टूटे हुए तार से लगा करंट, बैल की हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर पर बरसाए डंडे, थाने में हुई शिकायत

टूटे हुए तार से लगा करंट, बैल की हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर पर बरसाए डंडे, थाने में हुई शिकायत


शहडोल

जयसिंहनगर तहसील के ग्राम पोंडी कला में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बेजुबान बैल की जान पर भारी पड़ गई। खेत से लौट रहे किसान के बैल पर ट्रांसफार्मर का टूटा हुआ बिजली का तार गिर गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर लगे ट्रांसफार्मर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जयसिंहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पोंडी कला निवासी किसान मनसुखलाल कुशवाहा का बैल खेत की जुताई कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान किसान के घर के पास लगे ट्रांसफार्मर से जुड़ा एक जर्जर बिजली का तार अचानक टूटकर बैल के ऊपर गिर पड़ा। तार में विद्युत प्रवाह होने के कारण बैल करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

बेजुबान पशु की मौत की सूचना मिलते ही किसान और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से जर्जर बिजली तारों की शिकायत की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने समय रहते सुधार नहीं कराया। इसी नाराजगी में किसान और उसके समर्थकों ने घटनास्थल पर लगे ट्रांसफार्मर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और उसे क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। 

इस पूरे मामले में विद्युत विभाग ब्यौहारी असिस्टेंट इंजीनियर बी.के गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिलते ही रमेश कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंच बिजली बहाल कराई थी। ट्रांसफार्मर ने तोड़-फोड़ करने वालो के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget