पुलिस ने दो दुकान में मारा छापा, 30 हजार का अवैध शराब जब्त, मामला हुआ दर्ज

पुलिस ने दो दुकान में मारा छापा, 30 हजार का अवैध शराब जब्त, मामला हुआ दर्ज


अनूपपुर

करण पठार थाना को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि राजकुमार बनवासी निवासी ग्राम लहरपुर का अपने किराना दुकान पर अवैध रूप से शराब विक्रय करने हेतु रखा है । सूचना पर पुलिस बताये स्थान पर जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही  किया गया जो आरोपी राजकुमार बनवासी निवासी ग्राम लहरपुर की दुकान की तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से शराब का होना पाया गया । राजकुमार बनवासी के किराना दुकान में एक खाली कार्टून पर 06 पाव एमडी रम प्रति नग 180 एमएल  01 ली. 80 एमएल कीमती 1200 रू., माऊन्ट बियर 500 एमएल की 24 नग 12 ली, कीमती 4800/-रू. , एक खाली कार्टून पर 51 पाव सफेद देशी प्लेन प्रत्येक शीशी 180 एमएल  09 ली. 180 एमएल कीमती 5100 रू. कुल अग्रेंजी शराब 22 ली. 260 एमएल , 04. दो प्लास्टिक की जरिकेन पर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/-रू. कुल शराब 32 ली. 260 एमएल कुल कीमत 12100 रूपया जप्त किया गया । आरोपी राजकुमार बनवासी पिता लालूराम बनवासी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लहरपुर का क्रत्य अपराध धारा 34-ए आबकारी एक्ट  के तहत दण्डनीय पाया जाने से मौके पर जप्त कर कब्जे में लिया गया व प्रत्येक पेटी से 01-01 नग शीशी परीक्षण हेतु निकाल कर शेष माल जप्त कर मौके से शील बन्द किया गया। अपराध क्रमांक 371/2024 धारा 34(1) आब. एक्ट का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

*दुकान से 44.1 लीटर अवैध देशी शराब जब्त*

उमरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ददरी निवासी धरमपाल सिंह अपनी दुकान में अवैध रूप से बिक्री करने के उद्देश्य से देशी शराब रखे हुए है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा ग्राम ददरी स्थित आरोपी धरमपाल सिंह की दुकान पर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान दुकान की तलाशी लेने पर अवैध रूप से रखी गई देशी शराब बरामद हुई, जिसमें एक खाकी रंग के कार्टून में देशी मसाला शराब के 50 पाव (प्रत्येक 180 एम.एल.) कुल 09 लीटर, कीमत ₹4,500 तथा चार खाकी रंग के कार्टून में देशी प्लेन शराब के 195 पाव (प्रत्येक 180 एम.एल.) कुल 35.1 लीटर, कीमत ₹13,650 बरामद की गई। कब्जे से कुल 245 पाव, 44.1 लीटर देशी शराब, जिसकी कुल कीमत ₹18,150 है, जब्त की जाकर आरोपी के विरुद्ध  34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget