पुलिस ने 4 अलग-अलग चोरी के मामलों में 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने 4 अलग-अलग चोरी के मामलों में 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

* बिजुरी में 3 व रामनगर में 1 मामला, आरोपियों को न्यायालय में किया पेश*


अनूपपुर

बिजुरी पुलिस ने गंभीर अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने शातिर चोर को अरुण उर्फ मोनू पाटकर को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा घरेलू सामान (बर्तन एवं भट्ठियां) बरामद कर लिया है।

20 अगस्त 2026 की रात्रि को आशीष तिवारी द्वारा 25 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई की क्वाटर क्र. 1016 डबल स्टोरी माइनस कॉलोनी, बिजुरी में अपने घरेलू सामान रखने के लिए कब्जे में ले रखा है, जिसमें ताला बंद रहता है। 20 अगस्त की सुबह जब उसने जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था।

कमरे के अंदर रखे बर्तन और भट्ठियां (चूल्हे) गायब थे। चोरी गए सामान में रिलायंस कंपनी का 7 लीटर का सिल्वर कुकर, पुरानी सिल्वर की कड़ाई, 2 नग भट्ठी, 1 लोहे की कड़ाई, 3 बड़े सिल्वर के गंजे, 2 पीतल की गुंडी, 2 स्टील की बड़ी टंकी और फूल की कटोरी व गिलास शामिल थे। पुलिस ने धारा 331(4), 305(a) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

*चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस ने रात्रि में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले फरार आरोपी राजकुमार उर्फ चरकू केवट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शोभा जैसवाल द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई की 15 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 के मध्य शासकीय आवास, उप स्वास्थ्य केंद्र थानगाँव, थाना बिजुरी में अज्ञात चोरों द्वारा उनके शासकीय आवास के किचन और कमरे का ताला तोड़कर इंडक्शन, हेयर ड्रायर, लैपटॉप, मोबाइल, बैटरी, सोने के ईयर रिंग, सोने का लॉकेट, 08 नग चाँदी के चूड़े और 35,000 रुपये नकद सहित कुल 95,000 रुपये का मशरूका चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज।

इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। फरार चल रहे चौथे आरोपी राजकुमार उर्फ चरकू केवट  को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए सोने के ईयर रिंग, सोने का लॉकेट और 8 नग चाँदी के चूड़े (कुल कीमत करीब 28,000 रुपये) बरामद किए गए हैं।

*दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार*

बिजुरी पुलिस ने दुकान की छत की सीट हटाकर चोरी करने वाले बालिग आरोपी मोहन सिंह गोंड़ तथा अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

23 अगस्त 2026 को संतोष शुक्ला द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरकेव्हीव्ही स्कूल रोड पर उनकी सीमेंट शीट से बनी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। अज्ञात चोरों द्वारा 23-24 अगस्त की रात दुकान की छत पर लगी सीमेंट शीट को हटाकर अंदर प्रवेश किया गया और दुकान से 5 नग कॉपर बेंडिंग वायर रील (वजन करीब 4 किलोग्राम), एक कूलर का एग्जॉस्ट फैन, एक सीलिंग फैन, कूलर मोटर का स्टेटर, मिनी कूलर एग्जॉस्ट फैन के 2 स्टेटर तथा 3 सीलिंग फैन के स्टेटर (कुल कीमत करीब 15,000 रुपये) चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज।

दूसरा अन्य आरोपी नाबालिग इसलिए किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों एवं विधिक नियमों का पालन करते हुए उसके नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका (5 नग कॉपर वायर रील, पंखे, स्टेटर व एग्जॉस्ट फैन आदि कुल कीमती 15,000 रुपये) बरामद कर लिया गया है। 

चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का सामान जब्त*

अनूपपुर जिले के थाना रामनगर पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए चरण प्रसाद केवट, पिता रामनाथ केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड, ललित केवट, पिता लोकनाथ केवट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद किया है। श्याम कुमार चौहान, निवासी ग्राम आमाडांड ने थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 13 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर उसके घर के पीछे बाड़ी में लगे सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, बिजली का तार एवं पाइप चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹25,000 थी।

रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 246/26 अंतर्गत धारा 302(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, तार एवं घटना में प्रयुक्त बाइक क्र MP 65 MA 9026 को बरामद कर जप्त किया गया है। चोरी गया मशरूका बरामद

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget