जमीन धंसने से 30 फिट का हुआ गड्ढा, 100 मीटर की दूरी पर आवासीय कॉलोनी, लोगो मे दहशत

जमीन धंसने से 30 फिट का हुआ गड्ढा, 100 मीटर की दूरी पर आवासीय कॉलोनी, लोगो मे दहशत


अनूपपुर

नगर परिषद बनगवां (राजनगर) के वार्ड क्रमांक 12 में एसईसीएल के पुराने मुहाड़ा के पास अचानक जमीन धंस गई। कुछ ही घंटों में यह स्थान करीब 30 फीट गहरे और 8 से 10 फीट चौड़े गोफ में तब्दील हो गया। जमीन धंसने के साथ ही नीचे से पानी बहने की आवाज सुनाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर परिषद सीएमओ लखन पनिका को दी।

सूचना मिलते ही नगरीय अमला, नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ और पार्षद मौके पर पहुंचे और कॉलरी प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। इससे पहले मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल और तत्कालीन कलेक्टर हर्षल पंचोली ने भी क्षेत्र का निरीक्षण कर कॉलरी प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए थे।

नगर परिषद सीएमओ लखन पनिका ने बताया कि वीरेंद्र सिंह की बाउंड्री के सामने अचानक बने गड्ढे की गहराई लगभग 30 फीट आंकी गई है। गड्ढे के नीचे पानी के बहाव की आवाज सुनाई दे रही है। आशंका है कि आने वाले समय में यह हिस्सा और गहरा एवं चौड़ा हो सकता है।

जमीन धंसने वाले स्थान से करीब 100 मीटर की दूरी पर आवासीय कॉलोनी है, जहां कुछ मकानों में बैगा परिवार और अन्य मकानों में दूसरे परिवार निवास करते हैं। सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय रहवासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है। नगर परिषद की ओर से गोफ के आसपास फेंसिंग कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि कोई व्यक्ति या मवेशी इसकी चपेट में न आए। सीएमओ ने गोफ की भराई के लिए कॉलरी प्रबंधन को सूचना दी गई है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget