंबर-1 पुलिया के पास संचालित अंकित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का है। चोरो ने दुकान की पिछली दीवार में बड़ा छेद मिला। चोर इसी रास्ते से भीतर दाखिल हुए थे और दुकान में रखा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए थे।

शिकायत पर धनपुरी थाने में अपराध क्रमांक 323/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) एवं 305(ए) में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा हुआ और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया।पुलिस ने इस मामले में मो. राजा 24 वर्ष पिता मो. इलियास, निवासी विलियस नंबर-1 धनपुरी तथा रोहन कोल 20 वर्ष पिता लालू प्रसाद कोल, निवासी मुंडा दफाई धनपुरी को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया। इसमें पंखे, साउंड बॉक्स, इंडक्शन, झालर लाइट, मिक्सर, वॉटर हीटर, गैस चूल्हा, बिजली के तार सहित अन्य सामग्री शामिल है। इसके अतिरिक्त दुकान की दीवार में सेंध लगाने के लिए इस्तेमाल की गई लोहे की सब्बल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget