पीकप की टक्कर से किशोर की हुई मौत, चालक हुआ फरार, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

पीकप की टक्कर से किशोर की हुई मौत, चालक हुआ फरार, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम लांघाटोला और पटना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 11 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी, परिजन किशोर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप कर जांच प्रारंभ कर दी। वाहन को जब्त कर कर फरार चालक पर अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि किशोर 11 वर्षीय सागर बघेल पुत्र संदीप कुमार बघेल निवासी लांघाटोला राजेंद्रग्राम की ओर से लांघाटोला गांव की ओर अपना मवेशी लेकर जा रहा था, तभी राजेंद्रग्राम की ओर से जा रहा मालवाहक वाहन एपी 65 जेडसी 6591 का चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते किशोर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और सिर सहित अन्य हिस्से में लगी गंभीर चोट और सिर से अधिक खून बह जाने के कारण किशोर की मौके पर मौत हो गई।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी, जब तक पुलिस डायल 112 घटना स्थल मौके पर पहुंचता, तब तक परिजन किशोर को इलाज की आस में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चालक के खिलाफ धारा 281(ए), 125(1) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। चालक घटना के बाद से फरार है, पुलिस चालक की खोजबीन कर रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget