नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तहसीलदार, एसडीओपी पहुँचे घटनास्थल

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तहसीलदार, एसडीओपी पहुँचे घटनास्थल


अनूपपुर

कोतमा नगर पालिका वार्ड 12 गोविंदा कॉलरी में रहने वाली 24 वर्षीय महिला के फांसी लगाकर जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवविवाहिता की मौत से आस पास सनसनी मच गई।

 मृतिका पूजा कोल 24 वर्ष का विवाह जितेंद्र के साथ अप्रैल 2025  में हुआ था। मायका उमरिया जिले में है। बताया जाता है की रात को फांसी में झुलते देखे जाने के बाद परिजन आनन फानन में रस्सी खोलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाना में दी गई।

नवविवाहित की मौत की सूचना मिलने पर एसडीओपी आरती शाक्य, नायब तहसीलदार एवं पुलिस मौके पर पहुंची। नवविवाहिता की मौत के बाद नायब तहसीलदार द्वारा शव पंचनामा की कार्यवाही की गई। बताया जाता है कि दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना के कुछ घंटे पहले भाई से भी बात की गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget