कार ने कार को मारी टक्कर, दो घायल अस्पताल में भर्ती, युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत

कार ने कार को मारी टक्कर, दो घायल अस्पताल में भर्ती, युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत


अनूपपुर

जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर बैरीबांध के पास सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे पुलिस वाहन ने एक शिक्षक की कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क से करीब 25 फीट नीचे झाड़ियों से भरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में शिक्षक और पुलिस वाहन का चालक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

शिक्षक जियालाल संत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बकानटोला परसवार में पदस्थ हैं और सकरिया गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह स्कूल से अपनी पत्नी कमलावती बघेल को लेने सकरिया जा रहे थे। उनकी पत्नी शासकीय प्राथमिक विद्यालय सकरिया में शिक्षिका हैं। जियालाल के मुताबिक, बैरीबांध मार्ग से अनूपपुर-राजेंद्रग्राम मार्ग पर मुड़ते समय पीछे से आ रहे पुलिस वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सीने में अंदरूनी चोट आई है।

पुलिस वाहन में सवार एसडीओपी मनोज दीक्षित ने बताया कि वह सतना जिले के रामपुर बाघेलान में पदस्थ हैं। अमरकंटक थाने में पदस्थापना के दौरान दर्ज हत्या के एक मामले में राजेंद्रग्राम न्यायालय में पेशी के बाद वह चालक आरक्षक देवेंद्र मिश्रा के साथ अनूपपुर के रास्ते सतना लौट रहे थे। हादसे के समय वह पुलिस वाहन की पिछली सीट पर बैठे थे।

शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने दोनों घायलों को अंदरूनी चोटें बताई हैं। किसी को भी गहरे घाव नहीं आए। स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पुलिस सहायता केंद्र ने उनके बयान दर्ज किए।

*तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत*

अनूपपुर

कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम चापानी के बड़का टोला में तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक नहाने के लिए तालाब गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई घनश्याम सिंह ने घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मंगल सिंह गोंड खेती-किसानी का काम करने के बाद गांव के सीड़िया तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। युवक को पानी में डूबता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे तालाब से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 



Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget