युवक हुआ लापता, अपहरण की आशंका, भाई ने भाई को पीटा, बाइक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की हुई मौत

युवक हुआ लापता, अपहरण की आशंका, भाई ने भाई को पीटा, बाइक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की हुई मौत


अनूपपुर

कोतमा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-2 से एक युवक के अचानक घर से बिना बताए चले जाने का मामला सामने आया है। युवक के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी ना मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। युवक के चाचा धर्मेंद्र जायसवाल ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत की है।

हिमांशु जायसवाल दोपहर के समय घर पर खाना खाने के बाद अचानक बिना किसी को बताए कहीं चला गया। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास, परिचितों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

युवक के चाचा धर्मेंद्र जायसवाल ने कोतमा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई 

*भाई ने डंडे से भाई को पीटा, युवक घायल*

कोतमा के श्रमिकनगर पकरिहा में बहन से बातचीत को लेकर हुए विवाद में एक युवक द्वारा अपने भाई से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आर्यन (24) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन पूजा चौहान के घर गया था। वहां वह बहन से रक्षाबंधन पर राखी नहीं बांधने को लेकर बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान उसके जीजा ने उसके भाई राज को फोन कर दिया। आरोप है कि राज शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए डंडे से आर्यन के पैर और हाथ पर कई वार किया। इसके बाद उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे सिर के पिछले हिस्से में चोट आई और खून बहने लगा।

घटना के समय आर्यन की पत्नी भी मौजूद थी,  बाद में उसकी मां भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी भाई राज के खिलाफ धारा 296(बी), 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत

कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम पथरौड़ी-निगवानी मार्ग पर सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पथरौड़ी निवासी रामकृष्ण यादव निगवानी रोड पर रघुनाथ सिंह गोंड़ के घर के पास कृष्ण भगवान की मूर्ति देखने जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद मकसूद निवासी पथरौड़ी बिना नंबर की बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए आया और रामकृष्ण यादव को टक्कर मार दी।

हादसे में रामकृष्ण यादव सड़क पर गिर गए और सिर के पीछे, दोनों पैरों सहित शरीर में गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव को कोतमा अस्पताल के चीरघर में रखवाया।

मृतक के भाई देव लाल यादव की रिपोर्ट पर कोतमा पुलिस ने अपराध क्रमांक 491/26 के तहत धारा 106(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget