1 पटवारी निलंबित, 7 पटवारी को नोटिस जारी, 8 सचिवों व रोजगार सहायकों का 1 दिन का वेतन काटने का आदेश
शहडोल
आशीष सोनकर तत्कालीन पटवारी हल्का चांपा वर्तमान पटवारी हल्का पतखई/बमुरा व्दारा पटवारी हल्का चांपा में पदस्थ रहने के दौरान जमीन संबंधी काम कराने एवं जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के एवज में आशीष सोनकर पटवारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने 15 हजार रूपये नकद प्राप्त करना, तथा अश्लील हरकत के कारण शिकायतकर्ता व्दारा कलेक्टर शहडोल के समक्ष की गई शिकायत पर इस कार्यालय के पत्र क्रमांक 940 को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव चाहा गया, किन्तु उनके व्दारा जबाव प्रस्तुत न करने पर यह प्रतीत होता है कि शिकायतकर्ता व्दारा की गई शिकायत की पुष्टि होती है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमृता गर्ग ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, और निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय तहसील सोहागपुर निर्धारित किया जाता है तथा जीवन निर्वाह भत्ते की नियमानुसार पात्रता होगी।
वही अमृता गर्ग ने फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर पटवारी हल्का खेतौली चित्रा धर्या, पटवारी हल्का हर्रा-98 राजेश्वर मेहरा, पटवारी हल्का भानपुर-105 निलेश पांडे, पटवारी हल्का बिरूहली सूर्यभानु सिंह, पटवारी हल्का कटकोना ज्योति मिश्रा, पटवारी हल्का छाता सुजीत श्रीवास्तव, पटवारी हल्का खोह रफीक खान को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमृता गर्ग ने फार्मर आईडी के कार्य में लगाई गई ड्यूटी में अनुपस्थित होने पर ग्राम पंचायत बरुका, कंचनपुर, हर्रा टोला,नवलपुर, पंचगाव, सिंदूरी, श्यामडीह, गोरतरा के सचिवों एवं रोजगार सहायको का एक - एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किया है।
