छात्राओं पर अनैतिक दबाब बनाने वाला निलंबित शिक्षक की बहाली व पदस्थापना पर उठे सवाल

छात्राओं पर अनैतिक दबाब बनाने वाला निलंबित शिक्षक की बहाली व पदस्थापना पर उठे सवाल


उमरिया

अमरजीत दुवेदी उच्चतर माध्यमिक शिक्षक प्रभारी प्राचार्य माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर मानपुर जिला उमारिया के विरुद्ध करीब 200 रहवासी छात्राओं के द्वारा प्राचार्य द्वारा छात्रावास में आने तथा जबरन अनैतिक दबाव डालने के आरोप में रोड पर जोरदार प्रदर्शन करने की वायरल वीडियो एवं छात्रावास से बच्चो के हक का अनाज चोरी करने के संबंध में गठित जांचदल के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर अमरजीत दुवेदी को प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था। 

कार्यालय कमिश्नर संभाग शहडोल द्वारा ऐसे मानसिकता वाले व्यक्ति को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुहुरी में एक बार फिर से बहाल कर पदस्थापना किया गया जहां पे बालिकाएं छात्राएं अध्यनरत है। ऐसे शिक्षक की नियुक्ति खतरा साबित करती हैं। क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने यह बिलकुल भी नहीं देखा की द्विवेदी को जिस स्कूल में बहाल कर रहें हैं, वहां मौके का फायदा उठाकर अनैतिक दबाब बना सकता है। ऐसे व्यक्ति को शिक्षक जैसे पवित्र पद से बर्खास्त करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को सिर्फ बालक विद्यालय में भेजना चाहिए। जानकर बताते हैं कि शिक्षक द्विवेदी दुवेदी का एक रिश्तेदार सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग कार्यालय शहडोल में पदस्थ है, जिसका पूरा फायदा शिक्षक उठा रहा हैं। ऐसे में छात्राओं के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है। जिसका जिम्मेदार पूरी तरह विभाग होगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget