चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज, तहसीलदार के वाहन में बदमाशों ने की तोड़फोड़

चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज, तहसीलदार के वाहन में बदमाशों ने की तोड़फोड़


अनूपपुर

जिले में चलती बस में बीएससी नर्सिंग की 19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने संजय भट्ट पर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर हाथ पकड़कर खींचने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर जैतहरी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि अनूपपुर से वेंकटनगर जाते समय चलती बस में भी आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने छात्रा का हाथ पकड़कर खींचा। शिकायत के अनुसार, संजय भट्ट बस का मालिक होने के साथ-साथ कंडक्टर की भूमिका भी निभाता है। 

*तहसीलदार के वाहन में अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़*


शहडोल

बुढ़ार थाना क्षेत्र मे अज्ञात बदमाशों ने देर रात तहसील कार्यालय के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर परिसर में खड़े तहसीलदार के वाहन को निशाना बनाया और उसके शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार बाहर निकला तो बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौकीदार के मुताबिक, उसने घटना की जानकारी रात में ही अपने वरिष्ठ कर्मचारी-अधिकारी को दे दी थी। हालांकि, पुलिस तक सूचना रात में नहीं पहुंच सकी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। बुढ़ार थाना प्रभारी ने बताया कि तहसील परिसर में वाहन में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget