घर की बाड़ी से 70 नग खैर की लकड़ियां व पेट्रोल चालित चैन सॉ मशीन, दो कुल्हाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जब्त

घर की बाड़ी से 70 नग खैर की लकड़ियां व पेट्रोल चालित चैन सॉ मशीन, दो कुल्हाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जब्त

*वन अपराध पर प्रकरण दर्ज*


शहडोल

वन विभाग द्वारा अवैध रूप से खैर प्रजाति की लकड़ियों के भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल महेन्द्र प्रताप सिंह (भा.व.से.) के निर्देशन तथा वनमंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल श्रद्धा पन्द्रे (भा.व.से.) एवं उप वनमंडलाधिकारी सोहागपुर संतोष कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में 29 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की गई।

ग्राम गोरतरा निवासी जय विश्वकर्मा पिता बग्घू विश्वकर्मा के घर एवं बाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जय विश्वकर्मा के घर के पीछे स्थित बाड़ी में खैर प्रजाति की लकड़ियों का भंडारण पाया गया।मौके पर प्राप्त लकड़ियों की माप करने पर अलग-अलग आकार के कुल 70 नग खैर की लकड़ियां पाई गईं, जिनकी कुल मात्रा 05 घन मीटर बताई गई है। वन विभाग की टीम ने मौके से 01 पेट्रोल चालित चैन सॉ मशीन, 02 कुल्हाड़ी एवं 01 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जब्त किया।

वन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक 33/02, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 पंजीबद्ध किया गया। जब्त की गई समस्त सामग्री को काष्ठागार नरसरहा डिपो, शहडोल लाया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget