व्हील चेयर में मरीज पटरियों के बीच ले जाते हुए दिखे परिजन, रेलवे की व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर

व्हील चेयर में मरीज पटरियों के बीच ले जाते हुए दिखे परिजन, रेलवे की व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर


शहडोल

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को लेकर एक वीडियो सामने आने के बाद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पैर में प्लास्टर लगाए मरीज को व्हीलचेयर के जरिए रेलवे ट्रैक के बीच से ले जाते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य ने स्टेशन पर मरीजों और दिव्यांग यात्रियों की आवाजाही रेलवे के इंतजामों की पोल खोलते नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए उपयुक्त रास्ता नहीं मिलने के कारण मरीज के परिजनों को यह जोखिम भरा तरीका अपनाना पड़ा। पटरियों के बीच बिछी गिट्टी और रेल लाइन की मौजूदगी में व्हीलचेयर ले जाना दुर्घटना को न्योता देने जैसा है। ऐसी स्थिति में किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता था।

शहडोल स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। ऐसे में बुजुर्गों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से असमर्थ यात्रियों के लिए रैंप की व्यवस्था नही है, जिससे यात्री सुरक्षित एवं सुगम एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर नही पहुंच सकते।

वायरल वीडियो के बाद रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करने और आवश्यक सुधार करने की मांग उठ रही है। लोगो का कहना है की शहडोल संभाग जैसे स्टेशन में रैंप की व्यवस्था नही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget