फावड़ा मारकर महिला की हुई थी हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेटा निकला माँ का हत्यारा

फावड़ा मारकर महिला की हुई थी हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेटा निकला माँ का हत्यारा

*संपत्ति-जेवर के लालच में किया कारनामा*


शहडोल

जिस मां ने बेटे को जन्म दिया, उसी बेटे ने लालच में मां की जिंदगी छीन ली, खेत के बीच बने सुनसान घर में 55 साल की विधवा प्रेम बाई अहिरवार अकेली थीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत बाहर से नहीं, बल्कि अपने ही घर से आने वाली है। 18 सितंबर को फावड़े से सिर पर एक के बाद एक वार कर मां की हत्या करके फरार हो गया था। सीधी पुलिस ने इस खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपी बेटे कौशल अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम दरैन के बाहा टोला का है। प्रेम बाई अहिरवार, पति स्वर्गीय राम नारायण अहिरवार, अपने खेत में बने मकान में अकेली रहती थीं, उनके पति शिक्षक थे और वर्ष 2020 में उनकी मृत्यु हो गई थी, बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद प्रेम बाई खेत में ही मकान बनाकर रहने लगी थीं. परिवार में उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा उमरिया जिले के पाली में डाक विभाग में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा देवशरण गांव के पुराने मकान में अलग रहता है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ तथा तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस की जांच हत्या की कड़ी को परिवार तक ले गई।

जांच में पुलिस को बेटे कौशल अहिरवार पर संदेह हुआ, पूछताछ में कथित तौर पर हत्या की वजह मां की संपत्ति, नगदी और जेवरात का लालच सामने आया, पुलिस के अनुसार, कौशल ने फावड़े से मां के सिर पर कई वार कर हत्या की थी। 

बताया जा रहा है कि आरोपी कौशल के पिता शिक्षक थे और उनकी मृत्यु के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी, जिसके तहत वह स्कूल में भृत्य के पद पर पदस्थ था,पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल फावड़े सहित अन्य साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget