चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान पुलिस ने किया बरामद
अनूपपुर
चचाई थाना अंतर्गत चौकी देवहरा की पुलिस टीम के द्वारा चोरी के आरोपी को 24 घंटे के अंदर चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। कृष्ण प्रसाद ओझा पिता रामचरित ओझा उम्र 49 वर्ष निवासी क्वार्टर नंबर M/49/ 4 संजय नगर चौकी देवहरा थाना चचाई जिला अनूपपुर का चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुरक्षा प्रभारी के पद पर पदस्थ संजय नगर में आवंटित एसीसीएल के कमरों की देखरेख करता हूँ। सुबह संजय नगर कॉलोनी में गस्त भ्रमण कर रहा था, गस्त दौरान देखा कि संजय नगर कॉलोनी के आवास क्रमांक क्रमशः एवं 27/4 एवं 95/4 एम 44/2 में लगे कमरे के अंदर सिल्वर के एक-एक जालीदार दरवाजे एवं मकान नंबर M/25/1 के दो जलीदार दरवाजे नहीं थे, मुझे लगता है की रात में कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ताला तोडकर घर के अंदर घुसकर उपरोक्त पांच नग दरवाजे उनकी प्रत्येक नग ₹8000 कुल कीमती 40000 रुपए का कोई चोर चोरी कर ले गया। चोरी की अपराध धारा के 331/4 305 ए बी एन एस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान संदेही निलेश बरेठा पिता हर प्रसाद बरेठा उम्र 36 वर्ष निवासी संजय नगर देवहरा थाना चचाई जिला अनूपपुर को पता तलाश कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ कर घटना में चोरी किए गए दो नग सिल्वर का दरवाजा व तीन नग सिल्वर के दरवाजा खुले हुए पार्ट्स व टूटा हुआ ताला व चोरी में प्रयुक्त औजार को आरोपी के एसीसीएल के मकान क्वार्टर नंबर 36/3 संजय नगर चौकी देवहरा थाना चचाई जिला अनूपपुर से बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी निलेश बरेठा को 24 घंटे के अंदर न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया यहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
