आशीर्वाद हॉस्पिटल में चेस्ट के जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, 46 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन

आशीर्वाद हॉस्पिटल में चेस्ट के जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, 46 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन


 अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर में पिछले आठ वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी विश्वसनीय पहचान बना चुका आशीर्वाद हॉस्पिटल एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं को लेकर चर्चा में है। अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल एवं चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देकर 46 वर्षीय महिला मरीज को नया जीवन प्रदान किया है। इस सफलता के बाद अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। अस्पताल में भर्ती 46 वर्षीय महिला प्रमिला राठौर के सीने (चेस्ट) में एक जटिल गांठ (ट्यूमर) से पीड़ित थी। यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही थी और मरीज को सांस लेने सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जांच के बाद डॉक्टरों ने इसे अत्यंत संवेदनशील मामला मानते हुए तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। अस्पताल संचालक डॉ. सुनील गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में गठित विशेषज्ञ टीम ने पूरी तैयारी और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का उपयोग करते हुए इस क्रिटिकल सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया। ऑपरेशन में डॉ. देवेंद्र नरवरिया, डॉ. आर.पी. द्विवेदी एवं डॉ. गुड़िया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉक्टरों की टीम की विशेषज्ञता, अनुभव और सतर्कता के चलते जटिल सर्जरी बिना किसी गंभीर जटिलता के सफल रही। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखा जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर सही इलाज मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकी। न्यूनतम शुल्क में आधुनिक उपचार की सुविधा आशीर्वाद हॉस्पिटल पिछले आठ वर्षों से अनूपपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल में लगभग 20 सदस्यीय प्रशिक्षित एवं समर्पित स्टाफ मरीजों की देखभाल में लगातार सेवाएं दे रहा है। आधुनिक जांच एवं उपचार सुविधाओं के साथ यहां सामान्य से लेकर जटिल बीमारियों का इलाज भी किया जा रहा है, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम पड़ रही है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 200 मरीजों का सफल एवं पूरी तरह निःशुल्क उपचार किया जा चुका है। अस्पताल लगातार शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह अस्पताल किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget