अमरकंटक तिराहे पर नौ दिवसीय दुर्गा उत्सव का समापन, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

अमरकंटक तिराहे पर नौ दिवसीय दुर्गा उत्सव का समापन, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

विशाल भंडारे व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ आयोजन, दशहरा पर होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन


अनूपपुर

अमरकंटक तिराहे स्थित युवा दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में नौ दिवसीय दुर्गा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। समिति द्वारा मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा विराजमान कराई गई थी। पूरे नौ दिनों तक पंडाल में धार्मिक अनुष्ठानों, माता की आरती, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशाल भंडारे के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन

दुर्गा उत्सव के अंतर्गत पंडाल परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन भी किया गया। 18 अक्टूबर को कथा का समापन हुआ। सात दिनों तक चली कथा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भागवत कथा का श्रवण किया। इस्कॉन मंदिर, उज्जैन से पधारीं कथा व्यास गौरांगी एवं विशाखा भारद्वाज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और सदाचार का संदेश दिया। कथा आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में बेला पाण्डेय एवं सुधा आनंद पाण्डेय ने सहभागिता निभाई।

हवन-पूजन के बाद कन्या भोज

19 अक्टूबर को नवमी के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा एवं मां दुर्गा के निमित्त हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात कन्याओं को भोजन कराकर उनका पूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के साथ ही नौ दिनों से चल रहे दुर्गा उत्सव का भी विधिवत समापन हुआ। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम मां दुर्गा की आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समिति सदस्यों ने संभाली व्यवस्था

पूरे आयोजन के दौरान पंडाल में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। युवा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पूजा-पाठ, भंडारे और अन्य व्यवस्थाओं को संभाला। समिति के संजीव गोयल, अभय पाण्डेय, दशरथ गुप्ता, दिनेश खेमका, बृजेन्द्र पॉल, प्रकाश चंद मिश्रा, राकेश गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, राकेश झा, पिंटू जायसवाल, राजा यादव, विजय गुप्ता, अक्षय पांडेय, अनुज पाल, सिद्धार्थ गुप्ता, जितेंद्र यादव, राजा विश्वकर्मा, अनुराग गुप्ता,प्रिंस केशरवानी, आयुष्मान पटेल, राहुल यादव, अजय विश्वकर्मा, दीप याद, दक्ष जायसवाल, संजय गुप्ता, अंश  सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समिति द्वारा दशहरा के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget